15
BREAKING NEWS
सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!बुजुर्गों के लिए सुरक्षित छत की तैयारी; डीएम ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का लिया जायजा, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश!रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, हाजीपुर में ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता आयोजित!50 किलोमीटर की रेल लाइन ने बदल दी मिजोरम की तस्वीर; एक साल में 15 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर!बिहार में बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा दावा—45 लाख लोग प्रभावित, बोले- केंद्र से चाहिए विशेष पैकेज!शेखपुरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी, नीमी गांव की कार्यशाला में जिला अध्यक्ष रेशमा भारती ने लिया हिस्सा!शेखपुरा में हरोहर का कहर; डूबे रास्ते, घिरे गांव और ठप जिंदगी... नाव के सहारे उम्मीद!
No menu items available
BREAKING
सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!बुजुर्गों के लिए सुरक्षित छत की तैयारी; डीएम ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का लिया जायजा, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश!रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, हाजीपुर में ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता आयोजित!50 किलोमीटर की रेल लाइन ने बदल दी मिजोरम की तस्वीर; एक साल में 15 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!
4 hours ago
AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!
4 hours ago
दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!
4 hours ago
बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!
4 hours ago
बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!
5 hours ago

Bihar: रेलवे चोरी के माल का खरीदार गिरफ्तार, कबाड़ दुकान से मिला 14 किलो से ज्यादा जला कॉपर वायर!

सीवान: रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में रेल सुरक्षा बल (RPF) को बड़ी सफलता मिली है। सीवान RPF पोस्ट और...

सीवान: रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में रेल सुरक्षा बल (RPF) को बड़ी सफलता मिली है। सीवान RPF पोस्ट और अपराध आसूचना शाखा (RPF) छपरा की संयुक्त कार्रवाई में रेलवे की चोरी की सामग्री खरीदने वाले एक कबाड़ व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की दुकान से रेलवे से जुड़ा जला हुआ कॉपर वायर बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनन चौहान के रूप में हुई है। RPF की टीम ने उसकी दुकान पर छापेमारी कर 14.550 किलोग्राम जला हुआ कॉपर वायर (10 लच्छा) बरामद किया। पुलिस के अनुसार, यह सामग्री रेलवे संपत्ति से जुड़ी हुई है और इसे चोरी कर कबाड़ में खपाने की कोशिश की जा रही थी।

पहले गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हुई कार्रवाई

RPF अधिकारियों के मुताबिक, चोरी के इस मामले में पहले उमेश साह और विजय राजभर को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों से मिली जानकारी और निशानदेही के आधार पर RPF की टीम ने मनन चौहान की कबाड़ दुकान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान दुकान से जला हुआ कॉपर वायर बरामद होने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

₹2,300 में खरीदा था चोरी का कॉपर वायर

पूछताछ में कबाड़ व्यवसायी मनन चौहान ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने चोरी का कॉपर वायर ₹2,300 में खरीदा था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उसने इससे पहले भी चोरी की रेलवे सामग्री खरीदी थी या नहीं।

रेलवे संपत्ति अधिनियम के तहत मामला दर्ज

RPF ने बरामद रेलवे सामग्री को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ रेलवे संपत्ति (अनधिकार कब्जा) अधिनियम, 1966 की धारा-3 के तहत नया मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच की जिम्मेदारी सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई है। जांच टीम अब चोरी की रेलवे संपत्ति के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

चोरी के माल के खरीदारों पर RPF की नजर

RPF अधिकारियों का कहना है कि रेलवे संपत्ति चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और चोरी के माल को खरीदने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: चप्पल में छिपा था ‘नकल का खेल’, मोतिहारी में मुन्ना भाई गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखी थी चालाकी!

गगन कुमार पाण्डेय, सिवान (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top