20
BREAKING NEWS
गोपालगंज में टूटा जमींदारी बांध, गंडक का पानी गांवों में घुसा; सारण तटबंध पर बढ़ा दबाव!बच्चों के निवाले की रकम पर ‘मासिक वसूली’ का आरोप, रुपये गिनने का वीडियो वायरल!पटना में प्रेमिका पर चाकू से हमला, CCTV में वारदात कैद; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार!गोपालगंज में मिला ‘A-B-C-D’ वाला कछुआ; पीठ पर बने अनोखे निशानों ने मचाया कौतूहल!गया जी के तीरंदाजों का जलवा, 29 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन; पटना उपविजेता!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; बिहार के लिए 12 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से पटना-मुजफ्फरपुर तक आसान होगा सफर!लखीसराय में डीटीओ ने हाथ जोड़कर कहा- हेलमेट पहनिए, घर पर आपका परिवार इंतजार करता है!लखीसराय में खेल प्रतिभाओं का दमखम, 21 विधाओं में उतरे स्कूली खिलाड़ी; कबड्डी में बड़हिया का दबदबा!ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज में टूटा जमींदारी बांध, गंडक का पानी गांवों में घुसा; सारण तटबंध पर बढ़ा दबाव!बच्चों के निवाले की रकम पर ‘मासिक वसूली’ का आरोप, रुपये गिनने का वीडियो वायरल!पटना में प्रेमिका पर चाकू से हमला, CCTV में वारदात कैद; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार!गोपालगंज में मिला ‘A-B-C-D’ वाला कछुआ; पीठ पर बने अनोखे निशानों ने मचाया कौतूहल!गया जी के तीरंदाजों का जलवा, 29 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन; पटना उपविजेता!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; बिहार के लिए 12 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से पटना-मुजफ्फरपुर तक आसान होगा सफर!लखीसराय में डीटीओ ने हाथ जोड़कर कहा- हेलमेट पहनिए, घर पर आपका परिवार इंतजार करता है!लखीसराय में खेल प्रतिभाओं का दमखम, 21 विधाओं में उतरे स्कूली खिलाड़ी; कबड्डी में बड़हिया का दबदबा!ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज में टूटा जमींदारी बांध, गंडक का पानी गांवों में घुसा; सारण तटबंध पर बढ़ा दबाव!
1 minute ago
बच्चों के निवाले की रकम पर ‘मासिक वसूली’ का आरोप, रुपये गिनने का वीडियो वायरल!
6 minutes ago
पटना में प्रेमिका पर चाकू से हमला, CCTV में वारदात कैद; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार!
19 minutes ago
गोपालगंज में मिला ‘A-B-C-D’ वाला कछुआ; पीठ पर बने अनोखे निशानों ने मचाया कौतूहल!
29 minutes ago
गया जी के तीरंदाजों का जलवा, 29 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन; पटना उपविजेता!
35 minutes ago

लखीसराय में खेल प्रतिभाओं का दमखम, 21 विधाओं में उतरे स्कूली खिलाड़ी; कबड्डी में बड़हिया का दबदबा!

लखीसराय: समाहरणालय स्थित गांधी मैदान, खेल भवन और इंडोर स्टेडियम में मंगलवार से तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता...

लखीसराय: समाहरणालय स्थित गांधी मैदान, खेल भवन और इंडोर स्टेडियम में मंगलवार से तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन शुरू हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे स्कूली बालक-बालिका खिलाड़ियों ने 21 अलग-अलग खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्य समारोह का उद्घाटन जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, एसडीएम प्रभाकर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी खेल पदाधिकारी प्राची कुमारी, डीटीओ मुकुल पंकज मणि और जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक सुशांत कुमार ने किया।

खिलाड़ियों का परिचय लेकर बढ़ाया हौसला

उद्घाटन से पहले जिला पदाधिकारी ने विभिन्न प्रखंडों से आए खिलाड़ियों और दलनायकों से परिचय लिया। गाजे-बाजे के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया गया। इसके बाद जिला स्तर पर चयनित और विभिन्न विधाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान गांधी मैदान से लेकर खेल भवन और इंडोर स्टेडियम तक खेल प्रतिभाओं का उत्साह देखने को मिला। एथलेटिक्स, क्रिकेट, कबड्डी, शतरंज, योग, कराटे, ताइक्वांडो, कुश्ती, वुशू और रग्बी समेत अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

30 सितंबर और 1 अक्टूबर को भी होंगे मुकाबले

प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 30 सितंबर को बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो, भारोत्तोलन, टेबल टेनिस और फुटबॉल के मुकाबले होंगे। वहीं 1 अक्टूबर को तलवारबाजी, साइकिलिंग, सेपक टकरा, तीरंदाजी, हॉकी और रग्बी के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसके बाद राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा।

कबड्डी में बड़हिया की टीम विजेता

कबड्डी के अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में बड़हिया की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि किऊल-खगौर की टीम उपविजेता रही। कबड्डी मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका राज कुमार सहनी, कुंदन कुमार, शुभम कुमार, आशिका शांडिल्य और अंजली कुमारी ने निभाई।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को अनुशासन, सहयोग, शालीनता और खेल के उच्चतम आदर्शों का पालन करने की शपथ दिलाई। आयोजन के जरिए जिले के स्कूली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़े: ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top