27
BREAKING NEWS
Bihar: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर BJP नेता को धमकी, 50 लाख दो वरना परिवार को खतरा, पुलिस ने शुरू की जांच!Bihar: NEET प्रदर्शन के बाद मुजफ्फरपुर में बड़ा फैसला, 26 जुलाई तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद; 24 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक!Bihar: लखीसराय की धरोहर देख दंग रह गए रेलवे के GM-DRM, संग्रहालय की जमकर की तारीफ!Jharkhand: अब शिकायत लेकर भटकने की जरूरत नहीं, रामगढ़ में उपायुक्त ने खुद सुनी जनता की परेशानी, अधिकारियों को दिया त्वरित कार्रवाई का आदेश!Jharkhand: जो हाथ मिट्टी से कला गढ़ते हैं, अब उन्हीं हाथों को मिलेगा सरकारी सहयोग… रामगढ़ में कलाकारों के लिए शुरू हुई नई पहल!Jharkhand: झारखंड में ‘दारू पर डिजिटल वार’, हेमंत सोरेन का सख्त संदेश—अब GPS से ट्रैक होंगे वाहन, अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा!Bihar: छात्र आंदोलन के बीच बदला सियासी रंग, झंडे उतारकर विधानसभा पहुंचे विधायक, सुरक्षा घेरे में बिहार की राजनीति!Bihar: बिहार के खेल सितारों को मिला ‘सरकारी सलाम’, आकाशदीप-मुकेश कुमार बने DSP; CM का बड़ा ऐलान- IPL में उतरेगी बिहार की टीम!Bihar: अररिया-मोतिहारी में कागजों पर बने पुल, CAG रिपोर्ट में बिहार में 62 हजार करोड़ का घोटाला!Bihar: टैक्स के फैसले पर घिरी सरकार, विरोध के बाद बदला सुर, गांव में नहीं वसूला जाएगा होल्डिंग टैक्स!Bihar: पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, AISA-RYA ने छात्रों से लेकर आम लोगों से मांगा समर्थन!Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया मोड़! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने उतारी कानूनी टीम!Jharkhand: जमीन के कागज, लाखों की नकदी और विस्फोटक कनेक्शन… आखिर NIA ने क्यों पकड़े दो कारोबारी?Jharkhand: मोबाइल ने छीनी दो जिंदगियां, डिमना लेक के डेंजर जोन में उतरे तीन जूनियर डॉक्टर, दो की डूबने से मौत!Jharkhand: माइंस से लेवी वसूली की साजिश पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग से मुठभेड़ में एक अपराधी घायल!
No menu items available
BREAKING
Bihar: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर BJP नेता को धमकी, 50 लाख दो वरना परिवार को खतरा, पुलिस ने शुरू की जांच!Bihar: NEET प्रदर्शन के बाद मुजफ्फरपुर में बड़ा फैसला, 26 जुलाई तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद; 24 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक!Bihar: लखीसराय की धरोहर देख दंग रह गए रेलवे के GM-DRM, संग्रहालय की जमकर की तारीफ!Jharkhand: अब शिकायत लेकर भटकने की जरूरत नहीं, रामगढ़ में उपायुक्त ने खुद सुनी जनता की परेशानी, अधिकारियों को दिया त्वरित कार्रवाई का आदेश!Jharkhand: जो हाथ मिट्टी से कला गढ़ते हैं, अब उन्हीं हाथों को मिलेगा सरकारी सहयोग… रामगढ़ में कलाकारों के लिए शुरू हुई नई पहल!Jharkhand: झारखंड में ‘दारू पर डिजिटल वार’, हेमंत सोरेन का सख्त संदेश—अब GPS से ट्रैक होंगे वाहन, अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा!Bihar: छात्र आंदोलन के बीच बदला सियासी रंग, झंडे उतारकर विधानसभा पहुंचे विधायक, सुरक्षा घेरे में बिहार की राजनीति!Bihar: बिहार के खेल सितारों को मिला ‘सरकारी सलाम’, आकाशदीप-मुकेश कुमार बने DSP; CM का बड़ा ऐलान- IPL में उतरेगी बिहार की टीम!Bihar: अररिया-मोतिहारी में कागजों पर बने पुल, CAG रिपोर्ट में बिहार में 62 हजार करोड़ का घोटाला!Bihar: टैक्स के फैसले पर घिरी सरकार, विरोध के बाद बदला सुर, गांव में नहीं वसूला जाएगा होल्डिंग टैक्स!Bihar: पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, AISA-RYA ने छात्रों से लेकर आम लोगों से मांगा समर्थन!Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया मोड़! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने उतारी कानूनी टीम!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर BJP नेता को धमकी, 50 लाख दो वरना परिवार को खतरा, पुलिस ने शुरू की जांच!
9 hours ago
Bihar: NEET प्रदर्शन के बाद मुजफ्फरपुर में बड़ा फैसला, 26 जुलाई तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद; 24 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक!
10 hours ago
Bihar: लखीसराय की धरोहर देख दंग रह गए रेलवे के GM-DRM, संग्रहालय की जमकर की तारीफ!
10 hours ago
Jharkhand: अब शिकायत लेकर भटकने की जरूरत नहीं, रामगढ़ में उपायुक्त ने खुद सुनी जनता की परेशानी, अधिकारियों को दिया त्वरित कार्रवाई का आदेश!
10 hours ago
Jharkhand: जो हाथ मिट्टी से कला गढ़ते हैं, अब उन्हीं हाथों को मिलेगा सरकारी सहयोग… रामगढ़ में कलाकारों के लिए शुरू हुई नई पहल!
10 hours ago

Bihar News : 48 घंटे में 12 लाख दो… वरना पूरा परिवार खत्म — बिहार में फिर एक्टिव हुआ कुख्यात गैंगस्टर!

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले से एक बार फिर अपराधियों के बढ़ते मनोबल की खौफनाक तस्वीर सामने आई है।...

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले से एक बार फिर अपराधियों के बढ़ते मनोबल की खौफनाक तस्वीर सामने आई है। यूपी-बिहार का कुख्यात और मोस्ट वांटेड अपराधी मनिंदर मिश्रा ने भोरे के एक नामी डॉक्टर से 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगकर सनसनी फैला दी है।

जानकारी के मुताबिक, भोरे के खजुराहा मोड़ स्थित ‘गिरजा शंकर हॉस्पिटल’ के संचालक डॉ. संदीप कुमार गुप्ता को 7 जून को दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को मनिंदर मिश्रा बताते हुए सीधे 12 लाख रुपये की मांग की।

इतना ही नहीं, अपराधी ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए साफ कहा कि अगर तय समय में पैसे नहीं दिए गए, तो डॉक्टर समेत उनके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इस धमकी के बाद से डॉक्टर और उनका परिवार दहशत में जीने को मजबूर है।

पीड़ित डॉक्टर ने भोरे थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि धमकी देने वाले नंबरों की जांच कर जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।

बताया जा रहा है कि मनिंदर मिश्रा कोई साधारण अपराधी नहीं, बल्कि यूपी और बिहार पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। उस पर हत्या, लूट, रंगदारी और डकैती जैसे 19 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। हाल ही में उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आ गई है। भोरे के अपर थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खुलेआम रंगदारी और जान से मारने की धमकी यह बताने के लिए काफी है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : शेखपुरा में स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर जेवरात लूटे, पुलिस के दावों पर फिर उठी उंगली!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top