28
BREAKING NEWS
Jharkhand: नेपाल से भारत आई, अब झारखंड में तलाश! मॉस्को ड्रग्स केस की ‘प्रेरणा’ को लेकर एजेंसियां अलर्ट, कई जिलों में खंगाले जा रहे सुराग!Bihar: बच्चों का स्वागत कार्यक्रम या पीएम का शो? रोहिणी आचार्य के सवालों से गरमाई राजनीति!Bihar: 4 महीने में दो EO की हत्या... बिहार में अफसरों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! क्या फिर लौट रहा है अपराध का पुराना दौर?Bihar: अधिकारी सुरक्षित नहीं तो आम जनता कैसे बचेगी? EO विमल हत्याकांड पर तेजस्वी का बड़ा हमला, सम्राट सरकार को घेरा!Bihar: बारिश में भी नहीं रुकेगी ट्रेनों की रफ्तार, रेलवे ने तैयार किया मानसून सुरक्षा प्लान!Bihar: बिहार में रेल नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, दानापुर-फतुहा के बीच 976 करोड़ की मल्टीट्रैक परियोजना मंजूर!Bihar: रेलवे भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को राहत, दानापुर-पुर्णिया के बीच चलेंगी 2 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें!Bihar: 60 साल पुराने राजेंद्र पुल का मिलेगा नया साथी, मोकामा में बनकर तैयार नया रेल पुल, बिहार की रफ्तार होगी तेज!Bihar: चाय का हिसाब मांगना पड़ा भारी? बख्तियारपुर में पुलिसकर्मियों पर दुकानदार से मारपीट का आरोप!Jharkhand: पलामू में पुलिस की अड्डेबाजी पर शिकंजा, 100 से अधिक लोग हिरासत में!Bihar: बांका में वज्रपात से 6 की मौत, 7 झुलसे; कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित!Jharkhand: देवघर में 1060 किलो मिलावटी पेड़ा दफन, श्रावणी मेले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई!National News: दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर हमला, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चप्पल फेंकी, समर्थकों ने आरोपी को पीटा!Bihar: पटना साहिब पहुंचे सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ से पहले गुरु घर में टेका मत्था!Bihar: एशियन गेम्स कैंप में बिहार की रिया कुमारी की एंट्री, कबड्डी में बढ़ाया राज्य का मान!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: नेपाल से भारत आई, अब झारखंड में तलाश! मॉस्को ड्रग्स केस की ‘प्रेरणा’ को लेकर एजेंसियां अलर्ट, कई जिलों में खंगाले जा रहे सुराग!Bihar: बच्चों का स्वागत कार्यक्रम या पीएम का शो? रोहिणी आचार्य के सवालों से गरमाई राजनीति!Bihar: 4 महीने में दो EO की हत्या… बिहार में अफसरों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! क्या फिर लौट रहा है अपराध का पुराना दौर?Bihar: अधिकारी सुरक्षित नहीं तो आम जनता कैसे बचेगी? EO विमल हत्याकांड पर तेजस्वी का बड़ा हमला, सम्राट सरकार को घेरा!Bihar: बारिश में भी नहीं रुकेगी ट्रेनों की रफ्तार, रेलवे ने तैयार किया मानसून सुरक्षा प्लान!Bihar: बिहार में रेल नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, दानापुर-फतुहा के बीच 976 करोड़ की मल्टीट्रैक परियोजना मंजूर!Bihar: रेलवे भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को राहत, दानापुर-पुर्णिया के बीच चलेंगी 2 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें!Bihar: 60 साल पुराने राजेंद्र पुल का मिलेगा नया साथी, मोकामा में बनकर तैयार नया रेल पुल, बिहार की रफ्तार होगी तेज!Bihar: चाय का हिसाब मांगना पड़ा भारी? बख्तियारपुर में पुलिसकर्मियों पर दुकानदार से मारपीट का आरोप!Jharkhand: पलामू में पुलिस की अड्डेबाजी पर शिकंजा, 100 से अधिक लोग हिरासत में!Bihar: बांका में वज्रपात से 6 की मौत, 7 झुलसे; कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित!Jharkhand: देवघर में 1060 किलो मिलावटी पेड़ा दफन, श्रावणी मेले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: नेपाल से भारत आई, अब झारखंड में तलाश! मॉस्को ड्रग्स केस की ‘प्रेरणा’ को लेकर एजेंसियां अलर्ट, कई जिलों में खंगाले जा रहे सुराग!
2 hours ago
Bihar: बच्चों का स्वागत कार्यक्रम या पीएम का शो? रोहिणी आचार्य के सवालों से गरमाई राजनीति!
2 hours ago
Bihar: 4 महीने में दो EO की हत्या… बिहार में अफसरों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! क्या फिर लौट रहा है अपराध का पुराना दौर?
2 hours ago
Bihar: अधिकारी सुरक्षित नहीं तो आम जनता कैसे बचेगी? EO विमल हत्याकांड पर तेजस्वी का बड़ा हमला, सम्राट सरकार को घेरा!
2 hours ago
Bihar: बारिश में भी नहीं रुकेगी ट्रेनों की रफ्तार, रेलवे ने तैयार किया मानसून सुरक्षा प्लान!
2 hours ago

