15
BREAKING NEWS
शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!बिहार ने पहले ही मैच में दिखाया दम, मणिपुर को 65-17 से दी शिकस्त!बेंगलुरु-मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; रातभर में तय होगा सफर!संजय झा के सामने ललन सिंह के समर्थन में नारेबाजी, लखीसराय में JDU की सियासत गरमाई!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!
5 hours ago
कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!
7 hours ago
राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!
7 hours ago
जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!
7 hours ago
मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!
7 hours ago

स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!

गोपालगंज: जिले में शराब तस्करी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने उत्पाद पुलिस को भी हैरान कर दिया।...

गोपालगंज: जिले में शराब तस्करी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने उत्पाद पुलिस को भी हैरान कर दिया। तस्करों ने शराब छिपाने के लिए स्कॉर्पियो के अलग-अलग हिस्सों को ही ठिकाना बना रखा था। इंजन, बॉडी और स्टेपनी तक में शराब छिपाई गई थी। उत्पाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 120 लीटर शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार का है। उत्पाद पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से शराब की बड़ी खेप गोपालगंज लाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने बथुआ बाजार के पास एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी शुरू की।

बाहर से खाली, अंदर छिपा था शराब का ‘खजाना’

पहली नजर में स्कॉर्पियो सामान्य और लगभग खाली दिखाई दे रही थी। हालांकि, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को गाड़ी पर शक था। इसके बाद उत्पाद टीम ने वाहन की बारीकी से जांच की।

तलाशी के दौरान गाड़ी के इंजन, बॉडी और स्टेपनी समेत अलग-अलग हिस्सों में शराब छिपाए जाने का पता चला। पुलिस ने वहां से करीब 120 लीटर शराब बरामद की।

दो आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

उत्पाद पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली जिले के नया गांव निवासी मिथलेश कुमार और समस्तीपुर जिले के पावन कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया है।

तस्करों के नए तरीके पर पुलिस की नजर

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उनके अनुसार, तस्कर पुलिस से बचने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन उत्पाद विभाग स्कैनर और अन्य माध्यमों की मदद से ऐसे वाहनों की जांच कर कार्रवाई कर रहा है।

इस मामले में भी बाहर से सामान्य दिख रही स्कॉर्पियो की गहन जांच के बाद तस्करी का पूरा मामला सामने आया। उत्पाद विभाग अब शराब की खेप के स्रोत और इसके संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रहा है।

ये खबर भी पढ़े: शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top