13
BREAKING NEWS
पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!रोहतास में UPI को लेकर दुकानदारों की नाराजगी, कई दुकानों पर लगा ‘सिर्फ कैश’ का पोस्टर; MDR को लेकर जताई चिंता!काजल राघवानी की एक झलक के लिए बेकाबू हुई भीड़, फॉर्च्यूनर का शीशा टूटा; बिहारशरीफ में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हंगामा!बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!
No menu items available
BREAKING
पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!रोहतास में UPI को लेकर दुकानदारों की नाराजगी, कई दुकानों पर लगा ‘सिर्फ कैश’ का पोस्टर; MDR को लेकर जताई चिंता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!
15 hours ago
लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!
16 hours ago
नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!
16 hours ago
लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!
16 hours ago
गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!
16 hours ago

Bihar News : गरीबों का सपना बेचकर खड़ी की करोड़ों की संपत्ति, अब परशुराम यादव पर ED की कार्रवाई तय!

गोपालगंज (बिहार): विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी परशुराम यादव पर अब कानून...

गोपालगंज (बिहार): विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी परशुराम यादव पर अब कानून का शिकंजा और कसने वाला है। गोपालगंज पुलिस ने इस बड़े आर्थिक अपराध का खुलासा करते हुए आरोपी के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत कार्रवाई की सिफारिश की है। मामला अब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) बिहार के जरिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) तक पहुंच सकता है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी लंबे समय से लोगों को खाड़ी देशों और अन्य जगहों पर नौकरी दिलाने का झांसा देता था। वह फर्जी पासपोर्ट, वीजा और दस्तावेज तैयार कर मोटी रकम वसूलता था। इस तरह उसने एक संगठित ठगी नेटवर्क खड़ा कर करोड़ों की अवैध कमाई की।

जांच के दौरान उसकी संपत्तियों का जब सत्यापन किया गया, तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आरोपी और उसके परिजनों के नाम पर करीब 78 लाख रुपये की जमीन मिली। इसके अलावा बैंक खातों और एफडी में लगभग 50 लाख रुपये से ज्यादा जमा पाए गए। कई खातों में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन का भी पता चला, जो उसकी आय के स्रोत से मेल नहीं खाते।

इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने और पैतृक घर के निर्माण व आधुनिकीकरण में करीब 1.40 करोड़ रुपये खर्च किए। लेकिन पूछताछ में वह इन पैसों का कोई वैध स्रोत नहीं बता सका, जिससे साफ है कि यह संपत्ति अपराध की कमाई से बनाई गई है।

परशुराम यादव का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है। साल 2010 से 2026 तक उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज बनाने जैसे कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह एक संगठित तरीके से इस अवैध कारोबार को चला रहा था।

गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने बताया कि जिले में आर्थिक अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिन लोगों ने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है, उनके खिलाफ PMLA के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अब इस मामले में अगला कदम EOU की जांच और ED की कार्रवाई होगी। अगर प्रस्ताव मंजूर होता है तो आरोपी की संपत्तियां जब्त हो सकती हैं और पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

ये खबर भी पढ़े: UP News : राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 25 पर एक्शन, 150 संदिग्ध!

रिपोर्ट -कुमार प्रदीप. गोपालगंज (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top