18
BREAKING NEWS
आरा में सड़क पर चलना है तो दिखाइए स्टंट का दम; बाबू बाजार में कीचड़ का कब्जा, नेताओं के पोस्टर पर जनता ने लिखे तीखे तंज!पानी में मिली नवजात की सिसकियां सुन दौड़ीं महिलाएं, ममता ने बचाई मासूम की जिंदगी; गोद लेने को भी तैयार हुईं पिंकी देवी!लखीसराय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का समापन, बच्चों को बताया गया अपने अधिकारों की ताकत और सुरक्षा का तरीका!3 साल तक पेट में छिपा रहा 'पत्थर का बच्चा'; CT स्कैन में दिखा कंकाल, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला!एक तूफान से अभी राहत नहीं, दूसरे चक्रवात की दस्तक; कहीं ओले तो कहीं बर्फबारी, ओडिशा में 3 की मौत!यमन में फिर मिसाइलों की गूंज; राष्ट्रपति भवन पर दागीं 2 बैलिस्टिक मिसाइलें, सऊदी ने ड्रोन मार गिराया!दिल्ली की सियासी हलचल में शेखपुरा की भी दस्तक; राहुल कुमार की अगुवाई में सैकड़ों लोग ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के लिए रवाना!करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!JDU के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीरज कुमार ने भी दिखाए तेवर! बोले- उनसे आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं!जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी का जीते-जी कर दिया श्राद्ध; दूसरी जाति में शादी से नाराज पिता-भाई ने तोड़े रिश्ते!जिस शिक्षिका ने जिंदगीभर बच्चों का भविष्य संवारा, बुढ़ापे में वही कमरे में बदहाल मिलीं; दिवंगत पार्षद की पत्नी का रेस्क्यू!हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर NIA का शिकंजा; AK-47 बरामदगी केस में संदीप सिन्हा गिरफ्तार!भाजपा नेता निकला गांजा तस्कर, तीन भाइयों के साथ गिरफ्तार, गांजा-शराब और कैश बरामद!बच्चों की पढ़ाई गई तेल लेने, कुर्सी पर पैर रखकर सोते रहे शिक्षक; DEO ने मांगा जवाब!
No menu items available
BREAKING
आरा में सड़क पर चलना है तो दिखाइए स्टंट का दम; बाबू बाजार में कीचड़ का कब्जा, नेताओं के पोस्टर पर जनता ने लिखे तीखे तंज!पानी में मिली नवजात की सिसकियां सुन दौड़ीं महिलाएं, ममता ने बचाई मासूम की जिंदगी; गोद लेने को भी तैयार हुईं पिंकी देवी!लखीसराय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का समापन, बच्चों को बताया गया अपने अधिकारों की ताकत और सुरक्षा का तरीका!3 साल तक पेट में छिपा रहा ‘पत्थर का बच्चा’; CT स्कैन में दिखा कंकाल, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला!एक तूफान से अभी राहत नहीं, दूसरे चक्रवात की दस्तक; कहीं ओले तो कहीं बर्फबारी, ओडिशा में 3 की मौत!यमन में फिर मिसाइलों की गूंज; राष्ट्रपति भवन पर दागीं 2 बैलिस्टिक मिसाइलें, सऊदी ने ड्रोन मार गिराया!दिल्ली की सियासी हलचल में शेखपुरा की भी दस्तक; राहुल कुमार की अगुवाई में सैकड़ों लोग ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के लिए रवाना!करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!JDU के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीरज कुमार ने भी दिखाए तेवर! बोले- उनसे आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं!जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी का जीते-जी कर दिया श्राद्ध; दूसरी जाति में शादी से नाराज पिता-भाई ने तोड़े रिश्ते!जिस शिक्षिका ने जिंदगीभर बच्चों का भविष्य संवारा, बुढ़ापे में वही कमरे में बदहाल मिलीं; दिवंगत पार्षद की पत्नी का रेस्क्यू!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आरा में सड़क पर चलना है तो दिखाइए स्टंट का दम; बाबू बाजार में कीचड़ का कब्जा, नेताओं के पोस्टर पर जनता ने लिखे तीखे तंज!
1 hour ago
पानी में मिली नवजात की सिसकियां सुन दौड़ीं महिलाएं, ममता ने बचाई मासूम की जिंदगी; गोद लेने को भी तैयार हुईं पिंकी देवी!
2 hours ago
लखीसराय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का समापन, बच्चों को बताया गया अपने अधिकारों की ताकत और सुरक्षा का तरीका!
2 hours ago
3 साल तक पेट में छिपा रहा ‘पत्थर का बच्चा’; CT स्कैन में दिखा कंकाल, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला!
7 hours ago
एक तूफान से अभी राहत नहीं, दूसरे चक्रवात की दस्तक; कहीं ओले तो कहीं बर्फबारी, ओडिशा में 3 की मौत!
7 hours ago

Bihar News : आख़िरी रेड… आख़िरी पॉइंट… और पटना बना बिहार का कबड्डी किंग!

लखीसराय: शहर के केआरके हाई स्कूल ग्राउंड पर शुक्रवार को कबड्डी प्रेमियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। तीन दिनों...

