12
BREAKING NEWS
शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!मधुबनी समाहरणालय की जमीन होगी नीलामी, 5 नवंबर को कोर्ट में लगेगी बोली; जानिए 4.17 करोड़ के बकाये का पूरा मामला!अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: बुढ़ापे की छांव बनी सड़क; बेटे से बेघर मां की कहानी सुन मंत्री ने लिया संज्ञान!होटल के कमरे में बहु को दूसरे युवक संग देख ससुर के उड़े होश, फिर सड़क पर मचा हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल!1 अक्टूबर से 6 बड़े बदलाव; कमर्शियल सिलेंडर महंगा, LPG e-KYC जरूरी; AC-TV की कीमतों में भी बढ़ोतरी!पटना में बिजली विभाग का गजब कारनामा; घरेलू कनेक्शन पर 2.33 करोड़ का बिल!लखीसराय में कबड्डी का रोमांच; U-14 में लाल इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, फाइनल में बड़हिया से होगी भिड़ंत!11 साल की सेवा के बाद एलडीसी विशाल कुमार को भावभीनी विदाई, बोर्ड परीक्षार्थियों को मिले सफलता के 10 मंत्र!मुजफ्फरपुर में बाढ़ का ऐसा कहर... थाने में 3 फीट पानी, नाव से हो रही पुलिसिंग!समस्तीपुर में छेड़खानी के आरोपी विकास के घर चला बुलडोजर!CM के सामने ही भड़का बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा, सांसद-विधायक के खिलाफ नारेबाजी; सांसद की गाड़ी पर फेंका गोबर!सुरक्षित गर्भपात देखभाल में बरबीघा की पहचान, डॉ. फैसल अरशद समेत चार स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित!परिवहन दरोगा पर EOU का शिकंजा, 1.49 करोड़ की संदिग्ध संपत्ति का सुराग; आरा से पटना तक छापेमारी!पूर्णिया में एनडीए नेताओं की मौजूदगी में नामांकन कार्यक्रम, 14 जिलों के स्नातक मतदाता रहे मौजूद!रेशमा भारती ने आंगनबाड़ी सेविकाओं का बढ़ाया हौसला, पोषण उत्सव में सम्मान के साथ दिया बड़ा संदेश!
No menu items available
BREAKING
शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!मधुबनी समाहरणालय की जमीन होगी नीलामी, 5 नवंबर को कोर्ट में लगेगी बोली; जानिए 4.17 करोड़ के बकाये का पूरा मामला!अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: बुढ़ापे की छांव बनी सड़क; बेटे से बेघर मां की कहानी सुन मंत्री ने लिया संज्ञान!होटल के कमरे में बहु को दूसरे युवक संग देख ससुर के उड़े होश, फिर सड़क पर मचा हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल!1 अक्टूबर से 6 बड़े बदलाव; कमर्शियल सिलेंडर महंगा, LPG e-KYC जरूरी; AC-TV की कीमतों में भी बढ़ोतरी!पटना में बिजली विभाग का गजब कारनामा; घरेलू कनेक्शन पर 2.33 करोड़ का बिल!लखीसराय में कबड्डी का रोमांच; U-14 में लाल इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, फाइनल में बड़हिया से होगी भिड़ंत!11 साल की सेवा के बाद एलडीसी विशाल कुमार को भावभीनी विदाई, बोर्ड परीक्षार्थियों को मिले सफलता के 10 मंत्र!मुजफ्फरपुर में बाढ़ का ऐसा कहर… थाने में 3 फीट पानी, नाव से हो रही पुलिसिंग!समस्तीपुर में छेड़खानी के आरोपी विकास के घर चला बुलडोजर!CM के सामने ही भड़का बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा, सांसद-विधायक के खिलाफ नारेबाजी; सांसद की गाड़ी पर फेंका गोबर!सुरक्षित गर्भपात देखभाल में बरबीघा की पहचान, डॉ. फैसल अरशद समेत चार स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!
5 minutes ago
मधुबनी समाहरणालय की जमीन होगी नीलामी, 5 नवंबर को कोर्ट में लगेगी बोली; जानिए 4.17 करोड़ के बकाये का पूरा मामला!
20 minutes ago
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: बुढ़ापे की छांव बनी सड़क; बेटे से बेघर मां की कहानी सुन मंत्री ने लिया संज्ञान!
30 minutes ago
होटल के कमरे में बहु को दूसरे युवक संग देख ससुर के उड़े होश, फिर सड़क पर मचा हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल!
40 minutes ago
1 अक्टूबर से 6 बड़े बदलाव; कमर्शियल सिलेंडर महंगा, LPG e-KYC जरूरी; AC-TV की कीमतों में भी बढ़ोतरी!
10 hours ago

Jharkhand: रामगढ़ में हाथियों का तांडव, दो महिलाओं को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत!

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में जंगली हाथियों के आतंक ने दो महिलाओं की जान ले ली। रजरप्पा थाना क्षेत्र...

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में जंगली हाथियों के आतंक ने दो महिलाओं की जान ले ली। रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर स्थित बड़की पौना गांव में हाथियों के झुंड ने दो महिलाओं को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतकों की पहचान भानु देवी (50 वर्ष), पति फुलेश्वर महतो और सबिना खातून (55 वर्ष), पत्नी मो. सलीम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि भानु देवी खेत में काम कर रही थीं, तभी हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया। हाथियों को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे।

ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड पहली बार बड़की पौना गांव के मंदिर के समीप तक पहुंच गया था। झुंड के आक्रामक होने के कारण दो महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई।

छतों पर चढ़कर बचाई जान

हाथियों के गांव में घुसने की खबर मिलते ही लोग भयभीत हो गए। कई परिवारों ने अपने घरों की छतों पर चढ़कर जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया कि वे पटाखे फोड़कर और शोर मचाकर हाथियों को भगाने की कोशिश करते रहे, लेकिन झुंड काफी देर तक इलाके में बना रहा।

40 हाथियों का झुंड क्षेत्र में सक्रिय

जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से करीब 40 हाथियों का बड़ा झुंड रजरप्पा, गोला और मकनपुर क्षेत्र में विचरण कर रहा है। इनमें से 8 से 10 हाथियों का एक दल भटककर आबादी वाले इलाके में पहुंच गया, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की ओर से हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हाथियों के गांवों में घुसने से लोगों की जान-माल पर खतरा बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: भगदड़ या करंट? अशोकधाम हादसे में मौत की वजह पर गहराया रहस्य, प्रशासन के दावों पर उठ रहे बड़े सवाल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top