33
BREAKING NEWS
बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!मुंगेर में आशिफ हुसैन की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?जमुई घटना के बाद दरभंगा में नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, बाइक सवार तीन युवकों पर आरोप!जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR, पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस सख्त!बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर को बढ़ावा देने की तैयारी, 16 हजार करोड़ निवेश और 12 हजार रोजगार का अनुमान!भागलपुर में कर्मा-धर्मा की खुशियां मातम में बदलीं, एक साथ उठीं पांच मासूमों की अर्थियां!बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा अपना आशियाना, अभियान बसेरा-2 में 3 डिसमिल वासभूमि के लिए ऐसे करें आवेदन!नीतीश के बाद जेडीयू की राह पर चर्चा, ‘जनता दल नीतीश’ नाम की अटकलों के बीच संगठन में गुटबाजी का मुद्दा!नालंदा के बिहारशरीफ में जमीन से उठती रहीं आग की लपटें, गैस पाइपलाइन लीकेज की आशंका से मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!मुंगेर में आशिफ हुसैन की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?जमुई घटना के बाद दरभंगा में नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, बाइक सवार तीन युवकों पर आरोप!जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR, पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस सख्त!बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर को बढ़ावा देने की तैयारी, 16 हजार करोड़ निवेश और 12 हजार रोजगार का अनुमान!भागलपुर में कर्मा-धर्मा की खुशियां मातम में बदलीं, एक साथ उठीं पांच मासूमों की अर्थियां!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!
4 minutes ago
मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!
15 minutes ago
सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!
22 minutes ago
सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!
31 minutes ago
सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!
36 minutes ago

सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!

सहरसा: सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडल के तरियामा पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी रोमा कुमारी और उनके परिजनों ने सोमवार को पुलिस...

सहरसा: सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडल के तरियामा पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी रोमा कुमारी और उनके परिजनों ने सोमवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) कार्यालय पहुंचकर छात्रा रूपा कुमारी की मौत मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने डीआईजी डॉ. आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की गुहार लगाई।

परिजनों ने अपने आवेदन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि रूपा के साथ घटना से पहले आपराधिक कृत्य किया गया और बाद में उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उन्होंने मामले में अब तक हुई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। ये सभी आरोप फिलहाल परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन में लगाए गए हैं।

छुट्टी के दिन संस्थान बुलाने पर उठाए सवाल

आवेदन के अनुसार, रूपा 10वीं कक्षा की छात्रा थी और घर से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित केवाईपी कंप्यूटर संस्थान में कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। परिजनों का कहना है कि संस्थान में सोमवार से शनिवार तक कक्षाएं चलती थीं और रविवार को छुट्टी रहती थी।

परिजनों के मुताबिक, 5 अक्टूबर 2025 को रविवार होने के बावजूद रूपा को संस्थान आने के लिए फोन किया गया। आवेदन में आरोप है कि उसे बताया गया कि कुछ शिक्षक उसे बुला रहे हैं और नहीं आने पर प्रमाणपत्र नहीं दिया जाएगा। इसके बाद वह संस्थान चली गई।

आवेदन के अनुसार, दोपहर बाद रूपा के दादा के मोबाइल पर संस्थान से फोन आया। परिजन जब बख्तियारपुर अस्पताल पहुंचे तो उनके अनुसार वहां मौजूद कुछ लोग वहां से चले गए। इसके बाद रूपा को इलाज के लिए सहरसा लाया गया।

निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग

परिजनों ने कंप्यूटर संस्थान के संचालक मुकेश यादव, विष्णु झा, एक अन्य शिक्षक और संगीता कुमारी की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने घटना से जुड़े साक्ष्यों, संस्थान की गतिविधियों और उस दिन की परिस्थितियों की भी जांच कराने की मांग की है।

परिजनों ने डीआईजी से किसी वरीय एवं निष्पक्ष पुलिस अधिकारी या विशेष टीम से मामले की जांच कराने तथा दोष साबित होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

मामला बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 300/25 से संबंधित बताया गया है। मामले में पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और आगे की कार्रवाई जांच के परिणाम के बाद स्पष्ट होगी।

ये खबर भी पढ़े: सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top