27
BREAKING NEWS
नौकरी का झांसा, किराये का मकान और दुष्कर्म का आरोप; कटिहार में दो लोको पायलट गिरफ्तार!विक्रमशिला सेतु पर पुलिसकर्मी से उलझे पूर्व विधायक के बेटे आशीष मंडल, वीडियो वायरल!अपने ही सरकार के खिलाफ बेतिया कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे विधायक विनय बिहारी, बोले- सम्राट चौधरी आएंगे तभी उठूंगा!गया में युवती के साथ घूम रहे युवक को घेरा, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपियों की तलाश में पुलिस!बेगूसराय होटल कांड में मुख्य दरिंदा रोहित सहनी गिरफ्तार, पुलिस वाहन से भागने की कोशिश में घायल!शेखपुरा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी!मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी दुकान में लूट, ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश; पिस्टल दिखाकर 2.50 लाख का सोना ले उड़े!गोपालगंज में टूटा जमींदारी बांध, गंडक का पानी गांवों में घुसा; सारण तटबंध पर बढ़ा दबाव!बच्चों के निवाले की रकम पर ‘मासिक वसूली’ का आरोप, रुपये गिनने का वीडियो वायरल, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण!पटना में प्रेमिका पर चाकू से हमला, CCTV में वारदात कैद; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार!गोपालगंज में मिला ‘A-B-C-D’ वाला कछुआ; पीठ पर बने अनोखे निशानों ने मचाया कौतूहल!गया जी के तीरंदाजों का जलवा, 29 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन; पटना उपविजेता!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; बिहार के लिए 12 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से पटना-मुजफ्फरपुर तक आसान होगा सफर!लखीसराय में डीटीओ ने हाथ जोड़कर कहा- हेलमेट पहनिए, घर पर आपका परिवार इंतजार करता है!लखीसराय में खेल प्रतिभाओं का दमखम, 21 विधाओं में उतरे स्कूली खिलाड़ी; कबड्डी में बड़हिया का दबदबा!
No menu items available
BREAKING
नौकरी का झांसा, किराये का मकान और दुष्कर्म का आरोप; कटिहार में दो लोको पायलट गिरफ्तार!विक्रमशिला सेतु पर पुलिसकर्मी से उलझे पूर्व विधायक के बेटे आशीष मंडल, वीडियो वायरल!अपने ही सरकार के खिलाफ बेतिया कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे विधायक विनय बिहारी, बोले- सम्राट चौधरी आएंगे तभी उठूंगा!गया में युवती के साथ घूम रहे युवक को घेरा, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपियों की तलाश में पुलिस!बेगूसराय होटल कांड में मुख्य दरिंदा रोहित सहनी गिरफ्तार, पुलिस वाहन से भागने की कोशिश में घायल!शेखपुरा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी!मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी दुकान में लूट, ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश; पिस्टल दिखाकर 2.50 लाख का सोना ले उड़े!गोपालगंज में टूटा जमींदारी बांध, गंडक का पानी गांवों में घुसा; सारण तटबंध पर बढ़ा दबाव!बच्चों के निवाले की रकम पर ‘मासिक वसूली’ का आरोप, रुपये गिनने का वीडियो वायरल, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण!पटना में प्रेमिका पर चाकू से हमला, CCTV में वारदात कैद; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार!गोपालगंज में मिला ‘A-B-C-D’ वाला कछुआ; पीठ पर बने अनोखे निशानों ने मचाया कौतूहल!गया जी के तीरंदाजों का जलवा, 29 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन; पटना उपविजेता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नौकरी का झांसा, किराये का मकान और दुष्कर्म का आरोप; कटिहार में दो लोको पायलट गिरफ्तार!
8 minutes ago
विक्रमशिला सेतु पर पुलिसकर्मी से उलझे पूर्व विधायक के बेटे आशीष मंडल, वीडियो वायरल!
15 minutes ago
अपने ही सरकार के खिलाफ बेतिया कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे विधायक विनय बिहारी, बोले- सम्राट चौधरी आएंगे तभी उठूंगा!
22 minutes ago
गया में युवती के साथ घूम रहे युवक को घेरा, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपियों की तलाश में पुलिस!
28 minutes ago
बेगूसराय होटल कांड में मुख्य दरिंदा रोहित सहनी गिरफ्तार, पुलिस वाहन से भागने की कोशिश में घायल!
36 minutes ago

पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; बिहार के लिए 12 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से पटना-मुजफ्फरपुर तक आसान होगा सफर!

