15
BREAKING NEWS
शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!बिहार ने पहले ही मैच में दिखाया दम, मणिपुर को 65-17 से दी शिकस्त!बेंगलुरु-मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; रातभर में तय होगा सफर!संजय झा के सामने ललन सिंह के समर्थन में नारेबाजी, लखीसराय में JDU की सियासत गरमाई!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!
3 hours ago
कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!
6 hours ago
राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!
6 hours ago
जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!
6 hours ago
मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!
6 hours ago

Bihar News : तेजप्रताप पर गंभीर आरोप… साजिश या सच्चाई?

पटना (बिहार): पटना में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव...

पटना (बिहार): पटना में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि तेजप्रताप यादव अपने सहयोगी के साथ जबरन घर में घुसे, परिवार को धमकाया और बच्ची के अपहरण तक की धमकी दी।

आकाश यादव के मुताबिक, 6 जून को जब वह खाटूश्याम यात्रा पर थे, उसी दौरान तेजप्रताप यादव अपने सहयोगी मोतीलाल यादव के साथ पाटलिपुत्र स्थित उनके घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने जबरन घर में घुसने की कोशिश की और परिवार के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया। बाद में फोन पर भी धमकी दी गई। आकाश का दावा है कि एक कॉल में यह कहा गया कि अगर तेजप्रताप को उनकी पत्नी से मिलने से रोका गया तो उनकी बेटी उज्जैनी का अपहरण कर लिया जाएगा और गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

आकाश ने यह भी आरोप लगाया कि एक अन्य कॉल में खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाले व्यक्ति ने धमकी दी और चेतावनी दी कि तेजप्रताप के खिलाफ कुछ भी बोलने से पहले सोच लें। उन्होंने इन कथित कॉल्स की रिकॉर्डिंग को सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया है।

आकाश यादव का कहना है कि उन्होंने 10 जून को पाटलिपुत्र थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 17 जून को उन्होंने पटना व्यवहार न्यायालय में परिवाद दायर किया, जिसके बाद अब इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अदालत में सुनवाई शुरू हो चुकी है। पुलिस ने भी पुष्टि की है कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कॉल रिकॉर्डिंग, वॉइस नोट्स और विदेश से आए नंबरों की भी जांच की जा रही है।

वहीं, तेजप्रताप यादव ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि उनके खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत पूरी तरह झूठी और मनगढ़ंत है तथा यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि वह कानून और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हैं, लेकिन इस तरह के आरोपों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और कानूनी कार्रवाई करेंगे।

दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत पिछले साल 24 मई 2025 को हुई थी, जब तेजप्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें शेयर की गई थीं और लंबे समय से रिश्ते का दावा किया गया था। हालांकि बाद में उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया और तेजप्रताप ने अकाउंट हैक होने की बात कही। इसके बाद फरवरी 2026 में अनुष्का यादव को बेटी होने के बाद एक बार फिर मामला सुर्खियों में आया, लेकिन तेजप्रताप ने सार्वजनिक तौर पर इन सभी दावों से इनकार किया।

अब यह मामला निजी विवाद से निकलकर कानूनी और राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। पुलिस जांच और कोर्ट की प्रक्रिया के बाद ही साफ हो पाएगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह को राहत, शर्तों के साथ मिली अग्रिम जमानत!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top