21
BREAKING NEWS
नेपाल आपदा: मलबे के नीचे 4 दिन तक मौत से लड़ता रहा 5 साल का मासूम... और जब बाहर आया, तो फौजी ने जो किया वो दिल जीत लेगा!जहानाबाद के दरधा नदी उफान पर, निचले इलाकों में घुसा पानी, बाढ़ जैसे हालात!बांका में 75 हजार की रिश्वत लेते BDO को निगरानी ने किया गिरफ्तार, मामा भी फंसे!देवेश कुमार को ‘कुर्बानी’ का इनाम; उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे की कुर्सी बचाने वाले को मिला कैबिनेट दर्जा!बगहा में जमीन कब्जे के लिए महिला को तालिबानी अंदाज में पीटा, पुलिस पर भी टूट पड़ी भीड़!हाथी के बच्चे जितनी भारी मछलियां नेपाल से बिहार आईं, खाने से कैंसर का खतरा!राजद में बड़ा बदलाव; अब 55 से कम उम्र वाले ही बनेंगे जिला अध्यक्ष, चुनाव लड़ने वाले आउट!नेपाल आपदा: बाढ़ में दबे एक घर से 23 शव बरामद, तीर्थयात्रियों के होने की आशंका!लखीसराय में राष्ट्रीय चालक दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल में चालकों का हुआ अद्भुत सम्मान!बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!नेपाल आपदा: 39 देशों के 590 विदेशी अब भी लापता, 323 से ज्यादा का रेस्क्यू!
No menu items available
BREAKING
नेपाल आपदा: मलबे के नीचे 4 दिन तक मौत से लड़ता रहा 5 साल का मासूम… और जब बाहर आया, तो फौजी ने जो किया वो दिल जीत लेगा!जहानाबाद के दरधा नदी उफान पर, निचले इलाकों में घुसा पानी, बाढ़ जैसे हालात!बांका में 75 हजार की रिश्वत लेते BDO को निगरानी ने किया गिरफ्तार, मामा भी फंसे!देवेश कुमार को ‘कुर्बानी’ का इनाम; उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे की कुर्सी बचाने वाले को मिला कैबिनेट दर्जा!बगहा में जमीन कब्जे के लिए महिला को तालिबानी अंदाज में पीटा, पुलिस पर भी टूट पड़ी भीड़!हाथी के बच्चे जितनी भारी मछलियां नेपाल से बिहार आईं, खाने से कैंसर का खतरा!राजद में बड़ा बदलाव; अब 55 से कम उम्र वाले ही बनेंगे जिला अध्यक्ष, चुनाव लड़ने वाले आउट!नेपाल आपदा: बाढ़ में दबे एक घर से 23 शव बरामद, तीर्थयात्रियों के होने की आशंका!लखीसराय में राष्ट्रीय चालक दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल में चालकों का हुआ अद्भुत सम्मान!बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नेपाल आपदा: मलबे के नीचे 4 दिन तक मौत से लड़ता रहा 5 साल का मासूम… और जब बाहर आया, तो फौजी ने जो किया वो दिल जीत लेगा!
2 hours ago
जहानाबाद के दरधा नदी उफान पर, निचले इलाकों में घुसा पानी, बाढ़ जैसे हालात!
2 hours ago
बांका में 75 हजार की रिश्वत लेते BDO को निगरानी ने किया गिरफ्तार, मामा भी फंसे!
2 hours ago
देवेश कुमार को ‘कुर्बानी’ का इनाम; उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे की कुर्सी बचाने वाले को मिला कैबिनेट दर्जा!
4 hours ago
बगहा में जमीन कब्जे के लिए महिला को तालिबानी अंदाज में पीटा, पुलिस पर भी टूट पड़ी भीड़!
4 hours ago

Bihar: टैक्स का बोझ, एयरपोर्ट का तोहफा, बिहार कैबिनेट के फैसलों ने बदली सियासी और आर्थिक तस्वीर!

पटना: राज्य में विकास और राजस्व बढ़ाने को लेकर सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की...

पटना: राज्य में विकास और राजस्व बढ़ाने को लेकर सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। इन फैसलों का सीधा असर आम लोगों से लेकर ग्रामीण प्रशासन और बुनियादी ढांचे पर पड़ेगा।

सबसे अहम निर्णय के तहत अब बिहार में पंचायतों को टैक्स वसूलने का अधिकार दे दिया गया है। पंचायतें अब भवन कर, व्यावसायिक भूमि कर, हाट-बाजार शुल्क, पेयजल, कूड़ा उठाव और अन्य स्थानीय सेवाओं पर टैक्स लगा सकेंगी। सरकार का कहना है कि इससे पंचायतों की आय बढ़ेगी और वे विकास कार्यों में आत्मनिर्भर बनेंगी।

वहीं, राज्य में वाहन खरीदना महंगा हो गया है। दोपहिया वाहनों पर 1 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स लगाया गया है, जबकि तीन पहिया वाहनों पर 1000 रुपए अधिक देने होंगे। इसके अलावा व्यावसायिक वाहनों के टैक्स में 4 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। वाहन डीलरों और निर्माताओं पर लगने वाला ट्रेड टैक्स भी चार गुना तक बढ़ाया गया है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए चार जिलों में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी दी है। भागलपुर में बनने वाले एयरपोर्ट का नाम अजगैबीनाथ धाम रखा जाएगा, जिस पर 1329.58 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा राजगीर, रोहतास और कैमूर में भी एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। इस संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और राज्य सरकार के बीच समझौता हो चुका है।

महिला सशक्तिकरण के तहत महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटर उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया है, जिससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पुनौराधाम स्थित माता सीता जन्मस्थली को अयोध्या की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए 50.89 एकड़ जमीन मंदिर न्यास समिति को निःशुल्क हस्तांतरित करने की मंजूरी दी गई है।

इसके अलावा, वर्ष 2026 में पंचायत चुनाव नए परिसीमन के आधार पर कराए जाएंगे, जो 2011 की जनगणना पर आधारित होगा। कैदियों की मृत्यु पर मुआवजा नीति बनाने, पूर्व सैनिक कक्षपालों का मानदेय बढ़ाने तथा ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ मॉडल स्कूल विकसित करने जैसे प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई है।

सरकार का मानना है कि इन फैसलों से राज्य में विकास को गति मिलेगी, हालांकि टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top