6
BREAKING NEWS
पैतृक गांव नरसिंहपुर में छठी मैया की भक्ति में लीन दिखे पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीर्वाद!मतासी गांव में छठ की भव्य छटा, दुल्हन की तरह सजा घाट; CCTV, गोताखोर और वॉलंटियरों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महापर्व!छठ की भक्ति में डूबा भाजपा जिलाध्यक्ष का परिवार, बरूई में मनोज तूफानी ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य!बड़हिया की बेटी आंचल कुमारी का राष्ट्रीय कबड्डी कैंप में चयन, 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बिहार का करेंगी प्रतिनिधित्व!बिहार की महिला तीरंदाजों का दमदार प्रदर्शन, महाराष्ट्र और पंजाब को हराया; अब कांस्य पदक पर नजर!शेखपुरा में छठ की आस्था का महाकुंभ; प्रमुख घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन!छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए डॉ. विनोद विद्यार्थी, मालती पोखर से गंगटी घाट तक बांटी साड़ी, सूप, नारियल और पूजन सामग्री!अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य के साथ भव्य भास्कर महोत्सव का आगाज, परिया पोखर पर आस्था और संस्कृति का संगम; कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां!गांव की मिट्टी से जुड़ी आस्था, नरसिंहपुर में सपरिवार छठ पूजा में शामिल हुए पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर लिया आशीर्वाद!आस्था के समंदर में डूबा रतोईया घाट, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; छठी मैया के जयकारों से गूंजा शेखपुरा!EVM हटाने की मन्नत लेकर दंडवत करते हुए छठ घाट निकले RJD नेता; 2 किलोमीटर की यात्रा में लगेंगे 8 घंटे, बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए छठी मैया से लगा रहा हूं गुहार!कमरिया करे लपालप गाने पर झूमे पुलिसकर्मी; चौतरवा थाना परिसर का वीडियो वायरल, SDPO ने दिए जांच के आदेश!थाईलैंड से काठमांडू पहुंचा, 22 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय गिरफ्तार; नेपाल पुलिस का दावा—अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा है आरोपी!हार्डवेयर दुकान की आड़ में चल रहा था हथियारों का कथित कारखाना; बीजेपी नेत्री के घर छापेमारी, पति गिरफ्तार; 32 तरह के उपकरण बरामद!महिषी में तीन दिन सजेगा सुरों, हंसी और शास्त्रार्थ का महासंगम, पार्थो घोष से सपना अवस्थी तक दिग्गज कलाकार बांधेंगे समां!
No menu items available
BREAKING
पैतृक गांव नरसिंहपुर में छठी मैया की भक्ति में लीन दिखे पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीर्वाद!मतासी गांव में छठ की भव्य छटा, दुल्हन की तरह सजा घाट; CCTV, गोताखोर और वॉलंटियरों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महापर्व!छठ की भक्ति में डूबा भाजपा जिलाध्यक्ष का परिवार, बरूई में मनोज तूफानी ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य!बड़हिया की बेटी आंचल कुमारी का राष्ट्रीय कबड्डी कैंप में चयन, 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बिहार का करेंगी प्रतिनिधित्व!बिहार की महिला तीरंदाजों का दमदार प्रदर्शन, महाराष्ट्र और पंजाब को हराया; अब कांस्य पदक पर नजर!शेखपुरा में छठ की आस्था का महाकुंभ; प्रमुख घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन!छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए डॉ. विनोद विद्यार्थी, मालती पोखर से गंगटी घाट तक बांटी साड़ी, सूप, नारियल और पूजन सामग्री!अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य के साथ भव्य भास्कर महोत्सव का आगाज, परिया पोखर पर आस्था और संस्कृति का संगम; कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां!गांव की मिट्टी से जुड़ी आस्था, नरसिंहपुर में सपरिवार छठ पूजा में शामिल हुए पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर लिया आशीर्वाद!आस्था के समंदर में डूबा रतोईया घाट, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; छठी मैया के जयकारों से गूंजा शेखपुरा!EVM हटाने की मन्नत लेकर दंडवत करते हुए छठ घाट निकले RJD नेता; 2 किलोमीटर की यात्रा में लगेंगे 8 घंटे, बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए छठी मैया से लगा रहा हूं गुहार!कमरिया करे लपालप गाने पर झूमे पुलिसकर्मी; चौतरवा थाना परिसर का वीडियो वायरल, SDPO ने दिए जांच के आदेश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पैतृक गांव नरसिंहपुर में छठी मैया की भक्ति में लीन दिखे पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीर्वाद!
20 hours ago
मतासी गांव में छठ की भव्य छटा, दुल्हन की तरह सजा घाट; CCTV, गोताखोर और वॉलंटियरों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महापर्व!
21 hours ago
छठ की भक्ति में डूबा भाजपा जिलाध्यक्ष का परिवार, बरूई में मनोज तूफानी ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य!
21 hours ago
बड़हिया की बेटी आंचल कुमारी का राष्ट्रीय कबड्डी कैंप में चयन, 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बिहार का करेंगी प्रतिनिधित्व!
22 hours ago
बिहार की महिला तीरंदाजों का दमदार प्रदर्शन, महाराष्ट्र और पंजाब को हराया; अब कांस्य पदक पर नजर!
22 hours ago

रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!

पटना: राजधानी पटना में रोको-टोको अभियान के दौरान पुलिस टीम के साथ युवक की कथित दबंगई का मामला सामने आया...

पटना: राजधानी पटना में रोको-टोको अभियान के दौरान पुलिस टीम के साथ युवक की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक स्थित सुभाष चौक के पास बुधवार शाम गश्त कर रही पुलिस टीम ने कुछ युवकों को रोककर पूछताछ की। इसी दौरान एक युवक के पुलिस दीदी सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी के साथ कथित तौर पर हाथापाई करने और थप्पड़ मारने का आरोप है। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

पूछताछ से भड़का युवक, पुलिस दीदी पर हाथ उठाने का आरोप

बताया गया कि सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी पांच महिला आरक्षियों के साथ इलाके में रोको-टोको अभियान के तहत गश्त कर रही थीं। सुभाष चौक के पास कुछ युवक मिले तो पुलिस टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू की।

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान एक युवक पूछताछ का विरोध करने लगा। पहले बहस हुई और देखते ही देखते विवाद धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने इसी दौरान पुलिस दीदी प्रियंका कुमारी के साथ हाथापाई की और उन्हें थप्पड़ मार दिया।

घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला, जबकि युवक मौके से निकल गया।

CCTV में कैद हुई ‘थप्पड़ वाली’ घटना

पुलिस के लिए इस मामले में CCTV फुटेज अहम सबूत बन गया है। आसपास लगे कैमरे में पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से लेकर युवकों से पूछताछ और उसके बाद हुए विवाद का घटनाक्रम रिकॉर्ड होने की बात कही जा रही है।

फुटेज के आधार पर पुलिस अब आरोपी युवक की पहचान में जुटी है। उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लॉज में रहने वाला छात्र होने की जानकारी

पटना सदर एसडीपीओ-2 मनोज कुमार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी पांच महिला आरक्षियों के साथ खेमनीचक के पास गश्त कर रही थीं। रोको-टोको अभियान के दौरान कुछ युवकों को रोककर पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम के साथ मारपीट की घटना हुई।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आरोपी युवक के लॉज में रहने वाले छात्र होने की जानकारी सामने आई है। उसकी पहचान सुनिश्चित करने के साथ पुलिस उसके ठिकाने का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस टीम पर हाथ उठाने वाले की तलाश तेज

घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को जांच का आधार बनाया है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और घटनाक्रम में उसकी वास्तविक भूमिका क्या थी।

रोको-टोको अभियान के दौरान पुलिस टीम से कथित हाथापाई और महिला पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज कर दी है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी पर केंद्रित है।

ये खबर भी पढ़े: शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top