11
BREAKING NEWS
‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!
No menu items available
BREAKING
‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!
2 hours ago
रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!
3 hours ago
कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!
3 hours ago
दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?
3 hours ago
ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!
3 hours ago

Bihar: PUBG खेल रहे युवक पर तलवार से हमला, कान कटा… नाले में फेंककर भागे हमलावर!

भागलपुर: भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोबाइल पर...

भागलपुर: भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोबाइल पर PUBG खेल रहे मोहम्मद रमजान मंसूरी को आधा दर्जन हमलावरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में युवक का कान कट गया, जबकि शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद घायल युवक को नाले में फेंककर आरोपी फरार हो गए।

घटना बीती रात की बताई जा रही है। घायल की मां महमुर निशा के मुताबिक, रमजान घर के बाहर बैठकर मोबाइल पर PUBG खेल रहा था। इसी दौरान दयानंद, सूरज, राहुल समेत कई युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने पहले घर के बाहर लगी बिजली बंद कर दी और अंधेरा होते ही तलवार से हमला शुरू कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने रमजान के गले पर वार करने की कोशिश की, लेकिन बचाव के दौरान तलवार उसके कान पर लगी, जिससे उसका कान कट गया। इसके बाद सिर, हाथ और पैर पर भी कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल रमजान नाले में जा गिरा।

घायल की मां ने बताया कि रमजान पुणे में बिजली वायरिंग का काम करता है और बकरीद की छुट्टी में घर आया था। अगले दिन उसे वापस पुणे लौटना था, लेकिन उससे पहले ही उस पर हमला कर दिया गया। परिजनों ने इसे पहले से रची गई साजिश बताया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ रमजान को नाले से निकालकर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया। फिलहाल उसका इलाज सर्जरी विभाग में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमला किस वजह से किया गया, इसकी जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: दुकान के बंटवारे पर भिड़े सात भाई, नालंदा में जमकर चली लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर!

राजीव रंजन, भागलपुर (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top