25
BREAKING NEWS
भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!
6 hours ago
जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!
7 hours ago
गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!
7 hours ago
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!
11 hours ago
लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!
11 hours ago

Bihar: लखीसराय में जाम पर बड़ा एक्शन, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, दुकानदारों पर जुर्माना!

लखीसराय: शहर में लगातार बढ़ रही जाम और अवैध पार्किंग की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर...

लखीसराय: शहर में लगातार बढ़ रही जाम और अवैध पार्किंग की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर परिषद और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को रेलवे स्टेशन के समीप यातायात पोस्ट के सामने अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। वहीं, जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार के निर्देश पर नगर परिषद ने शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित अभियान शुरू कर दिया है।

स्टेशन के पास पार्किंग पर रोक, टोटो चालकों पर कार्रवाई

स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप यातायात पोस्ट के सामने वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद यहां वाहन खड़े किए जाने की शिकायतों के बाद परिवहन विभाग की टीम ने औचक जांच की। इस दौरान यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले टोटो चालकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि के नेतृत्व में सड़क और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गलत तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क पर गलत ढंग से पार्क की गई 7 मोटरसाइकिलों का चालान किया गया।

बार-बार नियम तोड़ा तो रद्द हो सकता है रजिस्ट्रेशन

परिवहन विभाग ने साफ किया है कि भविष्य में गलत तरीके से वाहन पार्क कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नियमों की लगातार अनदेखी करने वाले वाहनों के पंजीकरण रद्द करने की अनुशंसा भी नियमानुसार की जा सकती है।

डीटीओ ने लोगों से अपील की कि टोटो चालकों को अवैध पार्किंग से बचने और निर्धारित लेन में वाहन चलाने के लिए जागरूक करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

शहर में अब रोज चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

इधर, जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार के आदेश पर नगर परिषद प्रशासन ने भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। नगर परिषद की टीम ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए दर्जनों दुकानदारों पर जुर्माना लगाया।

नगर परिषद लखीसराय के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि शहर में अब नियमित रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से विशेष टीम गठित की गई है, जो प्रतिदिन दो पालियों में अभियान चलाएगी।

नहीं माने तो दुकान होगी सील

नगर परिषद प्रशासन ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर जुर्माने के साथ दुकान सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

नाबालिगों से टोटो चलवाने पर भी चेतावनी

जिला परिवहन पदाधिकारी ने टोटो मालिकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में नाबालिग से टोटो का परिचालन नहीं कराया जाए। वाहन मालिकों को यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने और निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने की सलाह दी गई है।

प्रशासन का कहना है कि शहर में जाम की समस्या कम करने के लिए अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने आम लोगों से भी यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: पाकुड़ का शिक्षक असम में जाली नोटों के साथ गिरफ्तार, 7.37 लाख की नकली करेंसी बरामद!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top