13
BREAKING NEWS
कोसी बना दूध की नदी: बाबा कारू खिरहर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों लीटर दूध से हुआ अभिषेक!कहीं तिलचट्टे तो कहीं पांच हजार बोतलों का मंदिर, कटिहार के 6 पंडाल देखकर रह जाएंगे हैरान!बेर के पेड़ के नीचे पांडवों ने की थी मां दुर्गा की पूजा; सुपौल की वन देवी का रहस्यमयी इतिहास, जहां आज भी पिंडी स्वरूप में विराजती हैं मां!गुलाम भारत में शुरू हुई थी चंपारण की पहली दुर्गा पूजा, आज भी बंगाल से आते हैं मूर्तिकार और ढाकी; स्वर्ण आभूषणों से होता है मां का श्रृंगार!हाथ काटकर लाइए, 2 लाख रुपये इनाम पाइए; बेटियों से छेड़खानी पर पप्पू यादव का विवादित ऐलान, खुर्दा महोत्सव में गरजे पूर्णिया सांसद!दुर्गा पूजा में पंडालों की ओर निकलने से पहले सावधान! शेखपुरा के लोगों से रेशमा भारती की खास अपील, बोलीं—आपकी सुरक्षा सबसे जरूरी!हेलो मां… बचा लो, नहीं तो मर जाऊंगी; प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती को 2.30 लाख में बेच दिया, कोलकाता से पुलिस ने कराया रेस्क्यू!बिहार में इस बार चूहों नहीं, मुर्गियों के नाम पर शराब का खेल; मुर्गी फार्म में जमीन के नीचे बना था तहखाना, 15 लाख की बीयर बरामद!दुर्गा पूजा की भीड़ में आपके मोबाइल और गहनों पर थी नजर; मुजफ्फरपुर में 15 महिलाएं गिरफ्तार, यूपी और सीवान से जुड़ा मामला!स्नातक चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका; रेशमा भारती की अगुवाई में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने थामा कमल!रेशमा भारती ने संभाली स्नातक चुनाव की कमान, डॉ. एनके यादव की जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर!ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक! 15 श्रद्धालुओं की मौत, 26 घायल; नो-एंट्री में भारी वाहन कैसे पहुंचा?कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में मौत का तांडव! बारिश, अंधेरा और अनाउंसमेंट के बीच भगदड़, 19 की मौत; आयोजकों समेत 12 हिरासत में!पंजाब कमाने गया कटिहार का सूरज दो महीने से लापता, बेटे की तलाश में पंजाब पहुंची मां; दो बहनों को भाई का इंतजार!पटना जंक्शन पर रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 336 यात्री पकड़े गए; ₹2.25 लाख जुर्माना वसूला!
No menu items available
BREAKING
कोसी बना दूध की नदी: बाबा कारू खिरहर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों लीटर दूध से हुआ अभिषेक!कहीं तिलचट्टे तो कहीं पांच हजार बोतलों का मंदिर, कटिहार के 6 पंडाल देखकर रह जाएंगे हैरान!बेर के पेड़ के नीचे पांडवों ने की थी मां दुर्गा की पूजा; सुपौल की वन देवी का रहस्यमयी इतिहास, जहां आज भी पिंडी स्वरूप में विराजती हैं मां!गुलाम भारत में शुरू हुई थी चंपारण की पहली दुर्गा पूजा, आज भी बंगाल से आते हैं मूर्तिकार और ढाकी; स्वर्ण आभूषणों से होता है मां का श्रृंगार!हाथ काटकर लाइए, 2 लाख रुपये इनाम पाइए; बेटियों से छेड़खानी पर पप्पू यादव का विवादित ऐलान, खुर्दा महोत्सव में गरजे पूर्णिया सांसद!दुर्गा पूजा में पंडालों की ओर निकलने से पहले सावधान! शेखपुरा के लोगों से रेशमा भारती की खास अपील, बोलीं—आपकी सुरक्षा सबसे जरूरी!हेलो मां… बचा लो, नहीं तो मर जाऊंगी; प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती को 2.30 लाख में बेच दिया, कोलकाता से पुलिस ने कराया रेस्क्यू!बिहार में इस बार चूहों नहीं, मुर्गियों के नाम पर शराब का खेल; मुर्गी फार्म में जमीन के नीचे बना था तहखाना, 15 लाख की बीयर बरामद!दुर्गा पूजा की भीड़ में आपके मोबाइल और गहनों पर थी नजर; मुजफ्फरपुर में 15 महिलाएं गिरफ्तार, यूपी और सीवान से जुड़ा मामला!स्नातक चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका; रेशमा भारती की अगुवाई में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने थामा कमल!रेशमा भारती ने संभाली स्नातक चुनाव की कमान, डॉ. एनके यादव की जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर!ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक! 15 श्रद्धालुओं की मौत, 26 घायल; नो-एंट्री में भारी वाहन कैसे पहुंचा?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कोसी बना दूध की नदी: बाबा कारू खिरहर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों लीटर दूध से हुआ अभिषेक!
27 minutes ago
कहीं तिलचट्टे तो कहीं पांच हजार बोतलों का मंदिर, कटिहार के 6 पंडाल देखकर रह जाएंगे हैरान!
41 minutes ago
बेर के पेड़ के नीचे पांडवों ने की थी मां दुर्गा की पूजा; सुपौल की वन देवी का रहस्यमयी इतिहास, जहां आज भी पिंडी स्वरूप में विराजती हैं मां!
57 minutes ago
गुलाम भारत में शुरू हुई थी चंपारण की पहली दुर्गा पूजा, आज भी बंगाल से आते हैं मूर्तिकार और ढाकी; स्वर्ण आभूषणों से होता है मां का श्रृंगार!
1 hour ago
हाथ काटकर लाइए, 2 लाख रुपये इनाम पाइए; बेटियों से छेड़खानी पर पप्पू यादव का विवादित ऐलान, खुर्दा महोत्सव में गरजे पूर्णिया सांसद!
1 hour ago

