5
BREAKING NEWS
जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!
No menu items available
BREAKING
जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!
11 hours ago
मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!
11 hours ago
किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!
12 hours ago
सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!
12 hours ago
गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!
12 hours ago

Bihar: बांकीपुर ने दिखाया आईना, तेजस्वी ने बदल दिया पूरा संगठन! अब RJD की नई टीम कौन बनाएगा?

पटना: बांकीपुर उपचुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश...

पटना: बांकीपुर उपचुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक की सभी इकाइयों को भंग कर दिया है। पार्टी के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने गुरुवार को कार्यालय आदेश जारी कर प्रदेश, जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की सभी संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों और संबद्ध संगठनों को भी भंग कर दिया गया है।

बताया गया है कि यह फैसला राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। पार्टी ने पुराने संगठनात्मक आदेश को भी निरस्त कर दिया है और अब बिहार में आरजेडी नए सिरे से संगठन का ढांचा तैयार करेगी।

बांकीपुर हार के बाद मंथन, संगठन में बदलाव की शुरुआत

बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता को मिली हार और जमानत जब्त होने के बाद पार्टी के अंदर सवाल उठने लगे थे। चुनाव परिणाम के बाद कई नेताओं ने संगठन की कमजोरी, कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता और चुनावी रणनीति को लेकर नाराजगी जताई थी।

मनेर विधायक भाई वीरेंद्र द्वारा पार्टी के कुछ नेताओं पर सवाल उठाए जाने के बाद आरजेडी के अंदर चल रही खींचतान भी सामने आई थी। ऐसे समय में संगठन भंग करने का फैसला पार्टी के अंदर बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहा है।

तेजस्वी की नजर नए समीकरणों पर

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आरजेडी अब नए सामाजिक समीकरणों और आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए संगठन का पुनर्गठन कर सकती है। पार्टी की कोशिश ऐसे चेहरों को आगे लाने की हो सकती है, जो बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर सकें।

बिहार की राजनीति में सवर्ण वोटरों को लेकर भी नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि आरजेडी अब अपने पारंपरिक वोट बैंक के साथ-साथ दूसरे वर्गों में भी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

प्रदेश से पंचायत तक बदले जाएंगे चेहरे

आरजेडी के फैसले के बाद अब जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों की जगह नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना है। पार्टी जल्द ही नई संगठनात्मक संरचना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

बांकीपुर की हार के बाद लिया गया यह फैसला सिर्फ संगठनात्मक बदलाव नहीं बल्कि तेजस्वी यादव की आगामी चुनावी रणनीति का बड़ा संकेत माना जा रहा है। अब देखना होगा कि नए संगठन के जरिए आरजेडी अपनी खोई राजनीतिक जमीन को कितना मजबूत कर पाती है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: EO विमल कुमार हत्याकांड पर डेहरी में सियासी उबाल, RJD का विरोध मार्च… विधायक पर लगे आरोपों की जांच की उठी मांग!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top