5
BREAKING NEWS
वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा 'बुद्धं शरणं गच्छामि' का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!
No menu items available
BREAKING
वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!
20 hours ago
दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!
20 hours ago
प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!
20 hours ago
गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!
20 hours ago
लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!
20 hours ago

Bihar: जब जेन अल्फा ने बीच सड़क लगा दी ‘जनता की अदालत’, मुखिया से पूछा- स्कूल भवन कब बनेगा?

गया: अब गांव के बच्चे सिर्फ किताबों में सवाल नहीं ढूंढ रहे, बल्कि अपनी पढ़ाई की व्यवस्था पर भी सवाल...

गया: अब गांव के बच्चे सिर्फ किताबों में सवाल नहीं ढूंढ रहे, बल्कि अपनी पढ़ाई की व्यवस्था पर भी सवाल करने लगे हैं। गया जिले के फतेहपुर प्रखंड की डुमरी चट्टी पंचायत के हनुमता गांव में सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। स्कूल भवन की समस्या से परेशान छात्रों ने रास्ते में पंचायत के मुखिया को रोक लिया और सीधे सवाल कर दिया—“मुखिया जी, स्कूल भवन आखिर कब बनेगा?”

छात्रों ने कहा कि विद्यालय में महज दो कमरे हैं। बच्चों की संख्या के हिसाब से यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। ऐसे में पढ़ाई कैसे होगी और सभी बच्चे कहां बैठेंगे? छात्रों के बेबाक सवालों ने मुखिया को भी मौके पर रुककर जवाब देने के लिए मजबूर कर दिया।

रास्ते में रुके मुखिया, बच्चों ने शुरू कर दी ‘जनता की अदालत’

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। छात्रों के सवाल सुनने के बाद मुखिया ने तत्काल विद्यालय के प्रिंसिपल को फोन लगाया। इसके बाद फोन पर ही स्कूल की व्यवस्था को लेकर सवाल-जवाब शुरू हो गया।

मुखिया ने विद्यालय प्रबंधन से पूछा कि आखिर अभिभावकों की बैठक क्यों नहीं कराई गई? उनका कहना था कि अगर पैरेंट मीटिंग में स्कूल भवन की समस्या सामने रखी जाती तो पंचायत स्तर से भी आवश्यक पहल की जा सकती थी।

उन्होंने शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन से अभिभावकों के साथ बैठक करने और स्कूल की समस्याओं को सामने रखने की बात कही।

‘पहले प्रस्ताव तो भेजिए’, मुखिया ने प्रिंसिपल को दिया निर्देश

स्कूल भवन की समस्या पर मुखिया ने प्रिंसिपल से कहा कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित प्रस्ताव भेजा जाए। उन्होंने यह भी सवाल किया कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए फंड का प्रावधान नहीं है क्या?

यानी बच्चों के एक सवाल ने स्कूल प्रबंधन और पंचायत के बीच उस मुद्दे को सामने ला दिया, जो लंबे समय से चर्चा से बाहर था।

भवन से आगे पढ़ाई पर भी सवाल

बात सिर्फ कमरों की कमी तक नहीं रुकी। मुखिया ने विद्यालय में पढ़ाई की स्थिति पर भी सवाल उठाया। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई को लेकर जवाब मांगा और व्यवस्था की वास्तविक स्थिति देखने की बात कही।

इस दौरान विद्यालय प्रबंधन के कामकाज और अभिभावकों के साथ संवाद को लेकर भी सवाल उठे।

वायरल वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान

पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र स्कूल भवन को लेकर मुखिया से सवाल करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद गांव में यह चर्चा का विषय बन गया है कि जब बच्चे खुद अपनी पढ़ाई की बुनियादी सुविधा के लिए सवाल पूछ रहे हैं तो जिम्मेदार विभाग इस समस्या का समाधान कब करेगा।

बच्चों का सवाल छोटा, लेकिन मुद्दा बड़ा

हनुमता गांव के इस स्कूल की कहानी सिर्फ दो कमरों की कमी तक सीमित नहीं है। यह सवाल उस व्यवस्था से भी है, जहां स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए खुद जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगने को मजबूर हो रहे हैं।

बच्चों ने सड़क पर कुछ मिनटों के लिए मुखिया को जरूर रोका, लेकिन उनका सवाल अब शिक्षा व्यवस्था के सामने खड़ा है—अगर स्कूल में कमरे ही पर्याप्त नहीं हैं तो बच्चों की पढ़ाई आखिर कैसे बेहतर होगी?

अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और छात्रों की इस पहल के बाद स्कूल भवन के लिए सिर्फ आश्वासन मिलता है या वास्तव में निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम भी उठाया जाता है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: KVS वॉक-इन इंटरव्यू बना ‘बेरोजगारी का मेला’, हजारों अभ्यर्थी पहुंचे, सड़क जाम से मची अफरातफरी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top