13
BREAKING NEWS
पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!रोहतास में UPI को लेकर दुकानदारों की नाराजगी, कई दुकानों पर लगा ‘सिर्फ कैश’ का पोस्टर; MDR को लेकर जताई चिंता!काजल राघवानी की एक झलक के लिए बेकाबू हुई भीड़, फॉर्च्यूनर का शीशा टूटा; बिहारशरीफ में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हंगामा!बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!
No menu items available
BREAKING
पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!रोहतास में UPI को लेकर दुकानदारों की नाराजगी, कई दुकानों पर लगा ‘सिर्फ कैश’ का पोस्टर; MDR को लेकर जताई चिंता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!
4 hours ago
लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!
4 hours ago
नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!
5 hours ago
लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!
5 hours ago
गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!
5 hours ago

Bihar: बहन के अपहरण केस में गवाही से पहले भाई की हत्या, बेगूसराय में सनसनी!

बेगूसराय: जिले में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। साहेबपुर...

बेगूसराय: जिले में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में 18 वर्षीय गोलू कुमार की हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। गोलू अपनी नाबालिग बहन के अपहरण मामले में कोर्ट में गवाही से पहले ही रास्ते में मार दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई की सुबह गोलू की बहन का अपहरण गांव के ही कुछ लोगों द्वारा कर लिया गया था। परिजनों की शिकायत पर 1 अगस्त को मामला दर्ज हुआ और पुलिस ने 3 अगस्त को लड़की को बरामद कर लिया। इसके बाद उसे बयान दर्ज कराने बेगूसराय कोर्ट ले जाया जा रहा था।

इसी दौरान गोलू अपनी बाइक से पुलिस वाहन के पीछे-पीछे कोर्ट जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे रोक लिया और धमकी दी—“बहन को बयान बदलने को कहो, नहीं तो कोर्ट जिंदा नहीं पहुंचोगे।” धमकी को नजरअंदाज कर आगे बढ़ना गोलू को भारी पड़ गया।

अपराधियों ने धारदार हथियार से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। शुरुआती तौर पर इसे सड़क दुर्घटना माना गया, लेकिन पुलिस जांच में हत्या की पुष्टि हुई।

घटना का एक प्रत्यक्षदर्शी भी सामने आया है, जिसने हमलावरों को गोलू पर हमला करते देखा, हालांकि डर के कारण वह मौके से भाग गया और बाद में परिजनों को सूचना दी।

घटना के बाद जब गोलू का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक आरोपी पहले से जेल में है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह घटना न सिर्फ एक युवक की हत्या है, बल्कि न्याय प्रक्रिया पर सीधा हमला भी है, जहां गवाही देने जा रहे व्यक्ति को ही रास्ते से हटा दिया जाता है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था और गवाहों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: चतरा में ‘इंसाफ’ के नाम पर कत्ल, भीड़ बनी जल्लाद, आरोपी को सरेआम मौत — कानून खड़ा रहा बेबस!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top