20
BREAKING NEWS
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!आरा में सुबह-सुबह बड़ी वारदात: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या!इंडिया गेट पर अंकिता के इंसाफ की लड़ाई, राहुल-प्रियंका पहुंचे माता-पिता के पास; VIP का सवाल फिर गरमाया!‘मेरी बच्चियों का ध्यान रखना…’ पति की हत्या में मुस्कान-साहिल को फांसी, मेरठ कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!
3 hours ago
दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!
3 hours ago
तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!
3 hours ago
गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!
4 hours ago
सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!
4 hours ago

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: बुढ़ापे की छांव बनी सड़क; बेटे से बेघर मां की कहानी सुन मंत्री ने लिया संज्ञान!

पटना: जिस उम्र में मां को अपने बच्चों का सहारा, घर की छांव और सम्मान मिलना चाहिए, उस उम्र में...

पटना: जिस उम्र में मां को अपने बच्चों का सहारा, घर की छांव और सम्मान मिलना चाहिए, उस उम्र में पटना की एक बुजुर्ग महिला सड़क किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर है। खाजेकलां थाना क्षेत्र के आसपास पिछले करीब तीन महीने से रह रही शांति देवी की कहानी ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर परिवार और समाज दोनों के सामने एक भावुक सवाल खड़ा कर दिया।

शांति देवी, पति स्वर्गीय रामचंद्र प्रसाद, टिकिया टोली की रहने वाली बताई जाती हैं। उनका आरोप है कि बेटे अशोक ने उन्हें घर से बाहर कर दिया। इसके बाद से वह खाजेकलां थाना के आसपास खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

आंखों में आंसू, फिर भी बेटे के लिए शिकायत से ज्यादा दर्द

अपनी स्थिति बताते हुए शांति देवी भावुक हो जाती हैं। वह कहती हैं कि बुढ़ापे में बेटा ही मां का सबसे बड़ा सहारा होता है, लेकिन आज उनके पास रहने के लिए अपना घर तक नहीं है।

उनके पोता-पोती भी हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके रहने और जीवनयापन की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है। दिन हो या रात, सड़क किनारे गुजरता समय अब उनकी मजबूरी बन चुका है।

तीन महीने से देख रहे हैं स्थानीय लोग

खाजेकलां थाना के पास मोची का काम करने वाले 48 वर्षीय इंद्रजीत दास बताते हैं कि वह करीब तीन महीने से शांति देवी को सड़क किनारे रहते देख रहे हैं। अपनी क्षमता के अनुसार वह कभी भोजन तो कभी जरूरत की दूसरी चीजें उपलब्ध कराते हैं।

आसपास के कुछ लोग भी समय-समय पर बुजुर्ग महिला की मदद करते हैं। इन्हीं छोटी-छोटी मदद के सहारे शांति देवी का जीवन किसी तरह चल रहा है।

वृद्धजन दिवस पर मंत्री तक पहुंची बुजुर्ग मां की कहानी

एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर पटना सिटी स्थित अपना घर वृद्ध आश्रम में समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात की और उनके सम्मान व देखभाल की जरूरत पर बात रखी।

मंत्री ने कहा कि 60 वर्ष की उम्र के बाद वरिष्ठ नागरिकों के पास जीवन का लंबा अनुभव होता है, जिसे वे अगली पीढ़ी तक पहुंचाते हैं। उन्होंने माता-पिता और बुजुर्गों के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी निभाने की जरूरत पर जोर दिया।

इसी कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने खाजेकलां के पास सड़क किनारे रह रही शांति देवी की स्थिति की जानकारी मंत्री को दी।

मंत्री ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए निर्देश

मामले की जानकारी मिलते ही समाज कल्याण मंत्री ने इसे गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिला को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

मंत्री ने यह भी कहा कि यदि मामले में किसी की जिम्मेदारी या लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अब इंतजार है उस छत का, जिसकी उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत है

शांति देवी की कहानी सिर्फ एक बुजुर्ग महिला की परेशानी नहीं, बल्कि परिवार और समाज के लिए एक बड़ा सवाल है। जिस उम्र में किसी मां को अपने बच्चों के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिलना चाहिए, उस उम्र में सड़क किनारे गुजरते दिन-रात कई सवाल छोड़ जाते हैं।

अब प्रशासनिक पहल के बाद उम्मीद है कि शांति देवी को सुरक्षित आश्रय, भोजन और जरूरी सहायता मिल सकेगी। सबसे बड़ा सवाल यही है कि तीन महीने से खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर इस बुजुर्ग मां को आखिर कब मिलेगी अपने हिस्से की छांव?

ये खबर भी पढ़े: होटल के कमरे में बहु को दूसरे युवक संग देख ससुर के उड़े होश, फिर सड़क पर मचा हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top