Bihar: 60 साल पुराने राजेंद्र पुल का मिलेगा नया साथी, मोकामा में बनकर तैयार नया रेल पुल, बिहार की रफ्तार होगी तेज!

पटना: उत्तर बिहार को जोड़ने वाले ऐतिहासिक राजेंद्र रेल-सह-सड़क पुल के समानांतर बने नए रेल पुल पर अब ट्रेनों की...

पटना: उत्तर बिहार को जोड़ने वाले ऐतिहासिक राजेंद्र रेल-सह-सड़क पुल के समानांतर बने नए रेल पुल पर अब ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने वाली है। मोकामा के पास गंगा नदी पर बने इस अत्याधुनिक दोहरी रेल लाइन वाले पुल से परिचालन शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। रेलवे ने इसके लिए 21 सितंबर 2026 से नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, एनआई कार्य पूरा होने के बाद 4 अक्टूबर 2026 से नए पुल के माध्यम से ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इस दौरान दानापुर और सोनपुर मंडल के कई रेल खंडों में तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिसके कारण बड़ी संख्या में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि नए पुल को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के लिए राजेंद्र पुल, हाथीदह जंक्शन, टाल जंक्शन, रामपुर डुमरा और दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी जंक्शन के बीच जरूरी कनेक्शन का काम किया जाएगा।

15 दिनों तक ट्रेनों पर असर

एनआई कार्य के दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा। रेलवे के मुताबिक, इस अवधि में करीब 384 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं, 56 ट्रेनों का आंशिक समापन और 67 ट्रेनों का आंशिक प्रारंभ किया जाएगा।

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक अलग-अलग दिनों में दर्जनों ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। सबसे ज्यादा असर 1, 2 और 3 अक्टूबर को देखने को मिलेगा, जब बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

60 साल पुराने पुल का खत्म होगा दबाव

गौरतलब है कि मोकामा और बरौनी के बीच गंगा नदी पर बना मौजूदा राजेंद्र पुल वर्ष 1959 में तैयार हुआ था। करीब 1.9 किलोमीटर लंबे इस पुल पर वर्तमान में सिंगल रेल लाइन है। बढ़ते यातायात और तकनीकी सीमाओं के कारण इस पुल पर रेल लाइन का दोहरीकरण संभव नहीं था।

यात्रियों और माल परिवहन की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए वर्ष 2015-16 के रेल बजट में राजेंद्र पुल के समानांतर नए रेल पुल निर्माण को मंजूरी दी गई थी। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1491.47 करोड़ रुपये रखी गई थी। प्रधानमंत्री द्वारा 12 मार्च 2016 को इस पुल का शिलान्यास किया गया था।

दोहरी रेल लाइन से बढ़ेगी बिहार की रफ्तार

नया रेल पुल वर्तमान पुल से करीब 50 मीटर की दूरी पर पटना की ओर बनाया गया है। इसकी मुख्य लंबाई करीब 1.9 किलोमीटर है, जबकि एप्रोच लाइन समेत परियोजना की कुल लंबाई करीब 14 किलोमीटर है।

इस परियोजना में गंगा नदी पर मुख्य पुल के अलावा 9 छोटे पुल, 2 सड़क ऊपरी पुल और 3 रेल ओवर रेल पुल का निर्माण भी किया गया है।

नए पुल के चालू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा। मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों की गति बढ़ेगी तथा पुराने राजेंद्र पुल पर यातायात का दबाव भी कम होगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: चाय का हिसाब मांगना पड़ा भारी? बख्तियारपुर में पुलिसकर्मियों पर दुकानदार से मारपीट का आरोप!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top