14
BREAKING NEWS
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU... संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!राजगीर में खेल प्रतिभाओं की खोज का ‘मिशन’ तैयार, 200 से ज्यादा मास्टर ट्रेनर्स को मिली ट्रेनिंग!राशन डीलरों के मुद्दे पर तेजस्वी का CM सम्राट को ‘पत्रवार’, ₹30 हजार मानदेय से लंबित कमीशन तक उठाईं 8 बड़ी मांगें!आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
No menu items available
BREAKING
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU… संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!
9 hours ago
सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?
9 hours ago
लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!
9 hours ago
CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!
9 hours ago
‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!
10 hours ago

National News: बोलबम यात्रा पर विवाद से भड़की हिंसा, नेपाल में पुलिस फायरिंग में युवक की मौत; भारत सीमा पर SSB और बिहार पुलिस अलर्ट!

नेपाल/इंडिया: भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के कोशी प्रदेश के सुनसरी जिले में बोलबम यात्रा को लेकर दो समुदायों के...

नेपाल/इंडिया: भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के कोशी प्रदेश के सुनसरी जिले में बोलबम यात्रा को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में पुलिस फायरिंग के बाद एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालात को देखते हुए नेपाल प्रशासन ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है।

मामला भारत की सीमा पथरदेवा बॉर्डर से करीब छह किलोमीटर दूर सुनसरी जिले के देवानगंज गांवपालिका-3 स्थित कप्तानगंज का है। बताया जा रहा है कि सावन महीने को लेकर शिवभक्तों की बोलबम यात्रा पिंडेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए निकल रही थी। इसी दौरान यात्रा में बज रहे डीजे और धार्मिक झंडे को लेकर आपत्ति जताई गई, जिसके बाद विवाद बढ़ता गया।

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तनाव हिंसक झड़प में बदल गया। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग की। इसके बाद हालात बेकाबू होने पर गोली चलाने की बात सामने आई।

पुलिस फायरिंग में स्थानीय युवक 24 वर्षीय ओम प्रकाश मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान विराटनगर के न्यूरो अस्पताल में मौत हो गई। घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

सुनसरी के जिलाधिकारी वासुदेव घिमिरे ने बताया कि झड़प में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मजबूरी में गोली चलानी पड़ी।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कप्तानगंज बाजार में कुछ घरों, मेडिकल स्टोर, वाहनों और अन्य संपत्तियों में आगजनी कर दी। इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया।

हालात को देखते हुए नेपाल प्रशासन ने कप्तानगंज सहित आसपास के इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

वहीं भारत-नेपाल सीमा पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। भारतीय सीमा क्षेत्र में एसएसबी और बिहार पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

प्रशासन दोनों देशों के अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: National News: नेपाल में डीजे की आवाज बनी विवाद की वजह, हिंसा में गई एक जान; सुनसरी में कर्फ्यू!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top