5
BREAKING NEWS
विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा 'बुद्धं शरणं गच्छामि' का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!
No menu items available
BREAKING
विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का मंत्र!
2 seconds ago
लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!
9 minutes ago
रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!
15 minutes ago
पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!
22 minutes ago
नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!
32 minutes ago

लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!

लखीसराय: नगर परिषद लखीसराय के क्षेत्र विस्तार की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नगर परिषद के प्रशासनिक...

लखीसराय: नगर परिषद लखीसराय के क्षेत्र विस्तार की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नगर परिषद के प्रशासनिक भवन में सभापति अरविंद पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में दामोदरपुर और साबिकपुर ग्राम पंचायतों के कई टोले-मोहल्लों को नगर परिषद क्षेत्र में शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इस निर्णय से नगर परिषद के दायरे में नए इलाकों के जुड़ने का रास्ता साफ होता दिख रहा है।

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार दामोदरपुर पंचायत के राजस्व थाना अंतर्गत पथला, सारोंबारो, तेतरिया सहित अन्य टोले-मोहल्लों को नगर परिषद क्षेत्र में शामिल करने की स्वीकृति दी गई। वहीं, साबिकपुर ग्राम पंचायत के राजस्व थाना अंतर्गत कोरिया, राम टोला, भोला टोला, बालूपर समेत अन्य टोले-मोहल्लों को भी नगर परिषद में शामिल करने पर सहमति बनी।

बैठक में बस पड़ाव की बंदोबस्ती के लिए भी अहम फैसला लिया गया। समिति ने सर्वसम्मति से वर्तमान दर में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए निविदा निकालने का निर्णय लिया। इसके अलावा नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के पत्रांक 11545, दिनांक 13 नवंबर 2026 पर विचार करते हुए उसे स्वीकृति प्रदान की गई।

नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर कराए गए कार्यों के भुगतान को भी समिति ने मंजूरी दे दी। वहीं, विकास योजनाओं को लेकर निर्णय लिया गया कि नगर परिषद के सभी 33 वार्डों के संबंधित वार्ड पार्षदों से कार्ययोजना की सूची प्राप्त की जाएगी। इसके बाद सभापति अपने विवेक और जनहित में कार्यों की आवश्यकता को देखते हुए योजनाओं का चयन करेंगे।

बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की भी सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। अन्य विषयों पर सभापति की अनुमति से चर्चा करते हुए पूर्व में लिए गए निर्णय के आलोक में विस्तार से संबंधित मौजा एवं थाना की स्वीकृति भी प्रदान की गई।

इस बैठक में नगर परिषद के उपसभापति शिवशंकर राम, वार्ड पार्षद शबनम बानो, सुनैना देवी, सुरेंद्र मंडल, नाजिर अरुण गुप्ता और सिटी मैनेजर सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

नगर परिषद क्षेत्र के विस्तार और सभी 33 वार्डों में विकास योजनाओं के चयन से जुड़े इन फैसलों को शहर के प्रशासनिक दायरे और विकास कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top