6
BREAKING NEWS
14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा 'बुद्धं शरणं गच्छामि' का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!
No menu items available
BREAKING
14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!
11 minutes ago
विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का मंत्र!
21 minutes ago
लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!
29 minutes ago
रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!
35 minutes ago
पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!
43 minutes ago

14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!

गोपालगंज: घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। कुछ ही महीनों बाद बेटी की डोली उठनी थी, लेकिन इससे...

गोपालगंज: घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। कुछ ही महीनों बाद बेटी की डोली उठनी थी, लेकिन इससे पहले ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। जादोपुर थाना क्षेत्र के जागीरी टोला गांव में सोमवार सुबह 21 वर्षीय रम्मी कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का आरोप उसके कथित प्रेमी राजा साह पर लगा है। युवती की शादी आगामी 14 मार्च को होनी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, जागीरी टोला निवासी दूधनाथ सिंह की बेटी रम्मी कुमारी सोमवार सुबह शादी के लिए कपड़े सिलवाने बाजार जा रही थी। वह घर से करीब 400 मीटर दूर पहुंची थी, तभी रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। युवती को सीने में चार और सिर में एक गोली लगी।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। गंभीर रूप से घायल युवती की हत्या के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

14 मार्च को होनी थी शादी

परिजनों के मुताबिक, रम्मी की शादी 14 मार्च को तय थी। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। इसी सिलसिले में वह सोमवार को कपड़े सिलवाने के लिए निकली थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि घर से कुछ दूरी पर ही उसके साथ इतनी बड़ी वारदात हो जाएगी।

दूसरे गांव का रहने वाला है आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हत्या का आरोप नया टोला रजोखर गांव निवासी राजा साह पर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका के गांव के बीच की दूरी करीब दो किलोमीटर है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस और एफएसएल टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलने पर जादोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

शादी की तैयारियों के बीच हुई इस वारदात से जागीरी टोला गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। अब परिवार और ग्रामीणों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।

ये खबर भी पढ़े: विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का मंत्र!

गोपालगंज से अनुज पाण्डेय की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top