12
BREAKING NEWS
पंजाब कमाने गया कटिहार का सूरज दो महीने से लापता, बेटे की तलाश में पंजाब पहुंची मां; दो बहनों को भाई का इंतजार!पटना जंक्शन पर रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 336 यात्री पकड़े गए; ₹2.25 लाख जुर्माना वसूला!त्योहारों में घर जाना होगा आसान; रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, बरौनी, पटना और झंझारपुर के लिए मिलेगी सुविधा!रग्बी के मैदान में पटना का दम; अंडर-17 फाइनल में पटना प्रमंडल और एकलव्य बिहार की भिड़ंत!कोशी स्नातक चुनाव में ‘समर्थन की सियासत’ तेज, अशोक महतो ने नीतीश कुमार के लिए संभाला मोर्चा!नशे से दूर, विकास के साथ; शेखोपुरसराय में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, ‘पड़ोस युवा संसद’ में गूंजा जागरूकता का संदेश!पार्टी की सेहत पर फर्क नहीं; राहुल अकेला पर कार्रवाई के बाद रेशमा भारती का दोटूक संदेश, दिलीप साव का समर्थन!साजिशों को सफल नहीं होने दूंगा—तेजप्रताप का दावा, अनुष्का ने कहा- बेटी ही मेरी प्राथमिकता!पहले दाखिल-खारिज रद्द, फिर विधायक की मां के नाम कैसे चढ़ी जमीन? कांटी अंचल से जवाब मांग रही पुलिस!5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, कुंदन कृष्णन से जुड़े मामले में मांगा जवाब!नालंदा में सिपाही की मौत का सनसनीखेज मामला: महिला दरोगा समेत 7 गिरफ्तार, शराब तस्करों से कथित वसूली की आशंका!सीतामढ़ी में प्रशांत किशोर का विवादित बयान; CM सम्राट चौधरी को गोली मारने की बात कहने का आरोप, BJP ने मांगी सार्वजनिक माफी!लखीसराय में डांडिया की धूम; नन्हे बच्चों ने दीप जलाकर किया आगाज, मैथिली-भैरवी गीतों पर झूम उठा डेफोडिल पब्लिक स्कूल!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया की धूम, नवदुर्गा की झांकी ने मोहा मन; 22 अक्टूबर से फिर खुलेंगे स्कूल!25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में मनेगी श्रीबाबू की जयंती, बरबीघा पहुंचे राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह!
No menu items available
BREAKING
पंजाब कमाने गया कटिहार का सूरज दो महीने से लापता, बेटे की तलाश में पंजाब पहुंची मां; दो बहनों को भाई का इंतजार!पटना जंक्शन पर रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 336 यात्री पकड़े गए; ₹2.25 लाख जुर्माना वसूला!त्योहारों में घर जाना होगा आसान; रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, बरौनी, पटना और झंझारपुर के लिए मिलेगी सुविधा!रग्बी के मैदान में पटना का दम; अंडर-17 फाइनल में पटना प्रमंडल और एकलव्य बिहार की भिड़ंत!कोशी स्नातक चुनाव में ‘समर्थन की सियासत’ तेज, अशोक महतो ने नीतीश कुमार के लिए संभाला मोर्चा!नशे से दूर, विकास के साथ; शेखोपुरसराय में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, ‘पड़ोस युवा संसद’ में गूंजा जागरूकता का संदेश!पार्टी की सेहत पर फर्क नहीं; राहुल अकेला पर कार्रवाई के बाद रेशमा भारती का दोटूक संदेश, दिलीप साव का समर्थन!साजिशों को सफल नहीं होने दूंगा—तेजप्रताप का दावा, अनुष्का ने कहा- बेटी ही मेरी प्राथमिकता!पहले दाखिल-खारिज रद्द, फिर विधायक की मां के नाम कैसे चढ़ी जमीन? कांटी अंचल से जवाब मांग रही पुलिस!5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, कुंदन कृष्णन से जुड़े मामले में मांगा जवाब!नालंदा में सिपाही की मौत का सनसनीखेज मामला: महिला दरोगा समेत 7 गिरफ्तार, शराब तस्करों से कथित वसूली की आशंका!सीतामढ़ी में प्रशांत किशोर का विवादित बयान; CM सम्राट चौधरी को गोली मारने की बात कहने का आरोप, BJP ने मांगी सार्वजनिक माफी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पंजाब कमाने गया कटिहार का सूरज दो महीने से लापता, बेटे की तलाश में पंजाब पहुंची मां; दो बहनों को भाई का इंतजार!
12 hours ago
पटना जंक्शन पर रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 336 यात्री पकड़े गए; ₹2.25 लाख जुर्माना वसूला!
13 hours ago
त्योहारों में घर जाना होगा आसान; रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, बरौनी, पटना और झंझारपुर के लिए मिलेगी सुविधा!
13 hours ago
रग्बी के मैदान में पटना का दम; अंडर-17 फाइनल में पटना प्रमंडल और एकलव्य बिहार की भिड़ंत!
13 hours ago
कोशी स्नातक चुनाव में ‘समर्थन की सियासत’ तेज, अशोक महतो ने नीतीश कुमार के लिए संभाला मोर्चा!
13 hours ago

