11
BREAKING NEWS
लखीसराय में 'सेवा सेतु' शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!'मरा' हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय में ‘सेवा सेतु’ शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!‘मरा’ हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय में ‘सेवा सेतु’ शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!
54 minutes ago
दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!
1 hour ago
एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!
1 hour ago
2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!
2 hours ago
विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!
2 hours ago

Jharkhand: गैंग का खेल खत्म या नया अध्याय शुरू? रामगढ़ एनकाउंटर से सनसनी!

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब भुरकुंडा क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात...

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब भुरकुंडा क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। यह एनकाउंटर भुरकुंडा रिवर साइड स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास हुआ, जहां पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करने का दावा किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात प्रिंस खान गैंग का सक्रिय सदस्य शिवराज राम उर्फ शिवा इलाके में किसी बड़ी वारदात की तैयारी में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

कुछ ही देर में संदिग्ध की पहचान होते ही उसे पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन स्थिति अचानक बेकाबू हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और हुई गोलीबारी में शिवराज राम गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अपराधी को तत्काल रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

मौके से भारी हथियारों का जखीरा बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल, 59 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में हथियार मिलने से साफ है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

पुलिस का बड़ा बयान – पहले से थी नजर
रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पुलिस लंबे समय से शिवराज राम की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामलों की जांच भी चल रही है। बरामद मोबाइल फोन के जरिए उसके पूरे नेटवर्क और सहयोगियों की तलाश तेज कर दी गई है।

गैंगवार और वर्चस्व की जंग से जुड़ा इलाका
पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवराज राम पहले राहुल दुबे गैंग से जुड़ा हुआ था, लेकिन बाद में उसने प्रिंस खान गैंग का साथ पकड़ लिया। यह इलाका पहले से ही गैंगवार, लेवी वसूली और वर्चस्व की लड़ाई के लिए बदनाम रहा है।

निर्माण कार्यों और औद्योगिक परियोजनाओं से जुड़े ठिकानों पर धमकी और गोलीबारी की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। अब इस एनकाउंटर के बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए बड़ा अभियान शुरू कर दिया है।


क्या यह मुठभेड़ अपराधियों के नेटवर्क पर बड़ा झटका है या अभी और बड़े खुलासे बाकी हैं? पुलिस की जांच अब गैंग के पूरे कनेक्शन की परतें खोलने में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: झारखण्ड का डिजिटल शंखनाद, दिल्ली में सीएम हेमन्त सोरेन पेश करेंगे AI आधारित विकास का मास्टर प्लान!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top