5
BREAKING NEWS
स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!
No menu items available
BREAKING
स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!
10 hours ago
शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!
10 hours ago
मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!
10 hours ago
5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!
20 hours ago
शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!
20 hours ago

Bihar: ईओ विमल हत्याकांड पर तेजस्वी का बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री को ड्रामा देखने का समय, पीड़ित परिवार से मिलने की फुर्सत नहीं!

पटना: डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार हत्याकांड को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। नेता...

पटना: डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार हत्याकांड को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले में सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहा है और सरकार अपराधियों पर कार्रवाई करने में विफल साबित हो रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद एक और सरकारी अधिकारी की हत्या हो गई, लेकिन सरकार गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हत्याकांड में सिर्फ ड्राइवर को जिम्मेदार ठहराकर मामले को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, जबकि कई अन्य पहलुओं की भी जांच जरूरी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोजपा विधायक सोनू सिंह पर परिवार की ओर से गंभीर सवाल उठाए गए हैं, जिसमें कथित तौर पर 50 लाख रुपये की मांग का आरोप भी शामिल है। तेजस्वी ने कहा कि पुलिस को इस एंगल से भी जांच करनी चाहिए और हर संदिग्ध की भूमिका सामने लानी चाहिए।

मुख्यमंत्री को पीड़ित परिवार से मिलने का समय नहीं

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के पास कार्यक्रमों में जाने और ड्रामा देखने का समय है, लेकिन पीड़ित परिवार से मिलने का समय नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक अधिकारी की हत्या हो रही है तो सरकार जवाबदेही क्यों नहीं ले रही है।

उन्होंने कहा कि अगर काम के दबाव या छुट्टी नहीं मिलने की वजह से हत्या को सही ठहराया जा सकता है तो यह बेहद खतरनाक तर्क होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के साथ विवाद होने का मतलब यह नहीं कि कोई उसकी हत्या कर दे।

क्या विधायक का एनकाउंटर कराएंगे मुख्यमंत्री?

तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अक्सर कहते हैं कि अपराधियों को पाताल से भी खोज निकालेंगे, तो अब देखना होगा कि इस मामले में भी वह कार्रवाई करते हैं या नहीं। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार आरोपी विधायक पर कार्रवाई करेगी या सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रहेगी।

ड्राइवर मिथिलेश पर हत्या का आरोप

गौरतलब है कि डेहरी नगर परिषद के ईओ विमल कुमार की हत्या औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में घनौती पुल के पास हुई थी। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पटना जा रहे थे। गंभीर हालत में मिलने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जांच के दौरान पुलिस ने उनके चालक मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में चालक ने हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस का दावा है कि काम के दबाव और आपसी विवाद के कारण उसने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय वाहन रोकने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद चालक ने कथित तौर पर हमला किया। वहीं आरोपी की पत्नी पहले ही इस पूरे मामले को साजिश बताते हुए पुलिस जांच पर सवाल उठा चुकी हैं।

एसआईटी कर रही जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हत्या के पीछे सिर्फ व्यक्तिगत विवाद था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश भी थी।

ईओ विमल कुमार हत्याकांड अब सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह बिहार की कानून व्यवस्था और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का बड़ा मुद्दा बन चुका है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बांकीपुर हार पर सियासी संग्राम, अनंत सिंह बोले- नीतीश होते तो नहीं हारते, गिरिराज ने किया पलटवार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top