लखीसराय में ट्रैफिक पर प्रशासन का शिकंजा; नाबालिग टोटो से लेकर बस की छत तक, अब हर लापरवाही पर होगी कार्रवाई!

लखीसराय: शहर की सड़कों पर मनमानी और यातायात नियमों की अनदेखी अब महंगी पड़ेगी। नाबालिगों के हाथ में टोटो की...

लखीसराय: शहर की सड़कों पर मनमानी और यातायात नियमों की अनदेखी अब महंगी पड़ेगी। नाबालिगों के हाथ में टोटो की कमान, बिना हेलमेट बाइक दौड़ाना, गलत पार्किंग से जाम और बसों की छत पर यात्रियों के सफर जैसी शिकायतों को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती का अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को चले विशेष वाहन जांच अभियान में 22 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 82,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

नाबालिग टोटो चालकों पर नजर, कागजात भी खंगाले

आम लोगों से मिल रही शिकायतों के बाद परिवहन विभाग की टीम ने टोटो चालकों की जांच की। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन और अन्य जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की गई। नाबालिग या अप्रशिक्षित चालकों से टोटो चलवाने वाले वाहन मालिकों को भी साफ चेतावनी दी गई है।

विभाग का कहना है कि नाबालिग अथवा अप्रशिक्षित चालक सड़क पर न सिर्फ खुद के लिए, बल्कि दूसरे लोगों के लिए भी खतरा पैदा कर सकते हैं। ऐसे मामलों में आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बिना हेलमेट निकले तो चालान, गलत पार्किंग पर भी एक्शन

अभियान के दौरान बाइक सवारों के हेलमेट की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। शहर में जाम की बड़ी वजह बन रही गलत पार्किंग को लेकर भी वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग ने ऑटो, टोटो और ट्रैक्टर चालकों से ओवरस्पीडिंग और सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से बचने की अपील की है।

बस की छत पर सफर को लेकर भी विभाग सख्त

बसों की छत पर यात्रियों के सफर से संबंधित प्रकाशित खबर पर जिला परिवहन कार्यालय ने भी कार्रवाई का पक्ष स्पष्ट किया है। विभाग के मुताबिक वाहन जांच के दौरान ऐसे मामलों में शमन की कार्रवाई की जाती है। न्यू बाईपास ओवरब्रिज पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद होने के कारण फिलहाल भारी वाहन मुख्य बाजार सड़क से गुजर रहे हैं। सड़क संकरी और अतिक्रमणग्रस्त होने के कारण यातायात धीमा होता है, जिसका कुछ लोग फायदा उठाकर बसों की छत पर चढ़ जाते हैं।

बस संचालकों को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाएं। नियम तोड़ते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना किया जाएगा।

407 पिकअप और बस संचालकों का विवाद भी प्रशासन की टेबल पर

इसी बीच अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में 407 पिकअप संघ और बस मालिकों-चालकों के साथ बैठक हुई। जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि भी बैठक में मौजूद रहे। दोनों पक्षों के विवाद और समस्याओं को सुना गया।

प्रशासन ने दोनों पक्षों को अपनी शिकायत और पक्ष आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल के समक्ष रखने का सुझाव दिया। साथ ही शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में सहयोग की अपील की गई।

सड़क पर अब ‘चलता है’ वाला रवैया नहीं चलेगा

लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई से साफ संकेत है कि अब नाबालिग चालक हो या गलत पार्किंग, बिना हेलमेट हो या ओवरलोडिंग—सड़क पर नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग ने वाहन मालिकों और चालकों से कागजात अपडेट रखने, वैध लाइसेंसधारी चालक से ही वाहन चलवाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

22 वाहनों पर कार्रवाई और 82,500 रुपये का जुर्माना फिलहाल शुरुआत है। आने वाले दिनों में जांच अभियान और सख्त होने की चेतावनी ने नियम तोड़ने वालों की चिंता बढ़ा दी है।

ये खबर भी पढ़े: तालाब-कुओं पर कब्जा जमाए बैठे लोगों की अब खैर नहीं; लखीसराय में प्रशासन का एक्शन प्लान तैयार!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top