15
BREAKING NEWS
नौकरी का झांसा, किराये का मकान और दुष्कर्म का आरोप; कटिहार में दो लोको पायलट गिरफ्तार!विक्रमशिला सेतु पर पुलिसकर्मी से उलझे पूर्व विधायक के बेटे आशीष मंडल, वीडियो वायरल!अपने ही सरकार के खिलाफ बेतिया कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे विधायक विनय बिहारी, बोले- सम्राट चौधरी आएंगे तभी उठूंगा!गया में युवती के साथ घूम रहे युवक को घेरा, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपियों की तलाश में पुलिस!बेगूसराय होटल कांड में मुख्य दरिंदा रोहित सहनी गिरफ्तार, पुलिस वाहन से भागने की कोशिश में घायल!शेखपुरा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी!मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी दुकान में लूट, ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश; पिस्टल दिखाकर 2.50 लाख का सोना ले उड़े!गोपालगंज में टूटा जमींदारी बांध, गंडक का पानी गांवों में घुसा; सारण तटबंध पर बढ़ा दबाव!बच्चों के निवाले की रकम पर ‘मासिक वसूली’ का आरोप, रुपये गिनने का वीडियो वायरल, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण!पटना में प्रेमिका पर चाकू से हमला, CCTV में वारदात कैद; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार!गोपालगंज में मिला ‘A-B-C-D’ वाला कछुआ; पीठ पर बने अनोखे निशानों ने मचाया कौतूहल!गया जी के तीरंदाजों का जलवा, 29 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन; पटना उपविजेता!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; बिहार के लिए 12 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से पटना-मुजफ्फरपुर तक आसान होगा सफर!लखीसराय में डीटीओ ने हाथ जोड़कर कहा- हेलमेट पहनिए, घर पर आपका परिवार इंतजार करता है!लखीसराय में खेल प्रतिभाओं का दमखम, 21 विधाओं में उतरे स्कूली खिलाड़ी; कबड्डी में बड़हिया का दबदबा!
No menu items available
BREAKING
नौकरी का झांसा, किराये का मकान और दुष्कर्म का आरोप; कटिहार में दो लोको पायलट गिरफ्तार!विक्रमशिला सेतु पर पुलिसकर्मी से उलझे पूर्व विधायक के बेटे आशीष मंडल, वीडियो वायरल!अपने ही सरकार के खिलाफ बेतिया कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे विधायक विनय बिहारी, बोले- सम्राट चौधरी आएंगे तभी उठूंगा!गया में युवती के साथ घूम रहे युवक को घेरा, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपियों की तलाश में पुलिस!बेगूसराय होटल कांड में मुख्य दरिंदा रोहित सहनी गिरफ्तार, पुलिस वाहन से भागने की कोशिश में घायल!शेखपुरा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी!मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी दुकान में लूट, ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश; पिस्टल दिखाकर 2.50 लाख का सोना ले उड़े!गोपालगंज में टूटा जमींदारी बांध, गंडक का पानी गांवों में घुसा; सारण तटबंध पर बढ़ा दबाव!बच्चों के निवाले की रकम पर ‘मासिक वसूली’ का आरोप, रुपये गिनने का वीडियो वायरल, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण!पटना में प्रेमिका पर चाकू से हमला, CCTV में वारदात कैद; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार!गोपालगंज में मिला ‘A-B-C-D’ वाला कछुआ; पीठ पर बने अनोखे निशानों ने मचाया कौतूहल!गया जी के तीरंदाजों का जलवा, 29 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन; पटना उपविजेता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नौकरी का झांसा, किराये का मकान और दुष्कर्म का आरोप; कटिहार में दो लोको पायलट गिरफ्तार!
6 hours ago
विक्रमशिला सेतु पर पुलिसकर्मी से उलझे पूर्व विधायक के बेटे आशीष मंडल, वीडियो वायरल!
6 hours ago
अपने ही सरकार के खिलाफ बेतिया कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे विधायक विनय बिहारी, बोले- सम्राट चौधरी आएंगे तभी उठूंगा!
6 hours ago
गया में युवती के साथ घूम रहे युवक को घेरा, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपियों की तलाश में पुलिस!
6 hours ago
बेगूसराय होटल कांड में मुख्य दरिंदा रोहित सहनी गिरफ्तार, पुलिस वाहन से भागने की कोशिश में घायल!
6 hours ago

Bihar: महाबोधि मंदिर के गेट पर भिड़े वर्दीधारी, श्रद्धालुओं के सामने चले लात-घूंसे; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!

गया: विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुरक्षा ड्यूटी...

गया: विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुरक्षा ड्यूटी में तैनात बीएमपी और बिहार पुलिस के जवान आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और श्रद्धालुओं के सामने ही लात-घूंसे तथा बेल्ट चलने लगे।

घटना उस समय हुई जब स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मंदिर परिसर के आसपास साफ-सफाई और तैयारी का काम चल रहा था। इसी दौरान प्रवेश क्षेत्र में खड़ी एक बाइक को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस के एक जवान ने बीएमपी जवानों से बाइक हटाने को कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही मिनटों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के जवान एक-दूसरे पर टूट पड़े। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे देश-विदेश के श्रद्धालु अचानक हुए इस घटनाक्रम को देखकर हैरान रह गए। कई लोग डर के कारण पीछे हट गए, जबकि कुछ श्रद्धालु वहां से दूर चले गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर जवानों को अलग किया। सूचना मिलने के बाद बोधगया थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के कारण कुछ देर के लिए मंदिर के मुख्य प्रवेश क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

जानकारी के मुताबिक, जिस बाइक को लेकर विवाद हुआ, उसे हटाने के लिए बीएमपी जवानों को दो दिन पहले भी कहा गया था। शुक्रवार को झंडोत्तोलन स्थल की तैयारी के दौरान दोबारा बाइक हटाने को लेकर बहस छिड़ी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

महाबोधि मंदिर के सुरक्षा प्रभारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि बाइक हटाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसे बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप से शांत करा दिया गया। वहीं बीएमपी-3 के डीएसपी अमित रंजन ने इसे छोटा और आपसी विवाद बताते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है।

हालांकि, जिस महाबोधि मंदिर में प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं, वहां सुरक्षा में तैनात जवानों का आपस में भिड़ जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का कहना है कि वर्दीधारियों के बीच ऐसा व्यवहार मंदिर की गरिमा और सुरक्षा व्यवस्था दोनों के लिए चिंताजनक है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: दिमागी नक्सली कौन है, ये पीएम मोदी ही बताएंगे, तेज प्रताप का पलटवार, BJP पर भी साधा निशाना!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top