19
BREAKING NEWS
लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!फल की टोकरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब, पटना में दो युवक गिरफ्तार!पटना में छात्र-युवा नेताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग!त्योहारों पर यात्रियों को राहत; पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!नेउरा-जटडुमरी नई रेल लाइन पर परिचालन को हरी झंडी, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल!401 कलशों के बीच कठिन तपस्या में लीन लाल बाबा, बिहार के कल्याण और जनसमृद्धि के लिए नौ दिवसीय साधना!दुर्गा पूजा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश!गोपालगंज में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, 24 लोग झुलसे; महिलाओं और बच्चों समेत कई की हालत गंभीर!दशहरा से पहले वेतन की मांग को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, दो दिन में भुगतान नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!फल की टोकरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब, पटना में दो युवक गिरफ्तार!पटना में छात्र-युवा नेताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग!त्योहारों पर यात्रियों को राहत; पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!नेउरा-जटडुमरी नई रेल लाइन पर परिचालन को हरी झंडी, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल!401 कलशों के बीच कठिन तपस्या में लीन लाल बाबा, बिहार के कल्याण और जनसमृद्धि के लिए नौ दिवसीय साधना!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!
5 hours ago
वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!
6 hours ago
सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!
6 hours ago
हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!
18 hours ago
मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!
18 hours ago

Bihar: अब बिहार का आसमान भी होगा टूरिस्ट स्पॉट, हेलीकॉप्टर से घूमें वाल्मीकिनगर, राजगीर और कैमूर; पटना में ₹2100 में जॉय राइड!

पटना: बिहार में पर्यटन का अंदाज अब बदलने वाला है। पर्यटक जल्द ही हेलीकॉप्टर और छोटे विमान से राज्य के...

पटना: बिहार में पर्यटन का अंदाज अब बदलने वाला है। पर्यटक जल्द ही हेलीकॉप्टर और छोटे विमान से राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों की हवाई सैर कर सकेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026 का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही 13 जुलाई से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी।

इस योजना के तहत पटना से वाल्मीकिनगर, राजगीर और कैमूर को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा। पर्यटन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए यात्री टिकट बुक कर सकेंगे। हालांकि योजना की औपचारिक शुरुआत 18 जुलाई से होगी।

वाल्मीकिनगर के लिए राजकीय वायुयान का इस्तेमाल किया जाएगा। पटना-वाल्मीकिनगर-पटना सेवा शनिवार और रविवार को संचालित होगी। इस यात्रा का एक तरफ का किराया 5 हजार रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है।

वहीं, राजगीर और कैमूर के लिए 6+2 सीटर हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध होगी। राजगीर की हवाई यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 4 हजार रुपये और कैमूर के लिए 6 हजार रुपये किराया निर्धारित किया गया है। इन दोनों रूटों पर सीमित सीटें उपलब्ध रहेंगी।

पटना के लोगों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण हेलीकॉप्टर जॉय राइड होगी। सिर्फ 2100 रुपये में 10 मिनट की हवाई यात्रा कर पर्यटक गंगा नदी, जेपी गंगा पथ, तख्त श्री हरिमंदिर साहिब समेत राजधानी के प्रमुख स्थलों का आसमान से नजारा देख सकेंगे।

इस सेवा का संचालन पटना एयरपोर्ट के पास से किया जाएगा। शुरुआत में यह सुविधा शनिवार और रविवार को मिलेगी। यात्रियों को हवाई टिकट के अलावा पर्यटन स्थलों पर रहने, खाने और घूमने की व्यवस्था खुद करनी होगी। वहीं टूरिस्ट गाइड की सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।

पर्यटन विभाग के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य बिहार के धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाना है। सरकार को उम्मीद है कि हेली-टूरिज्म शुरू होने से राज्य में घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री कई अन्य पर्यटन परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें बोधगया में बौद्ध ध्यान एवं अनुभव केंद्र, मनेर शरीफ में थिमेटिक गेट, दीघा घाट का विकास, गया और अन्य धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

बिहार अब सिर्फ अपनी विरासत और धार्मिक स्थलों के लिए नहीं, बल्कि आसमान से पर्यटन अनुभव देने के लिए भी तैयार हो रहा है।

रणजीत सम्राट
ब्यूरो हेड महुआ न्यूज़
बिहार /झारखण्ड

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top