23
BREAKING NEWS
Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर 20 भूमिहीन परिवारों को मिली जमीन की पर्ची, चेहरों पर दिखी खुशी!Bihar: 29 अगस्त से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, भागलपुर-नवगछिया के लाखों लोगों की बढ़ेगी मुश्किल!Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!Jharkhand: अब अस्पताल से लेकर रिपोर्ट तक सब होगा डिजिटल, रामगढ़ में शुरू हो रही बड़ी हेल्थ पहल!Jharkhand: बोकारो में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, घरेलू विवाद के बाद हुई दर्दनाक मौत!Bihar: मुजफ्फरपुर बस स्टैंड में धू-धू कर जली बस, आग से मची अफरातफरी!Jharkhand: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सैकड़ों कांवड़ियों के बीच मची अफरा-तफरी!Bihar: बेउर जेल के सुरक्षाकर्मियों के समर्थन में उतरे तेज प्रताप, सरकार से ड्यूटी व्यवस्था सुधारने की मांग!Bihar: प्रशांत किशोर का गिरिराज सिंह पर तीखा हमला, बोले- अनर्गल बयानबाजी बंद करें वरना खोल देंगे पूरी कुंडली!Bihar: जमुई में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले की दो गाड़ियां टकराईं, टला बड़ा हादसा; जेडीयू जिलाध्यक्ष सुरक्षित!Bihar: पप्पू यादव का छात्रों के समर्थन में उपवास, बोले- मांगें नहीं मानी गईं तो करेंगे बिहार बंद!Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने 82 केंद्र निदेशकों को किया सम्मानित!Bihar: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण!Bihar: पटना में गंगा नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन!Bihar: लखीसराय में बिजली व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, डीएम ने ग्रिड और पावर सब-स्टेशनों का किया निरीक्षण!
No menu items available
BREAKING
Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर 20 भूमिहीन परिवारों को मिली जमीन की पर्ची, चेहरों पर दिखी खुशी!Bihar: 29 अगस्त से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, भागलपुर-नवगछिया के लाखों लोगों की बढ़ेगी मुश्किल!Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!Jharkhand: अब अस्पताल से लेकर रिपोर्ट तक सब होगा डिजिटल, रामगढ़ में शुरू हो रही बड़ी हेल्थ पहल!Jharkhand: बोकारो में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, घरेलू विवाद के बाद हुई दर्दनाक मौत!Bihar: मुजफ्फरपुर बस स्टैंड में धू-धू कर जली बस, आग से मची अफरातफरी!Jharkhand: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सैकड़ों कांवड़ियों के बीच मची अफरा-तफरी!Bihar: बेउर जेल के सुरक्षाकर्मियों के समर्थन में उतरे तेज प्रताप, सरकार से ड्यूटी व्यवस्था सुधारने की मांग!Bihar: प्रशांत किशोर का गिरिराज सिंह पर तीखा हमला, बोले- अनर्गल बयानबाजी बंद करें वरना खोल देंगे पूरी कुंडली!Bihar: जमुई में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले की दो गाड़ियां टकराईं, टला बड़ा हादसा; जेडीयू जिलाध्यक्ष सुरक्षित!Bihar: पप्पू यादव का छात्रों के समर्थन में उपवास, बोले- मांगें नहीं मानी गईं तो करेंगे बिहार बंद!Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने 82 केंद्र निदेशकों को किया सम्मानित!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर 20 भूमिहीन परिवारों को मिली जमीन की पर्ची, चेहरों पर दिखी खुशी!
5 minutes ago
Bihar: 29 अगस्त से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, भागलपुर-नवगछिया के लाखों लोगों की बढ़ेगी मुश्किल!
13 minutes ago
Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!
3 hours ago
Jharkhand: अब अस्पताल से लेकर रिपोर्ट तक सब होगा डिजिटल, रामगढ़ में शुरू हो रही बड़ी हेल्थ पहल!
4 hours ago
Jharkhand: बोकारो में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, घरेलू विवाद के बाद हुई दर्दनाक मौत!
4 hours ago

Bihar: नशे में धुत थे ASI? जांच को लेकर लोगों ने काटा बवाल, मधेपुरा चौक पर ढाई घंटे हंगामा!

मधेपुरा: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद मधेपुरा से सामने आई एक घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर...

मधेपुरा: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद मधेपुरा से सामने आई एक घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सदर थाना क्षेत्र के मिठाई चौक पर स्थानीय लोगों ने एक पुलिस अधिकारी पर शराब के नशे में हंगामा करने और लोगों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।

मामला मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है। मिठाई पुलिस शिविर में तैनात एएसआई देवेंद्र ठाकुर पर आरोप लगने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। लोगों ने एएसआई की जांच के लिए मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराने की मांग शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एएसआई नशे की हालत में चौक पर मौजूद लोगों से गाली-गलौज और बदसलूकी कर रहे थे। विरोध बढ़ने के बाद वह अपने आवास की ओर चले गए, लेकिन लोग जांच की मांग को लेकर मौके पर डटे रहे।

लोगों का कहना था कि जब शराबबंदी कानून के तहत आम लोगों पर तुरंत कार्रवाई होती है, तो पुलिस अधिकारी पर आरोप लगने के बाद भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

ढाई घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 8 बजे शुरू हुआ विवाद साढ़े 10 बजे तक चलता रहा। करीब ढाई घंटे तक मिठाई चौक पर हंगामे की स्थिति बनी रही।

मामले की जानकारी मिलने के बाद भान टेकठी पंचायत के मुखिया विकास कुमार, मिठाई के सरपंच बलराम यादव और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।

बाद में सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और एएसआई देवेंद्र ठाकुर को अपने साथ थाने ले गई, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

वायरल वीडियो को लेकर भी जांच जारी

घटना के बाद इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ वीडियो में एएसआई लोगों से बातचीत करते और कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस प्रशासन की ओर से भी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही संज्ञान लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि एएसआई ने वास्तव में शराब का सेवन किया था या नहीं। इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। लेकिन इस घटना ने बिहार में शराबबंदी कानून के पालन और पुलिस की जवाबदेही को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top