10
BREAKING NEWS
अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य के साथ भव्य भास्कर महोत्सव का आगाज, परिया पोखर पर आस्था और संस्कृति का संगम; कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां!गांव की मिट्टी से जुड़ी आस्था, नरसिंहपुर में सपरिवार छठ पूजा में शामिल हुए पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर लिया आशीर्वाद!आस्था के समंदर में डूबा रतोईया घाट, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; छठी मैया के जयकारों से गूंजा शेखपुरा!EVM हटाने की मन्नत लेकर दंडवत करते हुए छठ घाट निकले RJD नेता; 2 किलोमीटर की यात्रा में लगेंगे 8 घंटे, बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए छठी मैया से लगा रहा हूं गुहार!कमरिया करे लपालप गाने पर झूमे पुलिसकर्मी; चौतरवा थाना परिसर का वीडियो वायरल, SDPO ने दिए जांच के आदेश!थाईलैंड से काठमांडू पहुंचा, 22 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय गिरफ्तार; नेपाल पुलिस का दावा—अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा है आरोपी!हार्डवेयर दुकान की आड़ में चल रहा था हथियारों का कथित कारखाना; बीजेपी नेत्री के घर छापेमारी, पति गिरफ्तार; 32 तरह के उपकरण बरामद!महिषी में तीन दिन सजेगा सुरों, हंसी और शास्त्रार्थ का महासंगम, पार्थो घोष से सपना अवस्थी तक दिग्गज कलाकार बांधेंगे समां!छठ की खुशियों में युवाओं ने जोड़ी सेवा की मिठास, 2015 से हर साल सैकड़ों व्रतियों का सहारा बन रहा शेखपुरा यूथ फाउंडेशन!छठ की खुशियों में छोटी दुर्गा कमिटी का बड़ा उपहार, साड़ी-सूप और फल पाकर खिल उठे व्रतियों के चेहरे; पुरानी बाजार में दिखी सेवा और समर्पण की मिसाल!छठ पर घर लौटने की चाह में 1100 किलोमीटर का सफर बना इम्तिहान; कंफर्म टिकट लेकर भी फर्श पर बैठे यात्री, बाथरूम के दरवाजे पर कट रही रात!छठ की आस्था में घुली नीमी के राब की मिठास; बाजार की चमक से दूर कोल्हू-कड़ाही में पक रही परंपरा, 120 रुपये किलो बिक रहा देसी गुड़!छठ की खुशियों में स्वच्छता कर्मियों को मिला सम्मान का उपहार, निगम पार्षद आशीष रंजन सिंह ने बांटे नए वस्त्र!अरघौती पोखर पर छठ गीतों की गूंज से सजा भास्कर महोत्सव, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग!चाय की चुस्की में घुल रही आत्मनिर्भरता की मिठास, सहरसा में ‘महानंदा लीफ’ का बढ़ा क्रेज!
No menu items available
BREAKING
अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य के साथ भव्य भास्कर महोत्सव का आगाज, परिया पोखर पर आस्था और संस्कृति का संगम; कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां!गांव की मिट्टी से जुड़ी आस्था, नरसिंहपुर में सपरिवार छठ पूजा में शामिल हुए पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर लिया आशीर्वाद!आस्था के समंदर में डूबा रतोईया घाट, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; छठी मैया के जयकारों से गूंजा शेखपुरा!EVM हटाने की मन्नत लेकर दंडवत करते हुए छठ घाट निकले RJD नेता; 2 किलोमीटर की यात्रा में लगेंगे 8 घंटे, बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए छठी मैया से लगा रहा हूं गुहार!कमरिया करे लपालप गाने पर झूमे पुलिसकर्मी; चौतरवा थाना परिसर का वीडियो वायरल, SDPO ने दिए जांच के आदेश!थाईलैंड से काठमांडू पहुंचा, 22 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय गिरफ्तार; नेपाल पुलिस का दावा—अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा है आरोपी!हार्डवेयर दुकान की आड़ में चल रहा था हथियारों का कथित कारखाना; बीजेपी नेत्री के घर छापेमारी, पति गिरफ्तार; 32 तरह के उपकरण बरामद!महिषी में तीन दिन सजेगा सुरों, हंसी और शास्त्रार्थ का महासंगम, पार्थो घोष से सपना अवस्थी तक दिग्गज कलाकार बांधेंगे समां!छठ की खुशियों में युवाओं ने जोड़ी सेवा की मिठास, 2015 से हर साल सैकड़ों व्रतियों का सहारा बन रहा शेखपुरा यूथ फाउंडेशन!छठ की खुशियों में छोटी दुर्गा कमिटी का बड़ा उपहार, साड़ी-सूप और फल पाकर खिल उठे व्रतियों के चेहरे; पुरानी बाजार में दिखी सेवा और समर्पण की मिसाल!छठ पर घर लौटने की चाह में 1100 किलोमीटर का सफर बना इम्तिहान; कंफर्म टिकट लेकर भी फर्श पर बैठे यात्री, बाथरूम के दरवाजे पर कट रही रात!छठ की आस्था में घुली नीमी के राब की मिठास; बाजार की चमक से दूर कोल्हू-कड़ाही में पक रही परंपरा, 120 रुपये किलो बिक रहा देसी गुड़!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य के साथ भव्य भास्कर महोत्सव का आगाज, परिया पोखर पर आस्था और संस्कृति का संगम; कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां!
9 minutes ago
गांव की मिट्टी से जुड़ी आस्था, नरसिंहपुर में सपरिवार छठ पूजा में शामिल हुए पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
18 minutes ago
आस्था के समंदर में डूबा रतोईया घाट, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; छठी मैया के जयकारों से गूंजा शेखपुरा!
31 minutes ago
EVM हटाने की मन्नत लेकर दंडवत करते हुए छठ घाट निकले RJD नेता; 2 किलोमीटर की यात्रा में लगेंगे 8 घंटे, बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए छठी मैया से लगा रहा हूं गुहार!
4 hours ago
कमरिया करे लपालप गाने पर झूमे पुलिसकर्मी; चौतरवा थाना परिसर का वीडियो वायरल, SDPO ने दिए जांच के आदेश!
4 hours ago

अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य के साथ भव्य भास्कर महोत्सव का आगाज, परिया पोखर पर आस्था और संस्कृति का संगम; कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां!

लखीसराय: लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर रविवार को लखीसराय के परिया पोखर पर दो...

लखीसराय: लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर रविवार को लखीसराय के परिया पोखर पर दो दिवसीय भास्कर महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ शुरू हुए इस महोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति और कला की खूबसूरत झलक देखने को मिली। पूरा आयोजन स्थल श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास से गुलजार रहा।

महोत्सव का उद्घाटन सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामानंद मंडल, जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, नगर परिषद लखीसराय के सभापति अरविंद पासवान तथा जिला बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भास्कर महोत्सव जिले की सांस्कृतिक विरासत, कला, साहित्य और लोक परंपराओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

महोत्सव के पहले दिन विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। आम्रपाली कला केंद्र के कलाकारों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वहीं नवल भारती, पंकज भारती, पंकज भारद्वाज एवं राजीव कुमार तथा उनकी टीम ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

एक ओर परिया पोखर पर भगवान सूर्य की आराधना में श्रद्धालु लीन थे, तो दूसरी ओर मंच से निकलती सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों को बिहार की लोक कला और परंपराओं से रूबरू करा रही थीं। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

भास्कर महोत्सव ने छठ की धार्मिक आस्था को सांस्कृतिक उत्सव से जोड़ते हुए लखीसराय की कला और परंपरा को एक साझा मंच प्रदान किया। दो दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन परिया पोखर पर भक्ति, संस्कृति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

ये खबर भी पढ़े: गांव की मिट्टी से जुड़ी आस्था, नरसिंहपुर में सपरिवार छठ पूजा में शामिल हुए पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर लिया आशीर्वाद!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top