13
BREAKING NEWS
कर्मचारियों की मांग भी जरूरी, ग्राहकों की परेशानी भी नहीं—बैंक हड़ताल से पहले संवाद की अपील!सिवान में विवाहिता की शिकायत पर एफआईआर, दहेज प्रताड़ना के आरोप; आरोपी पक्ष ने बताया मनगढ़ंत!कटिहार में 12 साल की बच्ची पर केमिकल फेंकने का आरोप, एसिड अटैक की आशंका; पुलिस जांच में जुटी!पटना के बख्तियारपुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, छह किशोर डूबे; एक की मौत, दो लापता!औरंगाबाद में करमा पूजा के बाद हादसा, पोखर में डूबीं चार युवतियां; एक की मौत, तीन बचीं!28 से 30 सितंबर बैंक हड़ताल, 26-27 की छुट्टी के बाद लगातार 5 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं!भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!
No menu items available
BREAKING
कर्मचारियों की मांग भी जरूरी, ग्राहकों की परेशानी भी नहीं—बैंक हड़ताल से पहले संवाद की अपील!सिवान में विवाहिता की शिकायत पर एफआईआर, दहेज प्रताड़ना के आरोप; आरोपी पक्ष ने बताया मनगढ़ंत!कटिहार में 12 साल की बच्ची पर केमिकल फेंकने का आरोप, एसिड अटैक की आशंका; पुलिस जांच में जुटी!पटना के बख्तियारपुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, छह किशोर डूबे; एक की मौत, दो लापता!औरंगाबाद में करमा पूजा के बाद हादसा, पोखर में डूबीं चार युवतियां; एक की मौत, तीन बचीं!28 से 30 सितंबर बैंक हड़ताल, 26-27 की छुट्टी के बाद लगातार 5 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं!भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कर्मचारियों की मांग भी जरूरी, ग्राहकों की परेशानी भी नहीं—बैंक हड़ताल से पहले संवाद की अपील!
29 minutes ago
सिवान में विवाहिता की शिकायत पर एफआईआर, दहेज प्रताड़ना के आरोप; आरोपी पक्ष ने बताया मनगढ़ंत!
35 minutes ago
कटिहार में 12 साल की बच्ची पर केमिकल फेंकने का आरोप, एसिड अटैक की आशंका; पुलिस जांच में जुटी!
41 minutes ago
पटना के बख्तियारपुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, छह किशोर डूबे; एक की मौत, दो लापता!
4 hours ago
औरंगाबाद में करमा पूजा के बाद हादसा, पोखर में डूबीं चार युवतियां; एक की मौत, तीन बचीं!
4 hours ago

Bihar: मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा, BMP जवान की मौके पर मौत!

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। मोतीपुर थाना...

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। मोतीपुर थाना के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दरोगा समेत तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में BMP जवान भागर्व भूषण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दरोगा और एक होटल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाजार जाने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, BMP जवान और दरोगा सब्जी खरीदने के लिए मोतीपुर थाना से बाजार की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों थाना गेट से बाहर निकले, मोतिहारी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए।

होटल में जा घुसी स्कॉर्पियो

हादसे के बाद भी स्कॉर्पियो नहीं रुकी और सड़क किनारे स्थित विनोद कुमार के होटल में जा घुसी। इस दौरान होटल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और होटल संचालक भी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो गड्ढे में जाकर पलट गई।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

घायलों को SKMCH रेफर

घायल दरोगा और होटल संचालक को पहले मोतीपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें SKMCH रेफर कर दिया गया।

चालक गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और चालक रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: फर्जी IAS का साम्राज्य; टेस्ला, ‘भारत सरकार’ बोर्ड और NSA का नाम… 7.5 घंटे की छापेमारी में खुलते गए चौंकाने वाले राज!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top