26
BREAKING NEWS
Bihar: बोकारो में तीरंदाजी का महासंग्राम, अर्जुन अवार्डी और वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों ने बढ़ाया रोमांच!Jharkhand: खूंटी में 200 किलो गांजा बरामद, पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; NCB खंगाल रही नेटवर्क!Bihar: बिहार में पंचायत प्रतिनिधियों की मौत पर आश्रितों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, 10 परिवारों को 50 लाख की मंजूरी!Bihar: मोतिहारी के आवासीय स्कूल में खाने में कीड़े मिलने का आरोप, 20 घंटे धरने पर बैठे छात्र; DM ने दिया कार्रवाई का भरोसा!Bihar: बेतिया में थाने पर धावा, गिरफ्तार महिला को छुड़ाने पहुंचे ग्रामीण, पुलिस से भिड़े; 9 गिरफ्तार!Bihar: भारत-नेपाल सीमा से अवैध प्रवेश मामले में बड़ा फैसला, म्यांमार की महिला समेत चार को 3-3 साल की सजा!Bihar: हाजीपुर हत्याकांड पर तेजस्वी का सरकार पर हमला, बोले- आठ दिन बाद भी सभी आरोपी बाहर क्यों?Bihar: कटिहार के बहरसाल दियारा में दो महिलाओं पर हमला, एक की मौत; दूसरी गंभीर!Bihar: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, डॉक्टर कॉलोनी से तीन अपराधी गिरफ्तार!Bihar: मस्जिद में मौलवी की हत्या का खुलासा, मोबाइल चोरी का मामला दबाने के डर से नाबालिग ने चाकू से किया हमला!Jharkhand: रांची में 35 लाख की चोरी का खुलासा, शादी में गया परिवार तो बंद घर को बनाया निशाना; दो गिरफ्तार!Bihar: AEDO परीक्षा कदाचार मामले में बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, EOU खंगाल रही सॉल्वर गैंग का नेटवर्क!Bihar शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर EOU का छापा, 3.43 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला!Bihar: बगहा में गन्ने के खेत में 5 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी, CCTV फुटेज से खुलेंगे हत्या के राज!Bihar: बिहार में गजब बर्थडे, इंसान नहीं, बकरे का काटा गया केक… नाच-गाने से लेकर भोज तक हुआ आयोजन!
No menu items available
BREAKING
Bihar: बोकारो में तीरंदाजी का महासंग्राम, अर्जुन अवार्डी और वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों ने बढ़ाया रोमांच!Jharkhand: खूंटी में 200 किलो गांजा बरामद, पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; NCB खंगाल रही नेटवर्क!Bihar: बिहार में पंचायत प्रतिनिधियों की मौत पर आश्रितों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, 10 परिवारों को 50 लाख की मंजूरी!Bihar: मोतिहारी के आवासीय स्कूल में खाने में कीड़े मिलने का आरोप, 20 घंटे धरने पर बैठे छात्र; DM ने दिया कार्रवाई का भरोसा!Bihar: बेतिया में थाने पर धावा, गिरफ्तार महिला को छुड़ाने पहुंचे ग्रामीण, पुलिस से भिड़े; 9 गिरफ्तार!Bihar: भारत-नेपाल सीमा से अवैध प्रवेश मामले में बड़ा फैसला, म्यांमार की महिला समेत चार को 3-3 साल की सजा!Bihar: हाजीपुर हत्याकांड पर तेजस्वी का सरकार पर हमला, बोले- आठ दिन बाद भी सभी आरोपी बाहर क्यों?Bihar: कटिहार के बहरसाल दियारा में दो महिलाओं पर हमला, एक की मौत; दूसरी गंभीर!Bihar: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, डॉक्टर कॉलोनी से तीन अपराधी गिरफ्तार!Bihar: मस्जिद में मौलवी की हत्या का खुलासा, मोबाइल चोरी का मामला दबाने के डर से नाबालिग ने चाकू से किया हमला!Jharkhand: रांची में 35 लाख की चोरी का खुलासा, शादी में गया परिवार तो बंद घर को बनाया निशाना; दो गिरफ्तार!Bihar: AEDO परीक्षा कदाचार मामले में बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, EOU खंगाल रही सॉल्वर गैंग का नेटवर्क!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: बोकारो में तीरंदाजी का महासंग्राम, अर्जुन अवार्डी और वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों ने बढ़ाया रोमांच!
4 hours ago
Jharkhand: खूंटी में 200 किलो गांजा बरामद, पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; NCB खंगाल रही नेटवर्क!
5 hours ago
Bihar: बिहार में पंचायत प्रतिनिधियों की मौत पर आश्रितों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, 10 परिवारों को 50 लाख की मंजूरी!
5 hours ago
Bihar: मोतिहारी के आवासीय स्कूल में खाने में कीड़े मिलने का आरोप, 20 घंटे धरने पर बैठे छात्र; DM ने दिया कार्रवाई का भरोसा!
5 hours ago
Bihar: बेतिया में थाने पर धावा, गिरफ्तार महिला को छुड़ाने पहुंचे ग्रामीण, पुलिस से भिड़े; 9 गिरफ्तार!
5 hours ago

Jharkhand: मजदूर से घूस लेते मुखिया का वीडियो वायरल… प्रशासन ने छीने सभी अधिकार, मचा हड़कंप!

चतरा: चतरा जिले में मनरेगा योजना से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी हलचल मचा दी...

चतरा: चतरा जिले में मनरेगा योजना से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद टंडवा पंचायत के मुखिया रामकेश्वर यादव उर्फ किशोर यादव पर कड़ा एक्शन लिया गया है और उनकी सभी प्रशासनिक एवं वित्तीय शक्तियां तत्काल प्रभाव से छीन ली गई हैं।

पूरा मामला प्रतापपुर प्रखंड का बताया जा रहा है, जहां एक वायरल वीडियो में मुखिया को मनरेगा मजदूरों से भुगतान और डीएससी (DSC) बनवाने के नाम पर कथित रूप से कमीशन लेते हुए देखा गया। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ, मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा और जांच के आदेश जारी कर दिए गए।

जांच की जिम्मेदारी प्रतापपुर बीडीओ को सौंपी गई थी। रिपोर्ट में आरोपों को गंभीर माना गया और प्रारंभिक जांच में अनियमितताओं की पुष्टि भी हुई। इसके बाद उपायुक्त ने मुखिया से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन उनके जवाब को संतोषजनक नहीं पाया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने झारखंड पंचायत राज अधिनियम 2001 के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए मुखिया के सभी अधिकार निलंबित कर दिए। इसके साथ ही पंचायत का कामकाज बाधित न हो, इसलिए उप-मुखिया को तत्काल जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रतापपुर प्रखंड में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। अन्य जनप्रतिनिधियों में भी इस कदम को लेकर हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि इस कार्रवाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन की सख्त मंशा को साफ कर दिया है।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा जैसी योजना, जो सीधे गरीब और मजदूर वर्ग से जुड़ी है, उसमें इस तरह के आरोप बेहद गंभीर हैं और पारदर्शिता जरूरी है।

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की आगे की जांच में जुटा हुआ है और आने वाले दिनों में और भी कार्रवाई संभव मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: गिरिडीह बैंक घोटाला: 1.92 करोड़ की हेराफेरी में “मां के नाम” पर लोन का खेल, शेयर मार्केट में उड़ा दी रकम!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top