लखीसराय: शहर के केआरके हाई स्कूल ग्राउंड पर शुक्रवार को कबड्डी प्रेमियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। तीन दिनों से चल रहे मुकाबलों, रणनीतियों और संघर्षों का समापन 51वीं बिहार स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी चैम्पियनशिप 2026 के फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। यह फाइनल केवल एक मैच नहीं, बल्कि धैर्य, साहस और जज़्बे की परीक्षा था, जिसमें राजधानी पटना की टीम ने बेगूसराय को बेहद करीबी मुकाबले में 40–37 अंकों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

Bihar News : लखीसराय में कबड्डी का महासंग्राम, सेमीफाइनल की जंग में पहुंचीं 4 दिग्गज टीमें!

तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के 16 जिलों की मजबूत टीमों ने हिस्सा लिया। पहले दिन से ही यह साफ हो गया था कि इस बार मुकाबले आसान नहीं होंगे। हर टीम ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। क्वार्टर फाइनल चरण तक पहुंचते-पहुंचते 12 टीमें बाहर हो गईं, लेकिन अपने प्रदर्शन से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों ने टूर्नामेंट को यादगार बना दिया।

Bihar News : अपहरण केस में बड़ा खुलासा! CBI ने लखीसराय की महिला दारोगा को किया गिरफ्तार—अब किस-किस पर गिरेगी गाज?

शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में बेगूसराय ने मेजबान लखीसराय को कड़े संघर्ष के बाद हराकर फाइनल में जगह बनाई। घरेलू दर्शकों के सामने लखीसराय की टीम ने भरपूर कोशिश की, लेकिन बेगूसराय के संतुलित आक्रमण और मजबूत डिफेंस के आगे उन्हें पीछे हटना पड़ा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पटना और बक्सर के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के रेडरों और डिफेंडरों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंतिम क्षणों में पटना ने बढ़त बनाते हुए फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

Bihar News : फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर शेखोपुरसराय में तैयारी तेज, 10 फरवरी से शुरू होगा सर्वजन दवा सेवन अभियान!

फाइनल मुकाबले की शुरुआत से पहले मैदान का माहौल किसी उत्सव से कम नहीं था। जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की उपस्थिति में लाल इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने पारंपरिक तिलक-चंदन से खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल की जल, थल और वायु सेना की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत भोजपुर लोकनृत्य और गीतों ने दर्शकों में अतिरिक्त उत्साह भर दिया। रंग-बिरंगे परिधानों, तालियों की गूंज और ढोल-नगाड़ों की थाप ने पूरे मैदान को जीवंत बना दिया।

Bihar News : जयनगर में लखीसराय के पहलवानों का जलवा, अंडर-15 फेडरेशन कप में दो स्वर्ण समेत सात पदक!

मैच शुरू होते ही पटना और बेगूसराय दोनों टीमों ने आक्रामक रुख अपनाया। पटना के रेडरों ने तेजी से अंक जुटाने की कोशिश की, जबकि बेगूसराय के डिफेंडरों ने शानदार टैकल से उन्हें रोकने का प्रयास किया। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच अंक बराबरी पर रहे, जिससे दर्शकों का रोमांच और बढ़ गया। दूसरे हाफ में खेल और भी तेज हो गया। हर रेड पर सांसें थम जातीं और हर सफल टैकल पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती।

Bihar News : लखीसराय में जिला स्तरीय फुटबॉल टीम गठन को लेकर हुई अहम बैठक!

खेल के अंतिम मिनटों में स्कोर बेहद नजदीक था। ऐसे दबाव भरे माहौल में पटना की टीम ने अनुभव और संयम का परिचय देते हुए निर्णायक अंक हासिल किए। अंतिम सीटी बजते ही पटना के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे, जबकि बेगूसराय की टीम ने भी खेल भावना का परिचय देते हुए विजेता टीम को बधाई दी।

Bihar News : सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, नीतीश सरकार ने बनाई उच्चस्तरीय कमेटी!

पुरस्कार वितरण समारोह में बिहार स्टेट कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय, जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान, डॉ कुमार अमित, डॉ पंकज कुमार, डॉ ओमप्रकाश एवं लाल इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर मुकेश कुमार एवं संरक्षक धर्मेंद्र कुमार आर्य और अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता पटना टीम को शिल्ड, मेडल, जर्सी और प्रमाण पत्र प्रदान किए। उपविजेता बेगूसराय और तृतीय स्थान पर रही लखीसराय व बक्सर की टीमों को भी सम्मानित किया गया।

National News : बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल तय! अल्लावरु–राजेश राम की हो सकती है छुट्टी, जिलाध्यक्षों से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक बदलेगा संगठन!

इस अवसर पर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। बिहार स्टेट कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय ने आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और जिला कबड्डी संघ लखीसराय की सराहना की।

Bihar News : कुंदन कृष्णन को गैलेंट्री मेडल, 22 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति और विशिष्ट सेवा पदक!

समारोह के दौरान कबड्डी संघ से जुड़े करीब 125 लोगों—कोच, ऑफिशियल, तकनीकी स्टाफ, स्वयंसेवक और सहयोगियों—को चादर, मोमेंटो, मेडल, डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान आयोजन की सफलता में उनके योगदान का प्रतीक रहा।

Bihar News : बिहार के 5 जिलों के कोर्ट को बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!

इस तरह 51वीं बिहार स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी चैम्पियनशिप 2026 न केवल एक खेल प्रतियोगिता रही, बल्कि लखीसराय के लिए खेल, संस्कृति और सामूहिक उत्साह का ऐसा संगम साबित हुई, जिसे आने वाले वर्षों तक याद किया जाएगा।

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top