6
BREAKING NEWS
सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!'मरा' हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!‘मरा’ हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!
5 hours ago
CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!
7 hours ago
आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!
7 hours ago
जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!
7 hours ago
‘मरा’ हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!
7 hours ago

Jharkhand: रांची RSS कार्यालय हमला बना बड़ा आतंकी नेटवर्क केस! NIA जांच में पाकिस्तान-दुबई कनेक्शन का खुलासा!

रांची: राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांतीय कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले को लेकर...

रांची: राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांतीय कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच में यह मामला अब सिर्फ स्थानीय हमला नहीं, बल्कि एक सुनियोजित अंतरराष्ट्रीय आतंकी साजिश के रूप में सामने आ रहा है।

मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अमन अंसारी और सयाम सुजान से हुई पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी मिली है। दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्हें पाकिस्तान और दुबई में बैठे हैंडलर्स से लगातार निर्देश मिल रहे थे। NIA के अनुसार, यह पूरा हमला एक संगठित नेटवर्क के जरिए प्लान किया गया था।

ऑनलाइन ट्रेनिंग और डिजिटल नेटवर्क से जुड़ा खेल
जांच में सामने आया है कि आरोपियों को पेट्रोल बम बनाने और इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग ऑनलाइन दी गई थी। इसके लिए वीडियो कॉलिंग एप्स जैसे बॉटिम और व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया गया। इन्हीं माध्यमों से उन्हें हमले की पूरी योजना और टारगेट समझाया गया।

एजेंसियों को शक है कि आरोपी एक ऐसे आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हैं, जो “तेहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान” नाम से सक्रिय बताया जा रहा है। इसमें विदेशी खुफिया नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

हमले के बाद भागने की पूरी प्लानिंग
NIA जांच में यह भी सामने आया है कि हमले के बाद आरोपी बिहार के रास्ते दिल्ली भागने की योजना बना रहे थे। इसके लिए उन्होंने बोकारो और कोडरमा रूट का इस्तेमाल करने की तैयारी की थी।

एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि दिल्ली में उनका संपर्क किससे होना था और झारखंड में इन्हें किसने शरण दी थी।

फंडिंग और स्लीपर सेल की जांच तेज
सुरक्षा एजेंसियां अब आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शन की भी जांच कर रही हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि इस साजिश के लिए फंडिंग कहां से आई।

राज्य में सक्रिय संभावित स्लीपर सेल और उनके नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है ताकि पूरे मॉड्यूल का खुलासा किया जा सके।

एटीएस ने तैयार की 61 संदिग्धों की सूची
इधर झारखंड एटीएस ने भी राज्य में आतंकी गतिविधियों पर निगरानी तेज कर दी है। एजेंसी ने ISIS और अलकायदा से जुड़े कुल 61 संदिग्धों की सूची तैयार की है, जिसे सभी जिलों के एसपी को भेजा गया है।

इस सूची में 12 संदिग्ध ISIS और 49 अलकायदा से जुड़े बताए जा रहे हैं। सभी पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
पूरे मामले के सामने आने के बाद झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। एजेंसियां अब इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए लगातार छापेमारी और जांच में जुटी हैं।

फिलहाल यह मामला राज्य में सबसे बड़े आतंकी नेटवर्क कनेक्शन वाले मामलों में से एक माना जा रहा है, जिसकी परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: झारखंड में निवेश की बड़ी तैयारी, नई औद्योगिक नीति का ड्राफ्ट जारी, दिल्ली में होगा अहम सम्मेलन!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top