14
BREAKING NEWS
बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!डस्टबिन नहीं, डकैती; सुधाकर सिंह ने लगाया मंगल पांडे पर गंभीर आरोप!लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!जिनके हाथों में भविष्य की तस्वीर, लखीसराय में उन गुरुओं को मिला सम्मान; शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान का मंच!पटना स्टेशन पर टिकट चेकिंग का बड़ा एक्शन; 557 यात्री पकड़े गए, AC कोचों से उतारे गए 148 लोग!ट्रैक से स्टेशन तक ‘सेफ्टी चेक’, राजेंद्र पुल पर भी बड़ा एक्शन प्लान; सोनपुर मंडल में महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग का सघन निरीक्षण!फिलीपींस में बिहार के लाल का जलवा; कुमार हर्षित ने WTT यूथ कंटेंडर में जीता गोल्ड, दुनिया के मंच पर बढ़ाया राज्य का मान!आरा में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, गलत सिग्नल ने मचाई हलचल! इंजन-कोच पटरी से उतरे, स्टेशन मैनेजर सस्पेंड; कई ट्रेनें प्रभावित!शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!
No menu items available
BREAKING
बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!डस्टबिन नहीं, डकैती; सुधाकर सिंह ने लगाया मंगल पांडे पर गंभीर आरोप!लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!जिनके हाथों में भविष्य की तस्वीर, लखीसराय में उन गुरुओं को मिला सम्मान; शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान का मंच!पटना स्टेशन पर टिकट चेकिंग का बड़ा एक्शन; 557 यात्री पकड़े गए, AC कोचों से उतारे गए 148 लोग!ट्रैक से स्टेशन तक ‘सेफ्टी चेक’, राजेंद्र पुल पर भी बड़ा एक्शन प्लान; सोनपुर मंडल में महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग का सघन निरीक्षण!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?
12 hours ago
बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!
12 hours ago
मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!
12 hours ago
मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!
12 hours ago
नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!
12 hours ago

Bihar: NEET पेपर लीक विरोध में पटना की सड़कों पर बवाल… लाठीचार्ज, पत्थरबाजी और पुलिस का सख्त एक्शन, जानिए पूरी कहानी!

पटना: पटना में NEET समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में हुए उग्र प्रदर्शन के बाद पूरे...

पटना: पटना में NEET समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में हुए उग्र प्रदर्शन के बाद पूरे बिहार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार को राजधानी की सड़कों पर छात्र और पुलिस आमने-सामने आ गए थे। हंगामे, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के बाद अब सभी जिलों के एसपी को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।

प्रदर्शन के दौरान तैनात सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से डटे रहने का निर्देश देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एसपी पुलिस बल से कहते दिख रहे हैं कि किसी भी स्थिति में पीछे नहीं हटना है। इसके बाद पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों की ओर बढ़ते नजर आते हैं।

सीएम हाउस और राजभवन तक पहुंचे थे छात्र

जानकारी के मुताबिक, छात्र संगठन AISA के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र गांधी मैदान से राजभवन मार्च के लिए निकले थे। पुलिस ने जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग कर छात्रों को रोकने की कोशिश की।

प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने लगे, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। कुछ छात्र सीएम आवास और राजभवन के हाई सिक्योरिटी जोन तक पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हटाने की कार्रवाई की।

पत्थरबाजी में पुलिसकर्मी घायल, गाड़ियों में तोड़फोड़

पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी की गई, जिसमें कई पुलिसकर्मी और अधिकारी घायल हुए। पुलिस की कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

बताया गया कि प्रदर्शन के दौरान करीब 11 पुलिसकर्मी और अधिकारी घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

IG की एस्कॉर्ट गाड़ी और नेताओं के काफिले पर हमला

प्रदर्शन के दौरान पटना IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर भी हमला किया गया। इसके अलावा कुछ बीजेपी नेताओं के वाहनों को भी निशाना बनाए जाने का आरोप है।

भागलपुर के बीजेपी विधायक रोहित पांडेय, विधायक विनय बिहारी और अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले पर हमला किया। नेताओं ने इसे सुनियोजित हमला बताया और कार्रवाई की मांग की।

आज सुरक्षा और सख्त

हंगामे के बाद पटना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।

वहीं छात्र संगठन अपनी मांगों पर कायम हैं। छात्रों की मांग है कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच हो, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।

पटना में छात्र आंदोलन ने कानून-व्यवस्था को बड़ी चुनौती दी। अब पुलिस एक्शन मोड में है और प्रशासन की नजर हर गतिविधि पर है। सवाल यही है कि आंदोलन और प्रशासन के बीच टकराव का अगला कदम क्या होगा?

ये खबर भी पढ़े: Bihar: नीट विवाद की चिंगारी नालंदा पहुंची: बिहारशरीफ की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top