12
BREAKING NEWS
जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!
No menu items available
BREAKING
जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!
9 minutes ago
मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!
18 minutes ago
किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!
29 minutes ago
सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!
36 minutes ago
गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!
47 minutes ago

गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!

गया: गया में आयोजित दो दिवसीय इंफ्रा बिल्ट एक्सपो-2026 के मंच पर ठेकेदारी को लेकर कृषि मंत्री सह गया के...

गया: गया में आयोजित दो दिवसीय इंफ्रा बिल्ट एक्सपो-2026 के मंच पर ठेकेदारी को लेकर कृषि मंत्री सह गया के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा और बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के बीच बयानों का आदान-प्रदान देखने को मिला। कार्यक्रम में मनोरमा देवी ने अपने राजनीतिक और सामाजिक सफर में ठेकेदारी की भूमिका का जिक्र किया। इसके बाद विजय सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि ठेकेदारी और रंगदारी से व्यवस्था में बदलाव नहीं आता, बल्कि ईमानदारी और लोगों से जुड़ाव जरूरी है।

मनोरमा देवी बोलीं- ठेकेदारी ने यहां तक पहुंचाया

एक्सपो में संबोधन के दौरान बेलागंज विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि ठेकेदारी उनके सफर का हिस्सा रही है और इसी काम के जरिए उन्होंने लोगों के बीच काम किया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि अगर ठेकेदारी नहीं होती तो वह आज इस मुकाम पर नहीं होतीं। उन्होंने किसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तन, मन और धन से मजबूत होने की बात भी कही।

विजय सिन्हा ने कहा- ईमानदारी से बदलती है व्यवस्था

विधायक के बयान के बाद विजय कुमार सिन्हा ने मंच से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहीं है। उनके मुताबिक व्यवस्था में बदलाव के लिए लोगों से सरोकार, कर्म और ईमानदारी जरूरी है। उन्होंने ठेकेदारी और रंगदारी को व्यवस्था बदलने का आधार नहीं बताया और लोगों से अपनी मानसिकता बदलने की बात कही।

मंत्री की टिप्पणी के दौरान मनोरमा देवी ने बीच में सफाई देते हुए कहा कि उनके कहने का आशय वह नहीं था, जैसा समझा जा रहा है। इसके बाद कार्यक्रम आगे जारी रहा।

स्थानीय जरूरत के मुताबिक विकास पर जोर

इंफ्रा बिल्ट एक्सपो में विजय सिन्हा ने भवन निर्माण और शहरी विकास में स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखने पर जोर दिया। उन्होंने आर्किटेक्ट और डेवलपरों से पश्चिमी देशों की नकल के बजाय भारत की जमीन, प्रकृति और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप निर्माण की अपील की।

उन्होंने कहा कि विकास और प्रकृति के बीच संतुलन जरूरी है। टिकाऊ निर्माण के लिए आधुनिक तकनीक के साथ स्थानीय पर्यावरण और भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखना चाहिए।

कार्यक्रम में जिले के आर्किटेक्ट, इंजीनियर, बिल्डर और भवन निर्माण सामग्री से जुड़े व्यवसायी मौजूद रहे। एक्सपो में निर्माण तकनीक, उत्पादों और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी जानकारियां भी साझा की गईं।

ये खबर भी पढ़े: पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top