16
BREAKING NEWS
आरा में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, गलत सिग्नल ने मचाई हलचल! इंजन-कोच पटरी से उतरे, स्टेशन मैनेजर सस्पेंड; कई ट्रेनें प्रभावित!शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!बिहार में CBI की कार्रवाई पर सरकार का ‘ब्रेक’; सरकारी सेवकों पर हाथ डालने से पहले लेनी होगी मंजूरी!चोरी के डर से Scorpio को बना दिया ‘छत की कार पार्किंग’; क्रेन से दो मंजिला मकान पर चढ़ी SUV, VIDEO वायरल!नेपाल आपदा का भयावह चेहरा; चीन ने पहली बार जारी किया मौत का आंकड़ा, 31 शव बरामद; 531 लापता, भारतीय टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज!
No menu items available
BREAKING
आरा में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, गलत सिग्नल ने मचाई हलचल! इंजन-कोच पटरी से उतरे, स्टेशन मैनेजर सस्पेंड; कई ट्रेनें प्रभावित!शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आरा में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, गलत सिग्नल ने मचाई हलचल! इंजन-कोच पटरी से उतरे, स्टेशन मैनेजर सस्पेंड; कई ट्रेनें प्रभावित!
11 minutes ago
शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!
14 hours ago
शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!
15 hours ago
सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!
15 hours ago
गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!
16 hours ago

Bihar: जिस कंधे पर थी शराबबंदी की निगरानी, वही छलकाता दिखा जाम, मुजफ्फरपुर में चौकीदार का कथित शराब पार्टी वीडियो वायरल!

मुजफ्फरपुर: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद कानून की निगरानी करने वाले पुलिस तंत्र पर ही सवाल खड़े...

मुजफ्फरपुर: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद कानून की निगरानी करने वाले पुलिस तंत्र पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरी थाना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें थाना में मुंशी का काम देख रहे एक चौकीदार के कथित तौर पर शराब पार्टी में शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

वायरल वीडियो में चार लोग एक होटल में बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में टेबल पर शराब की बोतल और गिलास दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति पैग बनाता हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति रामपुरहरी थाना का चौकीदार विजय राय है, जो वर्तमान में थाना में मुंशी का काम देख रहा है।

बताया जा रहा है कि यह होटल थाना के ठीक सामने स्थित है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि जब शराबबंदी कानून को लागू कराने की जिम्मेदारी जिन लोगों पर है, उन्हीं पर नियम तोड़ने के आरोप लगेंगे तो आम लोगों के बीच इसका गलत संदेश जाएगा।

स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि संबंधित चौकीदार की इलाके के कुछ शराब कारोबारियों से कथित नजदीकी है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने संज्ञान लिया है। उन्होंने वायरल वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी ने कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में शराब सेवन की पुष्टि होती है तो संबंधित कर्मी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। शराबबंदी वाले बिहार में पुलिसकर्मी से जुड़े इस मामले ने एक बार फिर निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: रांची स्टेशन पर आरपीएफ का ‘ऑपरेशन जन जागरण’, महिला यात्रियों को सुरक्षा के गुर सिखाए!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top