10
BREAKING NEWS
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक... शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!'एक बोरा चावल' यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
No menu items available
BREAKING
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक… शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!‘एक बोरा चावल’ यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
2 hours ago
नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!
2 hours ago
मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!
2 hours ago
टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!
2 hours ago
लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!
6 hours ago

Bihar Police : पुलिस सप्ताह: एसपी सहित 27 पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने किया रक्तदान 

बिहार पुलिस सप्ताह के अंतिम दिन गुरूवार को शेखपुरा पुलिस की ओर से पुलिस केंद्र में शिविर लगाकर पदाधिकारियों व...

बिहार पुलिस सप्ताह के अंतिम दिन गुरूवार को शेखपुरा पुलिस की ओर से पुलिस केंद्र में शिविर लगाकर पदाधिकारियों व कर्मियों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन एसपी बलिराम चौधरी ने किया। एसपी ने कहा कि जिले के विभिन्न थानों से 27 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। जरूरतमंदों को यह रक्त दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस दिवस सप्ताह पर जिला पुलिस ने “जन विश्वास संकल्प हमारा” के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके लिए सिपाही हो चाहे सीनियर ऑफिसर, सभी इस शिविर में रक्तदान कर रहे हैं और आम लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है।

रक्तदान शिविर के मौके पर मौजूद अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान को लेकर कई लोगों में अलग-अलग तरह की भ्रांतियां भी है, जो बिल्कुल ही निराधार है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती है, बल्कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से रक्तदान करना फायदेमंद होता है। रक्तदान के पश्चात उस व्यक्ति के शरीर में नया रक्त बनता है, जिससे उन्हें लाभ होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि रक्तदान से पूर्व संबंधित व्यक्ति की जांच भी की जाती है। अगर वह  बीमारियों से ग्रसित रहते हैं तो  रक्तदान करने से उन्हें मनाही भी की जाती है। रक्तदान के लिए उन्होंने लोगों से आगे आने की अपील की।

इन बीमारियों में नहीं किया जाता है रक्तदान
डॉ.अशोक ने बताया कि 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की आयु तक के वैसे लोग रक्तदान कर सकते हैं, जो मुख्य रूप से पांच बीमारियों से ग्रसित ना हो। ये पांच बीमारियों में मलेरिया, गुप्त रोग, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी एवं हेपेटाइटिस सी है। साथ ही उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति का वजन 45 किलोग्राम से ज्यादा एवं उनके रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा 12 ग्राम से अधिक होनी चाहिए। रक्तदान शिविर के मौके पर शेखपुरा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, एसआई पंकज सिंह, जयकुमार यादव, प्रीति कुमारी समेत सभी थानों के थानाध्यक्ष व कर्मियों की उपस्थिति रही।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top