23
BREAKING NEWS
जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा... अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!
No menu items available
BREAKING
जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा… अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!
3 minutes ago
दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!
11 minutes ago
चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!
18 minutes ago
पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!
24 minutes ago
वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!
32 minutes ago

पहले PK की सभा… अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में नेताओं के स्वागत और राजनीतिक कार्यक्रमों में उमड़ रही भीड़ के बीच चोरों की सक्रियता...

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में नेताओं के स्वागत और राजनीतिक कार्यक्रमों में उमड़ रही भीड़ के बीच चोरों की सक्रियता ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। पहले प्रशांत किशोर (PK) की सभा के दौरान भीड़ में चोरी की घटनाओं की चर्चा सामने आई थी और अब स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वागत समारोह में एक जदयू नेता के गले से करीब 7 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला तुर्की थाना क्षेत्र के सकरी सरैया नहर चौक का है। यहां स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के मुजफ्फरपुर आगमन पर उनके स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मंत्री के काफिले के पहुंचते ही बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। स्वागत के दौरान मंत्री को माला पहचाने की होड़ लगी रही और इसी बीच भीड़ में धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

माला पहचाने पहुंचे थे जदयू नेता, चेन लेकर निकल गया चोर

इसी भीड़ में कुढ़नी प्रखंड के लदौरा निवासी जदयू नेता राजेश मंडल भी स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को माला पहचाने पहुंचे थे। राजेश मंडल के मुताबिक, उस समय उनके गले में सोने की चेन थी। उन्होंने मंत्री को माला पहनाकर स्वागत किया और इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद रहे।

लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब उन्होंने अपने गले पर हाथ लगाया तो सोने की चेन गायब थी। भीड़ और अफरा-तफरी के कारण उन्हें उसी समय चोरी का एहसास नहीं हुआ। बाद में पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके गले से चेन निकाल ली।

34 ग्राम की चेन, कीमत करीब 7 लाख रुपये

जदयू नेता राजेश मंडल ने बताया कि चोरी हुई सोने की चेन का वजन करीब 34 ग्राम था और उसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है। चेन गायब होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने मौके पर मौजूद नेताओं और पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी।

इसके बाद मामले की शिकायत तुर्की थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

CCTV से खुलेगा चोर का राज?

घटना के बाद पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि स्वागत कार्यक्रम के दौरान राजेश मंडल के आसपास कौन-कौन लोग मौजूद थे। भीड़ में मौजूद संदिग्ध लोगों की पहचान के साथ-साथ पुलिस यह भी जांच रही है कि चोरी के समय कौन व्यक्ति उनके बिल्कुल करीब था।

भीड़ में ‘चेन कांड’ से सवाल

राजनीतिक नेताओं के स्वागत और सभाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी का फायदा उठाकर चोरी करने वाले गिरोह की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले PK की सभा और अब निशांत कुमार के स्वागत कार्यक्रम में चोरी की घटना ने भीड़भाड़ वाले राजनीतिक कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। चोर की पहचान और चोरी गई सोने की चेन की बरामदगी के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़े: शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!

https://youtu.be/kQxGhCdKAGY

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top