33
BREAKING NEWS
बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!मुंगेर में आशिफ हुसैन की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?जमुई घटना के बाद दरभंगा में नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, बाइक सवार तीन युवकों पर आरोप!जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR, पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस सख्त!बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर को बढ़ावा देने की तैयारी, 16 हजार करोड़ निवेश और 12 हजार रोजगार का अनुमान!भागलपुर में कर्मा-धर्मा की खुशियां मातम में बदलीं, एक साथ उठीं पांच मासूमों की अर्थियां!बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा अपना आशियाना, अभियान बसेरा-2 में 3 डिसमिल वासभूमि के लिए ऐसे करें आवेदन!नीतीश के बाद जेडीयू की राह पर चर्चा, ‘जनता दल नीतीश’ नाम की अटकलों के बीच संगठन में गुटबाजी का मुद्दा!नालंदा के बिहारशरीफ में जमीन से उठती रहीं आग की लपटें, गैस पाइपलाइन लीकेज की आशंका से मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!मुंगेर में आशिफ हुसैन की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?जमुई घटना के बाद दरभंगा में नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, बाइक सवार तीन युवकों पर आरोप!जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR, पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस सख्त!बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर को बढ़ावा देने की तैयारी, 16 हजार करोड़ निवेश और 12 हजार रोजगार का अनुमान!भागलपुर में कर्मा-धर्मा की खुशियां मातम में बदलीं, एक साथ उठीं पांच मासूमों की अर्थियां!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!
2 minutes ago
मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!
14 minutes ago
सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!
21 minutes ago
सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!
30 minutes ago
सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!
35 minutes ago

मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!

मधेपुरा: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के रूपौली पंचायत स्थित बैंगा धार के पास सोमवार को एक महिला की हत्या...

मधेपुरा: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के रूपौली पंचायत स्थित बैंगा धार के पास सोमवार को एक महिला की हत्या का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बुढ़ावे गांव निवासी सुमन ऋषिदेव की पत्नी भागमनी देवी (35) के रूप में हुई है।

घटना के बाद पुलिस ने मामले में भवेश कुमार (19) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मृतका का देवर बताया जा रहा है। उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया है।

नदी किनारे हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, भागमनी देवी सोमवार दोपहर रूपौली गांव के पास बैंगा धार में मछली पकड़ने गई थी। इसी दौरान भवेश कुमार वहां पहुंचा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच साथ रहने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद भवेश ने भागमनी देवी पर हमला कर दिया।

घटना के बाद आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

चार साल से संबंध होने का पुलिस को बताया

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने भागमनी देवी के साथ करीब चार साल से संबंध होने की बात कही है। उसके अनुसार, वह पंजाब में मजदूरी करता था और भागमनी देवी के संपर्क में था। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले वह पंजाब से वापस गांव आया था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह भागमनी देवी को अपने साथ रखना चाहता था। सोमवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। हालांकि, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपी के बयान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि की जा रही है।

परिवारिक विवाद की बात भी सामने आई

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, भागमनी देवी और उसके पति के बीच संबंध ठीक नहीं थे और दोनों अलग-अलग रह रहे थे। बताया गया कि पंचायत स्तर पर हुए समझौते के बाद दोनों अलग रह रहे थे। भागमनी देवी के दो बच्चे हैं और दोनों बच्चों के अलग-अलग माता-पिता के साथ रहने की जानकारी सामने आई है।

मृतका के भांजे दीपक कुमार के अनुसार, कुछ दिन पहले भागमनी देवी भवेश के साथ पंजाब गई थी और करीब दो दिन बाद वापस लौट आई थी। इसके बाद वह रूपौली में अपनी ननद के घर रह रही थी। परिवार के अनुसार, भागमनी का मोबाइल भी भवेश के पास था।

सुबह खरीदा था चाकू, पुलिस कर रही जांच

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने घटना वाले दिन सिंहेश्वर बाजार से चाकू खरीदा था। बाद में उसे जानकारी मिली कि भागमनी देवी बैंगा धार की ओर गई है, जिसके बाद वह वहां पहुंचा।

हालांकि, पुलिस इस बयान समेत पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, आरोपी के बयान और अन्य उपलब्ध जानकारी का मिलान किया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गम्हरिया थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया मामला प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

ये खबर भी पढ़े: मुंगेर में आशिफ हुसैन की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top