15
BREAKING NEWS
121 कन्याएं, नौ देवियों की झांकी और जयकारों की गूंज… सहरसा में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा!दिल्ली के आंदोलन की गूंज शेखपुरा पहुंची, भाकपा माले-AISA-RYA की संयुक्त गोष्ठी!धान की मिलिंग में 5 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, ED ने शेखपुरा में 1.09 करोड़ की संपत्ति की जब्त!Rohini Acharya: ‘कितनी आवाजों को दबाओगे?’ रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर हमला, अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही!सरकारी डॉक्टर पर रिश्वतखोरी का आरोप, 1.29 लाख के भुगतान के बदले मांगे 8,600 रुपये; घर की तलाशी में मिली नकदी और बैंक जमा!रील के चक्कर में सड़क पर लहरिया कट दिखाना मैडम को पड़ा महंगा, पुलिस ने थमाया ₹12 हजार का चालान!शारदीय नवरात्र पर बिहार के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बांका में एक लाख भक्तों के जलाभिषेक का दावा; पटना में 200 मीटर लंबी कतार!दिल्ली में CJP का फिर प्रदर्शन, तीन बड़े नेता मजिस्ट्रेट के सामने पेश होंगे; मेट्रो-ट्रेन बंदी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई!नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में फिर बाढ़, घरों और पुलों को नुकसान; लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!
No menu items available
BREAKING
121 कन्याएं, नौ देवियों की झांकी और जयकारों की गूंज… सहरसा में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा!दिल्ली के आंदोलन की गूंज शेखपुरा पहुंची, भाकपा माले-AISA-RYA की संयुक्त गोष्ठी!धान की मिलिंग में 5 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, ED ने शेखपुरा में 1.09 करोड़ की संपत्ति की जब्त!Rohini Acharya: ‘कितनी आवाजों को दबाओगे?’ रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर हमला, अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही!सरकारी डॉक्टर पर रिश्वतखोरी का आरोप, 1.29 लाख के भुगतान के बदले मांगे 8,600 रुपये; घर की तलाशी में मिली नकदी और बैंक जमा!रील के चक्कर में सड़क पर लहरिया कट दिखाना मैडम को पड़ा महंगा, पुलिस ने थमाया ₹12 हजार का चालान!शारदीय नवरात्र पर बिहार के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बांका में एक लाख भक्तों के जलाभिषेक का दावा; पटना में 200 मीटर लंबी कतार!दिल्ली में CJP का फिर प्रदर्शन, तीन बड़े नेता मजिस्ट्रेट के सामने पेश होंगे; मेट्रो-ट्रेन बंदी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई!नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में फिर बाढ़, घरों और पुलों को नुकसान; लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

121 कन्याएं, नौ देवियों की झांकी और जयकारों की गूंज… सहरसा में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा!
4 hours ago
दिल्ली के आंदोलन की गूंज शेखपुरा पहुंची, भाकपा माले-AISA-RYA की संयुक्त गोष्ठी!
4 hours ago
धान की मिलिंग में 5 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, ED ने शेखपुरा में 1.09 करोड़ की संपत्ति की जब्त!
9 hours ago
Rohini Acharya: ‘कितनी आवाजों को दबाओगे?’ रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर हमला, अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही!
9 hours ago
सरकारी डॉक्टर पर रिश्वतखोरी का आरोप, 1.29 लाख के भुगतान के बदले मांगे 8,600 रुपये; घर की तलाशी में मिली नकदी और बैंक जमा!
9 hours ago

Bihar: कोसी का कहर, 6 घर समाए नदी में… बिहार में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बदला मौसम!

पटना: बिहार में मानसून अब पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है और इसके साथ ही राहत और आफत—दोनों...

पटना: बिहार में मानसून अब पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है और इसके साथ ही राहत और आफत—दोनों तस्वीरें एक साथ सामने आ रही हैं। रविवार शाम पटना में अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं भागलपुर और बगहा में भी झमाझम बारिश हुई, जबकि बेगूसराय, सुपौल और खगड़िया में काले बादल छाए रहे।

लेकिन इसी बीच कोसी नदी ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया। खगड़िया जिले के शिशवा गांव में नदी के तेज कटाव के कारण छह घर देखते ही देखते नदी में समा गए। कई अन्य घर अभी भी कटाव के मुहाने पर खड़े हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जिन परिवारों के घर बह गए, वे अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और प्रशासन से तत्काल राहत व पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार 6 जुलाई से पूरे बिहार में मानसून और अधिक सक्रिय होगा, जिससे कई जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

अगले 48 घंटों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, हालांकि उमस से पूरी राहत मिलने के आसार फिलहाल कम बताए जा रहे हैं।

अगर बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहा, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। भभुआ सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस मानसून सीजन में अब तक बिहार में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। अब तक केवल 98.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 207.3 मिमी होना चाहिए था। यानी राज्य में अब भी करीब 52 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो पटना में अगले चार दिनों तक बादलों का असर बना रहेगा और बीच-बीच में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 6 से 7 जुलाई के बीच मुजफ्फरपुर, बगहा, मधेपुरा, सहरसा और गोपालगंज समेत उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 8 से 10 जुलाई के बीच पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, जिसके लिए कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कुल मिलाकर, बिहार में मानसून जहां एक ओर गर्मी से राहत दे रहा है, वहीं दूसरी ओर कोसी जैसे इलाकों में तबाही का कारण भी बन रहा है। प्रशासन के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना और समय पर राहत पहुंचाना है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना में जश्न… और तेजस्वी विदेश में, लालू का BJP पर वार—RJD सत्ता नहीं, संघर्ष की पहचान!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top