बगहा: वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के गोनौली वन क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 9 बजे एक घर के पास दो विषैले सांप निकलने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर मुरारी कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना नितेश कुमार के घर के पास हुई, जो गोनौली वन प्रक्षेत्र कार्यालय के सामने स्थित है। वन क्षेत्र से सटे होने के कारण यहां अक्सर वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी करीब दो वर्ष पहले इसी परिसर से एक किंग कोबरा का रेस्क्यू किया गया था, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।
वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके।
ये खबर भी पढ़े: Bihar: रक्षक या भड़काने वाला? नालंदा में पुलिस की मौजूदगी में चला लाठी-डंडा, खून से लाल हुआ विवाद!