30
BREAKING NEWS
Jharkhand: सम्मान की लिस्ट में सेंध, जांच में खुला फर्जीवाड़ा, 653 नाम साफ… गढ़वा में मचा हड़कंप!Jharkhand: APK फाइल भेजकर गुजरात के CM के भाई के खाते से उड़ाए 10 लाख, सूरत पुलिस ने कांवड़िया बन गिरिडीह से दो को दबोचा!Jharkhand: चतरा का चौक बनेगा ‘गुरुजी चौक’, शिबू सोरेन की प्रतिमा देगी झारखंड आंदोलन की याद!Jharkhand: रेल पटरी पर हाथियों का ‘कब्जा’, हावड़ा-दिल्ली रूट पर थमे ट्रेनों के पहिए; जंगल के मेहमान ने रोकी रफ्तार!Jharkhand: बोकारो के 3 लापता लोगों की तलाश में CID का देशव्यापी अभियान, जारी किया ह्यू एंड क्राई नोटिस!Jharkhand: सुमित अग्रवाल हत्याकांड में SIT का शिकंजा तेज, दो और आरोपी गिरफ्तार; चाकू और बुलेट बाइक बरामद!Jharkhand: नेमरा में सजेगा विकास का मंच, सीएम हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट; डीसी-एसपी ने संभाली कमान!Jharkhand: टाटा स्टील के फैसले से फुटबॉल प्रेमियों में मायूसी, जमशेदपुर FC बंद होने पर सड़कों पर उतरे फैंस!Bihar: भागलपुर में गांजा तस्करी का खुलासा, 2.4 किलो मादक पदार्थ के साथ मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार!Bihar: ईओ की हत्या पर उबाल, शेखपुरा नप के दफ्तरों में पसरा सन्नाटा... काला बिल्ला लगाकर कर्मियों ने कहा- सुरक्षा दो, न्याय दो!Bihar: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को राहत, अशोकधाम स्टेशन पर 6 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव!Bihar: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर रोहतास के पैतृक गांव कोनार में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ मना उत्सव!Bihar: 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप 4 अगस्त से, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम!Bihar: पप्पू यादव पर हमले से भड़की कांग्रेस, कैमूर में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता… गृह मंत्री का फूंका पुतला!Bihar: भाजपा के 30 साल पुराने किले में PK की सेंध, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 19246 वोटों से BJP को हराया!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: सम्मान की लिस्ट में सेंध, जांच में खुला फर्जीवाड़ा, 653 नाम साफ… गढ़वा में मचा हड़कंप!Jharkhand: APK फाइल भेजकर गुजरात के CM के भाई के खाते से उड़ाए 10 लाख, सूरत पुलिस ने कांवड़िया बन गिरिडीह से दो को दबोचा!Jharkhand: चतरा का चौक बनेगा ‘गुरुजी चौक’, शिबू सोरेन की प्रतिमा देगी झारखंड आंदोलन की याद!Jharkhand: रेल पटरी पर हाथियों का ‘कब्जा’, हावड़ा-दिल्ली रूट पर थमे ट्रेनों के पहिए; जंगल के मेहमान ने रोकी रफ्तार!Jharkhand: बोकारो के 3 लापता लोगों की तलाश में CID का देशव्यापी अभियान, जारी किया ह्यू एंड क्राई नोटिस!Jharkhand: सुमित अग्रवाल हत्याकांड में SIT का शिकंजा तेज, दो और आरोपी गिरफ्तार; चाकू और बुलेट बाइक बरामद!Jharkhand: नेमरा में सजेगा विकास का मंच, सीएम हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट; डीसी-एसपी ने संभाली कमान!Jharkhand: टाटा स्टील के फैसले से फुटबॉल प्रेमियों में मायूसी, जमशेदपुर FC बंद होने पर सड़कों पर उतरे फैंस!Bihar: भागलपुर में गांजा तस्करी का खुलासा, 2.4 किलो मादक पदार्थ के साथ मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार!Bihar: ईओ की हत्या पर उबाल, शेखपुरा नप के दफ्तरों में पसरा सन्नाटा… काला बिल्ला लगाकर कर्मियों ने कहा- सुरक्षा दो, न्याय दो!Bihar: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को राहत, अशोकधाम स्टेशन पर 6 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव!Bihar: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर रोहतास के पैतृक गांव कोनार में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ मना उत्सव!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: सम्मान की लिस्ट में सेंध, जांच में खुला फर्जीवाड़ा, 653 नाम साफ… गढ़वा में मचा हड़कंप!
47 minutes ago
Jharkhand: APK फाइल भेजकर गुजरात के CM के भाई के खाते से उड़ाए 10 लाख, सूरत पुलिस ने कांवड़िया बन गिरिडीह से दो को दबोचा!
54 minutes ago
Jharkhand: चतरा का चौक बनेगा ‘गुरुजी चौक’, शिबू सोरेन की प्रतिमा देगी झारखंड आंदोलन की याद!
1 hour ago
Jharkhand: रेल पटरी पर हाथियों का ‘कब्जा’, हावड़ा-दिल्ली रूट पर थमे ट्रेनों के पहिए; जंगल के मेहमान ने रोकी रफ्तार!
1 hour ago
Jharkhand: बोकारो के 3 लापता लोगों की तलाश में CID का देशव्यापी अभियान, जारी किया ह्यू एंड क्राई नोटिस!
1 hour ago

Bihar News : पटना में किडनैपिंग के बाद एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी हैदर ढेर!

पटना (बिहार): बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया, जहां किडनैपिंग...

पटना (बिहार): बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया, जहां किडनैपिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी की मौत हो गई, जबकि दो पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, 12 जून 2026 की शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक को अपराधियों ने अगवा कर लिया है और उसके साथ मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू कर दी।

जैसे ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, अपराधियों ने फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में मसौढ़ी के अपर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार और सहायक पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार घायल हो गए। दोनों को तुरंत इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक अपराधी को गोली लगी। हालांकि मौके का फायदा उठाकर अन्य अपराधी फरार हो गए। पुलिस ने किडनैप किए गए युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया।

घायल अपराधी भागते-भागते इलाज के लिए पहले पुनपुन के एक अस्पताल और फिर अन्य निजी अस्पतालों में गया। बाद में पारस अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुख्यात अपराधी मोहम्मद हैदर के रूप में हुई है, जो पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका था।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि युवक को OLX पर मोबाइल खरीदने के बहाने बुलाया गया था, जहां पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे किडनैप कर लिया और मारपीट की।

इस पूरे मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में 4 से 6 अपराधी शामिल थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई और युवक की जान बचा ली गई। फिलहाल पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और जल्द ही बाकी अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : पटना में ‘लेडी गैंग’ की लूट फेल, दुकानदार ने अंदर ही कर दिया लॉक!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top