24
BREAKING NEWS
मोतिहारी में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार; 56 करोड़ की ठगी की कथित साजिश!गोपालगंज वाहन जब्ती-नीलामी मामले में EOU का शिकंजा, तत्कालीन MVI सुनील कुमार सिंह गिरफ्तार!गोपालगंज में 12 वर्षीय संजना का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य!गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण आग, दो मासूमों की मौत, 17 लोग झुलसे; अस्पताल पहुंचे मंत्री-विधायक!लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवदुर्गा के नौ रूपों की झांकी ने मोहा मन, डांडिया की थाप पर झूमे नन्हे कलाकार!लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!फल की टोकरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब, पटना में दो युवक गिरफ्तार!पटना में छात्र-युवा नेताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग!त्योहारों पर यात्रियों को राहत; पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!
No menu items available
BREAKING
मोतिहारी में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार; 56 करोड़ की ठगी की कथित साजिश!गोपालगंज वाहन जब्ती-नीलामी मामले में EOU का शिकंजा, तत्कालीन MVI सुनील कुमार सिंह गिरफ्तार!गोपालगंज में 12 वर्षीय संजना का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य!गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण आग, दो मासूमों की मौत, 17 लोग झुलसे; अस्पताल पहुंचे मंत्री-विधायक!लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवदुर्गा के नौ रूपों की झांकी ने मोहा मन, डांडिया की थाप पर झूमे नन्हे कलाकार!लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मोतिहारी में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार; 56 करोड़ की ठगी की कथित साजिश!
2 minutes ago
गोपालगंज वाहन जब्ती-नीलामी मामले में EOU का शिकंजा, तत्कालीन MVI सुनील कुमार सिंह गिरफ्तार!
12 minutes ago
गोपालगंज में 12 वर्षीय संजना का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य!
27 minutes ago
गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण आग, दो मासूमों की मौत, 17 लोग झुलसे; अस्पताल पहुंचे मंत्री-विधायक!
31 minutes ago
लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवदुर्गा के नौ रूपों की झांकी ने मोहा मन, डांडिया की थाप पर झूमे नन्हे कलाकार!
38 minutes ago

Sheikhpura News : डीएम ने फाइलेरिया रोधी दवा खाकर अभियान का किया उद्घाटन, 347 टीम खिलाएगी दवा 

जिले के सभी प्रखंडों में फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु सर्वजन-दवा सेवन अभियान का उद्घाटन  जिलाधिकारी आरिफ अहसन ने...

जिले के सभी प्रखंडों में फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु सर्वजन-दवा सेवन अभियान का उद्घाटन  जिलाधिकारी आरिफ अहसन ने खुद सदर अस्पताल के प्रांगण में दवा खाकर की। मौके पर जिलाधिकारी ने समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है। अगर हाथीपांव के रूप में किसी इंसान को हो जाय तो वो इंसान पूरी जिंदगी शारीरिक एवं मानसिक परेशानी झेलने के साथ-साथ आर्थिक परेशानी का भी सामना करता है।

इस बीमारी से गंभीर  परिणाम क्या होते हैं यह में खुद बचपन से देखता आ रहा हूँ। इसलिए मैं जिले के सभी लोगों से अपील करता हूं कि इस सर्वजन-दवा सेवन अभियान में जब स्वास्थ्यकर्मी आपके द्वार दवा खिलाने के लिए जाएं तो फाइलेरिया रोधी दवा जरूर खाएं। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा इस बीमारी से बचने हेतु दवा खाने के लिए जो समय-सीमा निर्धारित किया गया है, तब तक दवा जरूर खाएं यानी लगातार पांच वर्षों तक फाइलेरिया रोधी दवा खाना जरूरी होता है, तभी हम फाइलेरिया से अपना पूर्ण बचाव कर पायेंगे। 

उन्होंने कहा हम सब इस बात को भली-भांति जानते हैं कि फाइलेरिया बीमारी मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। ये मच्छर पनपने ही नहीं हमें इस बात का भी पूरा ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते ही कहा की समुदाय को दवा खिलाने हेतु जो टीम जाती है, उसकी निगरानी के साथ -साथ रिपोर्टिंग भी करनी है। ताकि दवा खाने के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उस लक्ष्य को हम पूरा कर सकें। 

घर-घर जाकर लोगों को टीम अपने सामने ही खिलाएगी दवा

उद्घाटन के मौके पर जिला वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी श्याम सुंदर कुमार ने कहा कि इस अभियान के लिए कुल 347 टीम को लगाया गया है, जो जिले के सभी प्रखंड के गाँवो में घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने ही दवा खिलाएगी। साथ ही उन्हें इस बीमारी से बचने के बारे में भी जागरूक करेगी। इस अभियान के लिए आज से पुरे जिला में जागरूकता रथ को भी चलाया जा रहा है।

इस रथ के माध्यम से माइकिंग के द्वारा लोगों को फाइलेरिया बीमारी के बारे में जागरूकता के साथ -साथ ये भी  बताया जाएगा कि अगर दवा नहीं खाते हैं तो इसके परिणाम क्या -क्या हो सकते हैं। सर्वजन -दवा सेवन अभियान कुल 17 दिनों तक चलाया जाना है, जिसमें अंतिम 3 दिनों तक बूथ लगाकर  लोगों को दवा खिलाया जाएगा।

श्याम सुंदर कुमार ने कहा की इस दवा को खाने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है .अगर किसी को दवा खाने  के बाद  हल्का चक्कर, मितली या उल्टी होता है तो घबराएं नहीं ये आपके लिए शुभ-संकेत है की फाइलेरिया के परजीवी जो आपके अंदर था वो मर रहे हैं। उन्होंने कहा कभी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए जिला -स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक रैपिड रिस्पांस टीम बनाया गया है। इस अवसर पर डीएसमो नौसाद आलम, जिला वैक्सीन कोल्ड चैन प्रबंधक परमानंद कुमार, नेहा कुमारी, बीसीएम प्रभाष कुमार, भीबीडीएस मनोज कुमार, सीफार एवं पिरामल के प्रतिनिधि के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद थे।

याद रखना चाहिए  :
– दो साल से कम उम्र के बच्चों को फाइलेरिया की दवा नहीं खिलानी है। 
– गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्तियों के छोड़कर सभी स्वस्थ लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन है करानी। 
– फाइलेरिया रोधी दवा कभी भी खाली पेट नहीं खानी है। 

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top