28
BREAKING NEWS
जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!मुंगेर में आशिफ हुसैन की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?जमुई घटना के बाद दरभंगा में नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, बाइक सवार तीन युवकों पर आरोप!जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR, पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस सख्त!बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर को बढ़ावा देने की तैयारी, 16 हजार करोड़ निवेश और 12 हजार रोजगार का अनुमान!भागलपुर में कर्मा-धर्मा की खुशियां मातम में बदलीं, एक साथ उठीं पांच मासूमों की अर्थियां!बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा अपना आशियाना, अभियान बसेरा-2 में 3 डिसमिल वासभूमि के लिए ऐसे करें आवेदन!नीतीश के बाद जेडीयू की राह पर चर्चा, ‘जनता दल नीतीश’ नाम की अटकलों के बीच संगठन में गुटबाजी का मुद्दा!
No menu items available
BREAKING
जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!मुंगेर में आशिफ हुसैन की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?जमुई घटना के बाद दरभंगा में नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, बाइक सवार तीन युवकों पर आरोप!जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR, पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस सख्त!बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर को बढ़ावा देने की तैयारी, 16 हजार करोड़ निवेश और 12 हजार रोजगार का अनुमान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!
3 hours ago
बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!
5 hours ago
मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!
5 hours ago
सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!
5 hours ago
सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!
5 hours ago

Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ के बाद प्रिंस खान गैंग का संदिग्ध गुर्गा गिरफ्तार, हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद!

हजारीबाग: कोयला परिवहन से जुड़े वाहनों पर फायरिंग के मामले में हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बड़कागांव थाना...

हजारीबाग: कोयला परिवहन से जुड़े वाहनों पर फायरिंग के मामले में हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बड़कागांव थाना क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ के दौरान प्रिंस खान गिरोह से जुड़े बताए जा रहे अंकित कुमार पांडेय को पैर में गोली लग-ने के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके और आरोपी की निशानदेही पर हथियार, कारतूस, देसी बम और धमकी भरे पर्चे बरामद किए हैं।

मामला बड़कागांव के 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर एनटीपीसी कोल परिवहन में लगे हाइवा वाहनों पर हुई फायरिंग से जुड़ा है। इस मामले में बड़कागांव थाने में कांड संख्या 133/26 दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।

पूछताछ के बाद पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन

पुलिस के अनुसार, पिपराडीह निवासी अंकित कुमार पांडेय को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। उसके मोबाइल की जांच के दौरान टेलीग्राम के जरिए प्रिंस खान और उसके गिरोह के सदस्यों से कथित चैट सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर हथियारों की बरामदगी के लिए टीम रवाना हुई।

पुलिस का दावा है कि गैस प्लांट के पास पहुंचने के दौरान आरोपी ने एक जवान को धक्का दिया और बरामद पिस्तौल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी।

घायल आरोपी को पहले बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

पिस्तौल से लेकर देसी बम तक बरामद

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान एक देसी पिस्तौल, 7.62 एमएम का खोखा, एक मिसफायर गोली, एक जिंदा गोली, एक देसी बम और चार धमकी भरे पर्चे बरामद किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने 25 जुलाई की रात 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर अपने साथियों के साथ फायरिंग करने और गिरोह के नाम से धमकी भरे पर्चे छोड़ने की जानकारी दी है। हथियार और बम को बंद पड़े गैस प्लांट के पास छिपाए जाने की बात भी सामने आई।

एसपी बोले- गिरोह से जुड़े सभी संदिग्धों पर कार्रवाई

हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने बताया कि ट्रांसपोर्ट वाहनों पर फायरिंग के मामले में प्रिंस खान गिरोह से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के घायल होने की पुष्टि की है। मामले को लेकर पुलिस जल्द विस्तृत जानकारी साझा कर सकती है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है। जांच का फोकस इस बात पर भी है कि फायरिंग की घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे और धमकी भरे पर्चों के पीछे गिरोह का पूरा नेटवर्क कैसे काम कर रहा था।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: JPSC आंदोलन के बीच अस्पताल पहुंचे मंत्री, बीमार छात्र से बोले- ‘आपका जीवन अनमोल है’; संवाद से समाधान का भरोसा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top