हाजीपुर: आगामी पूजा-पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने कई...

हाजीपुर: आगामी पूजा-पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने कई महत्वपूर्ण रूटों पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है। नई दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़, फिरोजपुर कैंट, योगनगरी ऋषिकेश और दक्षिण भारत के एरणाकुलम व पोत्तनूर से बिहार के अलग-अलग स्टेशनों के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों का परिचालन अक्टूबर से शुरू होकर नवंबर तक अलग-अलग तिथियों में जारी रहेगा। इससे पूजा के दौरान बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिल सकेगा।

पटना के लिए चंडीगढ़ और फिरोजपुर से स्पेशल ट्रेन

चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। चंडीगढ़ से खुलने के बाद यह वाराणसी, डीडीयू, बक्सर, आरा और दानापुर होते हुए पटना पहुंचेगी।

वापसी में पटना-चंडीगढ़ स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इसी तरह फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और पटना-फिरोजपुर कैंट स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

आनंद विहार से पाटलिपुत्र और मुजफ्फरपुर के लिए भी ट्रेन

आनंद विहार-पाटलिपुत्र फेस्टिवल स्पेशल 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी, बलिया, छपरा और दीघवारा होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

वहीं आनंद विहार-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। वापसी में मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल बुधवार और शनिवार को चलेगी।

योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल भी 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। वापसी में मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

दिल्ली से सुपौल, जोगबनी और दरभंगा तक अतिरिक्त ट्रेन

नई दिल्ली-सुपौल फेस्टिवल स्पेशल 1 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। इस ट्रेन का रूट हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी और सहरसा होते हुए सुपौल तक रहेगा।

आनंद विहार-जोगबनी फेस्टिवल स्पेशल 10 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट और फारबिसगंज होते हुए जोगबनी पहुंचेगी।

इसके अलावा शकूरबस्ती-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज और बगहा होते हुए दरभंगा पहुंचेगी।

दक्षिण भारत से बिहार के लिए भी स्पेशल ट्रेनें

पूजा के दौरान दक्षिण भारत से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए भी अतिरिक्त ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। एरणाकुलम-पटना स्पेशल 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना साहिब और राजेंद्रनगर होते हुए पटना पहुंचेगी।

पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल 4 अक्टूबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। इसके रूट में पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी समेत कई प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

दिल्ली-कामाख्या और दिल्ली-सीतामढ़ी रूट पर भी फेस्टिवल स्पेशल

दिल्ली-कामाख्या फेस्टिवल स्पेशल 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। ट्रेन डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी और कटिहार होते हुए कामाख्या पहुंचेगी।

वहीं दिल्ली-सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल और बैरगनिया होते हुए सीतामढ़ी पहुंचेगी।

लौकहा बाजार के लिए भी प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने बताया कि आनंद विहार-लौकहा बाजार-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन भी प्रतिदिन किया जा रहा है। यह सेवा 29 नवंबर तक आनंद विहार से लौकहा बाजार और 30 नवंबर तक लौकहा बाजार से आनंद विहार के बीच जारी रहेगी।

पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से बिहार के विभिन्न हिस्सों को दिल्ली, उत्तर भारत और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों से अतिरिक्त रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

ये खबर भी पढ़े: लखीसराय में डीटीओ ने हाथ जोड़कर कहा- हेलमेट पहनिए, घर पर आपका परिवार इंतजार करता है!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top