1
BREAKING NEWS
नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!
No menu items available
BREAKING
नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!
9 minutes ago
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!
1 day ago
नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!
1 day ago
नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!
1 day ago
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!
1 day ago

नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!

शेखपुरा: नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के बीच शेखपुरा के कारे गांव से एक सकारात्मक पहल सामने आई है। यहां उत्क्रमित...

शेखपुरा: नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के बीच शेखपुरा के कारे गांव से एक सकारात्मक पहल सामने आई है। यहां उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कारे के छात्र-छात्राओं ने नशे के खिलाफ जागरूकता की आवाज बुलंद की। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने न सिर्फ नशे से दूर रहने का संकल्प लिया, बल्कि जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को भी इस सामाजिक बुराई के प्रति सचेत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक क्षमता के साथ-साथ उसके पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। युवा पीढ़ी देश का भविष्य है, इसलिए उसे नशे जैसी बुराइयों से बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि नशामुक्त जीवन के लिए केवल दूसरों को समझाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसकी शुरुआत स्वयं से करनी होगी। बच्चों को अपनी दिनचर्या में अच्छे संस्कार, सकारात्मक विचार और अनुशासन अपनाना चाहिए। परिवार, विद्यालय और समाज मिलकर प्रयास करें तो नई पीढ़ी को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है।

राधिका बहन ने विद्यार्थियों को दिया सकारात्मक सोच का संदेश

अपने संबोधन में राधिका बहन ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे नशे से दूर रहने के साथ अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है और इसे नशे की आदतों में बर्बाद करने के बजाय शिक्षा, अच्छे संस्कार और समाजसेवा में लगाना चाहिए।

विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज बनाने की शपथ

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने शराब, तंबाकू, गुटखा, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करेंगे।

नारों के साथ गांव की गलियों में पहुंचा जागरूकता का संदेश

शपथ ग्रहण के बाद विद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने नशा विरोधी नारों के माध्यम से गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने की अपील की। ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत किया।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। कारे विद्यालय की यह पहल इसी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है। कार्यक्रम के अंत में आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

ये खबर भी पढ़े: तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top