नोटिस को किया नजरअंदाज तो पहुंच गया बुलडोजर वाला प्रशासन; रसल हाई स्कूल की जमीन से हटा कब्जा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!

किशनगंज: सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायतों के बाद आखिरकार प्रशासन ने सख्त तेवर दिखा दिए। बुधवार को ऐतिहासिक रसल...

किशनगंज: सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायतों के बाद आखिरकार प्रशासन ने सख्त तेवर दिखा दिए। बुधवार को ऐतिहासिक रसल हाई स्कूल की जमीन पर प्रशासन का अभियान चला तो लंबे समय से जमे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। पहले नोटिस, फिर चेतावनी और इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

अंचल अधिकारी आशीष कुमार और थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। अचानक बड़ी संख्या में अधिकारियों और जवानों को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कार्रवाई शुरू होने से पहले ही कई लोगों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया।

नोटिस गया, लेकिन कब्जा नहीं हटा

प्रशासन के मुताबिक रसल हाई स्कूल परिसर और उससे जुड़ी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचल प्रशासन ने जांच-पड़ताल के बाद संबंधित लोगों को सरकारी जमीन खाली करने का नोटिस दिया था।

बताया गया कि नोटिस के बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन ने बुधवार को सीधे मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया और सरकारी जमीन को खाली कराया गया।

स्कूल की जमीन पर ‘कब्जे’ का खेल नहीं चलेगा

अंचल अधिकारी आशीष कुमार ने साफ कहा कि रसल हाई स्कूल की जमीन सार्वजनिक और शैक्षणिक महत्व की है। सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि सरकारी भूमि को लेकर आगे भी नियम के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस के घेरे में चला अभियान

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरे अभियान के दौरान मौके पर मौजूद रही। प्रशासन ने किसी भी विवाद या विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी कर रखी थी।

अब सवाल—दोबारा कब्जा तो नहीं होगा?

प्रशासन की कार्रवाई से जमीन तो खाली करा ली गई, लेकिन असली चुनौती अब इसे दोबारा कब्जे से बचाने की है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि अतिक्रमण मुक्त हुई जमीन की स्थायी सुरक्षा के लिए प्रशासन क्या कदम उठाता है।

बुधवार का अभियान सिर्फ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं, बल्कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के लिए एक सख्त चेतावनी के तौर पर भी देखा जा रहा है—नोटिस की अनदेखी महंगी पड़ सकती है।

ये खबर भी पढ़े: कैबिनेट में ‘गरम’ हुई कुर्सियां! दो मंत्री आमने-सामने, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप; बाहर निकला टोल का फरमान!

किशनगंज से रजी अहमद की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top