6
BREAKING NEWS
14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा 'बुद्धं शरणं गच्छामि' का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!
No menu items available
BREAKING
14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!
3 seconds ago
विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का मंत्र!
10 minutes ago
लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!
18 minutes ago
रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!
24 minutes ago
पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!
32 minutes ago

विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का मंत्र!

गया: पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया एक बार फिर विदेशी सैलानियों की चहल-पहल से...

गया: पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया एक बार फिर विदेशी सैलानियों की चहल-पहल से गुलजार होने लगा है। अमेरिका, जापान, थाईलैंड, म्यांमार, वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया और कंबोडिया समेत कई देशों से बौद्ध श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सुबह होते ही महाबोधि मंदिर परिसर में विदेशी पर्यटकों, बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आने लगी है।

इन दिनों बोधगया का माहौल पूरी तरह बुद्धमय हो गया है। महाबोधि मंदिर परिसर में कहीं सामूहिक रूप से ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का पाठ हो रहा है, तो कहीं श्रद्धालु भगवान बुद्ध के दर्शन और पूजा-अर्चना में जुटे हैं। कोई मंदिर के गर्भगृह में पूजा कर रहा है, तो कोई पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे बैठकर ध्यान और साधना में लीन है। बौद्ध मंत्रों और प्रार्थनाओं की गूंज से मंदिर परिसर का वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आ रहा है।

पर्यटन सीजन के साथ ही महाबोधि मंदिर और विभिन्न देशों की बौद्ध मोनास्ट्री में धार्मिक आयोजनों की रौनक भी बढ़ गई है। इन दिनों कठिन चीवर दान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न देशों से आए बौद्ध श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने के साथ-साथ बोधगया के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व वाले स्थलों का भी भ्रमण कर रहे हैं।

विदेशी मेहमानों की आमद बढ़ने से बोधगया के बाजारों, होटलों और रेस्टोरेंट में भी चहल-पहल तेज होने लगी है। पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। इससे स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को भी गति मिलने की संभावना है।

कुल मिलाकर, पर्यटन सीजन की दस्तक के साथ बोधगया एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध आस्था, साधना और संस्कृति के जीवंत केंद्र के रूप में नजर आने लगा है। महाबोधि मंदिर में गूंजते मंत्र और बोधिवृक्ष के नीचे ध्यान करते विदेशी श्रद्धालु यहां की आध्यात्मिक पहचान को एक बार फिर दुनिया के सामने ला रहे हैं।

ये खबर भी पढ़े: लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top