17
BREAKING NEWS
लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!रोहतास में UPI को लेकर दुकानदारों की नाराजगी, कई दुकानों पर लगा ‘सिर्फ कैश’ का पोस्टर; MDR को लेकर जताई चिंता!काजल राघवानी की एक झलक के लिए बेकाबू हुई भीड़, फॉर्च्यूनर का शीशा टूटा; बिहारशरीफ में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हंगामा!बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!दरभंगा में डस्टबिन घोटाला; 45-55 की बाल्टी के लिए 89.50 रुपए भुगतान, 18 लाख खरीद का हिसाब जांच के घेरे में!पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप; बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर!कमरे में मजदूर का शव, पत्नी-बच्चे गायब; मुजफ्फरपुर में हत्या की आशंका से मचा हड़कंप!JDU में अनंत सिंह का खुला विद्रोह; नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा, बोले- जमानत भी नहीं बचेगी!JDU की अहम बैठक में बड़े चेहरे गायब, ललन सिंह-अनंत सिंह नहीं पहुंचे; अंदरूनी मतभेद पर उठे सवाल!घर का दरवाजा बाहर से बंद, बेड पर मिला बीजेपी युवा नेता का शव; सहरसा में हत्या से सनसनी!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!रोहतास में UPI को लेकर दुकानदारों की नाराजगी, कई दुकानों पर लगा ‘सिर्फ कैश’ का पोस्टर; MDR को लेकर जताई चिंता!काजल राघवानी की एक झलक के लिए बेकाबू हुई भीड़, फॉर्च्यूनर का शीशा टूटा; बिहारशरीफ में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हंगामा!बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!दरभंगा में डस्टबिन घोटाला; 45-55 की बाल्टी के लिए 89.50 रुपए भुगतान, 18 लाख खरीद का हिसाब जांच के घेरे में!पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप; बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर!कमरे में मजदूर का शव, पत्नी-बच्चे गायब; मुजफ्फरपुर में हत्या की आशंका से मचा हड़कंप!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!
4 minutes ago
लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!
21 minutes ago
शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!
26 minutes ago
JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!
32 minutes ago
महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!
43 minutes ago

लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!

लखीसराय: जिला स्तरीय मशाल प्रशिक्षण 2026 का शुभारंभ शुक्रवार को जिला खेल पदाधिकारी मुकुल पंकज मनी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,...

लखीसराय: जिला स्तरीय मशाल प्रशिक्षण 2026 का शुभारंभ शुक्रवार को जिला खेल पदाधिकारी मुकुल पंकज मनी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा सीमा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के शारीरिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों को खेल गतिविधियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानना, उसे निखारना और आगे बढ़ाने में प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में प्रतिभावान बच्चे मौजूद हैं। जरूरत है कि उनकी प्रतिभा को सही मंच और उचित प्रशिक्षण मिले।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सीमा कुमारी ने भी प्रशिक्षण के उद्देश्य और विद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों को मजबूत करने को लेकर शिक्षकों को संबोधित किया।

प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मशाल प्रशिक्षण से प्रशिक्षित होकर लौटे पांच शिक्षकों ज्ञान रंजन, सुशील कुमार, जंग बहादुर, सुमन कुमार और अमित शाह ने जिला स्तरीय शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम में कुल 25 शारीरिक शिक्षकों और 14 कंप्यूटर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। कंप्यूटर शिक्षकों को विद्यालय एवं खिलाड़ियों के ऑनलाइन निबंधन से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी दी गई। वहीं, शारीरिक शिक्षकों को खिलाड़ियों के बैटरी टेस्ट कराने के तरीके बताए गए।

प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों की ऊंचाई और वजन मापने के साथ-साथ शटल रन, ब्रॉड जंप सहित विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षणों की प्रक्रिया समझाई गई। शिक्षकों को बताया गया कि इन परीक्षणों के माध्यम से बच्चों की शारीरिक क्षमता और खेल प्रतिभा का आकलन किया जा सकता है।

कार्यक्रम में सुशांत कुमार, रामदेव कुमार, चुनचुन कुमार, रंजन, अमित कुमार, सुरेंद्र कुमार और पूनम कुमार समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top