22
BREAKING NEWS
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!मुंगेर में आशिफ हुसैन की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?जमुई घटना के बाद दरभंगा में नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, बाइक सवार तीन युवकों पर आरोप!जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR, पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस सख्त!
No menu items available
BREAKING
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!
4 hours ago
लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!
4 hours ago
25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!
4 hours ago
डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!
4 hours ago
जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!
8 hours ago

Bihar News : शेखपुरा में ‘इलाज या मौत का सौदा’? गर्भवती महिला की मौत पर सिस्टम घिरा!

शेखपुरा: जिले के भोजडीह रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कथित गलत ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की मौत ने...

शेखपुरा: जिले के भोजडीह रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कथित गलत ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने इसे साफ तौर पर लापरवाही का मामला बताते हुए अस्पताल प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पर मिलीभगत तक के आरोप लगाए हैं।

परिजनों का कहना है कि एक आशा कार्यकर्ता उन्हें इस निजी अस्पताल में लेकर आई, जहां ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। आरोप है कि इलाज के नाम पर करीब 51 हजार रुपये वसूले गए, लेकिन समय पर सही उपचार नहीं दिया गया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टर और कर्मी अस्पताल बंद कर मौके से फरार हो गए।

इस घटना ने एक बार फिर जिले में चल रहे निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना पर्याप्त संसाधन और विशेषज्ञता के कई अस्पताल धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावी निगरानी नहीं की जा रही। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब हाल ही में आसपास के एक अस्पताल पर कार्रवाई की गई थी, तो फिर ऐसे संस्थान अब तक कैसे चल रहे थे।

मामले पर जिलाधिकारी शेखर आनंद ने जांच की बात कही है, लेकिन घटना के एक सप्ताह बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जांच के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है और दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग की भूमिका भी कटघरे में है। आरोप है कि निगरानी तंत्र पूरी तरह विफल साबित हो रहा है, जिसके कारण आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है और गरीबों को निजी अस्पतालों के भरोसे छोड़ दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी डॉक्टरों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही जिले में संचालित सभी निजी अस्पतालों की व्यापक जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : सेवा, समर्पण और विश्वास का केंद्र बना वेद हॉस्पिटल, नालंदा; शिक्षा के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी वेद ग्रुप की पहल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top