क्राइमशेखपुरा
Trending

खेत पर कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को पीटा

सोमवार की सुबह रामसेवक कुमार के खेत में अरविंद सिंह के भाई रविकांत कुमार उर्फ रौशन, शशिकांत कुमार और उनके नौकर मुकेश कुमार उर्फ मंटू सिंह घास काटने के बहाने पहुंचे तथा खेत पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।

जयरामपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में सोमवार की सुबह खेत पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। रामसेवक कुमार के खेत में अरविंद सिंह के भाई रविकांत कुमार उर्फ रौशन, शशिकांत कुमार और उनके नौकर मुकेश कुमार उर्फ मंटू सिंह घास काटने के बहाने पहुंचे तथा खेत पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की।

जिसका रामसेवक के द्वारा विरोध किया गया तो उक्त लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। इस हमले में रामसेवक घायल हो गए। उन्हें निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि घायल रामसेवक कुमार एवं अरविंद सिंह के साथ उक्त जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है। जिसको लेकर गोलीबारी की भी घटना घटित हो चुकी है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!