8
BREAKING NEWS
रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!सिरिंज-दवाइयों की आड़ में शराब का खेल; कंटेनर से 250 कार्टन विदेशी शराब बरामद, राजस्थान का चालक गिरफ्तार!भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में मोबाइल चोर की शामत; खिड़की से लटकता रहा युवक, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप!7 अक्टूबर को शेखपुरा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; हजारों कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी, ‘सेवा ज्योति’ से ‘विकसित भारत’ तक दिखेगा संगठन का दम!शेखपुरा में बेखौफ बदमाशों का तांडव; CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, आधा दर्जन राउंड फायरिंग से दहला पचना!जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!दुर्गा पूजा से पहले किसानों के खाते में आएगा बाढ़ फसल नुकसान का मुआवजा, सरकार ने तेज किया सर्वे!राजेंद्र पुल का नया साथी तैयार, मोकामा रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता!
No menu items available
BREAKING
रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!सिरिंज-दवाइयों की आड़ में शराब का खेल; कंटेनर से 250 कार्टन विदेशी शराब बरामद, राजस्थान का चालक गिरफ्तार!भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में मोबाइल चोर की शामत; खिड़की से लटकता रहा युवक, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप!7 अक्टूबर को शेखपुरा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; हजारों कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी, ‘सेवा ज्योति’ से ‘विकसित भारत’ तक दिखेगा संगठन का दम!शेखपुरा में बेखौफ बदमाशों का तांडव; CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, आधा दर्जन राउंड फायरिंग से दहला पचना!जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!
21 hours ago
5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!
21 hours ago
सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!
21 hours ago
AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!
21 hours ago
सिरिंज-दवाइयों की आड़ में शराब का खेल; कंटेनर से 250 कार्टन विदेशी शराब बरामद, राजस्थान का चालक गिरफ्तार!
21 hours ago

Bihar News : उपेंद्र कुशवाहा के करीबी नेता जितेंद्र नाथ पटेल और राहुल कुमार कांग्रेस में शामिल, बिहार की राजनीति में हलचल तेज!

बिहार की सियासत में मंगलवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया, जब राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा...

बिहार की सियासत में मंगलवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया, जब राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान कर दिया। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल, पूर्व प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राहुल कुमार समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर RLM के लिए बड़ा राजनीतिक झटका दे दिया।

Bihar News : हज से पहले सेहत का कवच: शेखपुरा के 9 यात्रियों को मिला विशेष टीकाकरण और सम्मान!

पटना में आयोजित कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू की मौजूदगी में इन नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। कांग्रेस नेतृत्व ने इस शामिली को संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि अनुभवी और जमीनी नेताओं के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Bihar News : ‘जिंदा लाश’ से ‘9वीं फेल लुटेरा’ तक — बिहार में बयानबाजी ने पकड़ी रफ्तार!

जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से RLM के अंदर असंतोष की चर्चा तेज थी। कई नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहा है और संगठन में संवाद की कमी है। इसी नाराजगी के चलते कई नेताओं ने पहले पार्टी से दूरी बनाई और अंततः इस्तीफा देकर कांग्रेस का रुख कर लिया।

National News : 118 सांसदों का सिग्नेचर… स्पीकर पर संकट? 9 मार्च को संसद में होगा बड़ा फैसला!

कांग्रेस में शामिल होने वालों में जितेंद्र नाथ पटेल (पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), राहुल कुमार (पूर्व प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता), पप्पू राज मंडल (पूर्व शेखपुरा जिलाध्यक्ष), महेंद्र कुशवाहा (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष), राजेश रंजन सिंह उर्फ गुरु मुखिया (पूर्व प्रदेश महासचिव), बिपिन कुमार चौरसिया, प्रमोद यादव, गोरेलाल कुशवाहा, राजाराम प्रसाद महतो, रामप्रसाद दास, सुरेंद्र दास, सुभाष सिंह, रामलगन महतो, दानी प्रसाद, अफसर खान, राजीव पटेल, प्रेम कुमार गुप्ता, अमीर कुमार मंडल, सत्येंद्र नारायण सिंह, विद्यासागर चंद्रवंशी, रामाश्रय महतो, आजाद प्रसाद, पिंटू कुमार, रवि मांझी, गोल्डन खान, कपिल पासवान, बबन चौरसिया और उपेंद्र यादव सहित कई नेता शामिल हैं।

Bihar News : कलम की ताकत को मिला सम्मान — भाजपा ने पत्रकारों को किया विशेष सम्मानित!

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और सभी को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि ये नेता कांग्रेस की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Bihar News : इतिहास, आस्था और समस्याओं से रूबरू हुईं छात्राएं, बाबा कामेश्वरनाथ मंदिर की कहानी — इतिहास शानदार, व्यवस्था लाचार!

कांग्रेस में शामिल होने के बाद जितेंद्र नाथ पटेल ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करेंगे। राहुल कुमार ने भी भरोसा दिलाया कि कांग्रेस जिस जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

National News : एपस्टीन फाइल्स से दुनिया में हड़कंप: 10 देशों में इस्तीफे, 80 ताकतवर लोगों पर जांच!

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि RLM से नेताओं का सामूहिक पलायन आगामी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के संगठनात्मक ढांचे पर सवाल खड़े कर सकता है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top